भूमि एवं सम्पत्ति निस्तारण समिति की बैठक आयोजित, विभिन्न समाजों-संस्थाओं को जेडीए ने किया भूमि आवंटन

विभिन्न विभागों, सामाजों एवं संस्थाओं को भूमि का आवंटन किया गया

भूमि एवं सम्पत्ति निस्तारण समिति की बैठक आयोजित, विभिन्न समाजों-संस्थाओं को जेडीए ने किया भूमि आवंटन

जयपुर विकास प्राधिकरण की भूमि एवं संपत्ति निस्तारण समिति की 206वीं बैठक में मंगलवार को विभिन्न विभागों, सामाजों एवं संस्थाओं को भूमि का आवंटन किया गया।

जयपुर। जयपुर विकास प्राधिकरण की भूमि एवं संपत्ति निस्तारण समिति की 206वीं बैठक में मंगलवार को विभिन्न विभागों, सामाजों एवं संस्थाओं को भूमि का आवंटन किया गया। जेडीए के मंथन सभागार में भूमि एवं संपत्ति निस्तारण समिति की 206वीं बैठक की अध्यक्षता करते हुए जेडीए आयुक्त आनंदी ने बताया कि जोन 8 में 33/11 केवी सब स्टेशन के लिए निजी खातेदारी की आवासीय योजना गणेश नगर के सुविधा क्षेत्रफल 1015 वर्गमीटर में भूमि का आवंटन करने का निर्णय लिया गया। अखिल भारतीय हरियाणा गौड़ ब्राह्माण महासभा जयपुर को बालिका छात्रावास के लिए जेडीए की योजना रामचन्द्रपुरा में भूमि आवंटन करने का प्रस्ताव अनुमोदन करते हुए प्रकरण राज्य सरकार को भिजवाया जाएगा। जोन 9 में मारवाड़ी इन्टरनेशरल फेडरेशन को फैसिलिटेशन सेन्टर की स्थापना के लिए चार हजार वर्गमीटर भूमि आवंटन करने का प्रस्ताव अनुमोदन करते हुए प्रकरण राज्य सरकार को भिजवाया जाएगा। जोन 9 में लघु उद्योग भारतीय संस्था को कृषि कौशल विकास केन्द्र की स्थापना के लिए जेडीए की योजना रामचन्द्रपुरा में संस्थानिक भूखण्ड आवंटन करने का प्रस्ताव अनुमोदन राज्य सरकार को भिजवाया जाएगा।

जेडीए आयुक्त ने बताया कि जोन 12 में अधिशाषी अभियन्ता जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग, परियोजना खण्ड द्वितीय उत्तर जयपुर को ईएसआर के लिए निजी खातेदारी की योजना मंगलम बालाजी सिटी में 900 वर्गमीटर भूमि आवंटन करने का प्रस्ताव अनुमोदन कर अनुमोदन के लिए राज्य सरकार को स्वीकृति के लिए भिजवाया जाएगा।

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

ईंधन संकट पर सरकार का जवाब: भारत मे गैस-सिलेंडर, तेल औऱ पेट्रोल की कोई कमी नहीं, देश में क्रूड सप्लाई पूरी तरह सुरक्षित, झूठे मुद्दों पर विपक्ष फैला रहा अफवाह ईंधन संकट पर सरकार का जवाब: भारत मे गैस-सिलेंडर, तेल औऱ पेट्रोल की कोई कमी नहीं, देश में क्रूड सप्लाई पूरी तरह सुरक्षित, झूठे मुद्दों पर विपक्ष फैला रहा अफवाह
पेट्रोलियम मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने लोकसभा में आश्वस्त किया कि भारत की ईंधन आपूर्ति पूरी तरह सुरक्षित है। उन्होंने...
ईरान-इजराइल संघर्ष: हैकर्स ने बनाया इजरायल की 'अकादमी ऑफ द हिब्रू लैंग्वेज' वेबसाइट को निशाना, लिखा विवादित संदेश—''हिब्रू सीखने की कोई ज़रूरत नहीं, नहीं पड़ेगी इसकी आवश्यकता''
गोविंद सिंह डोटासरा-टीकाराम जूली ने गैस दाम को लेकर केंद्र पर बोला हमला, जनता पर आर्थिक हमला करने का लगाया आरोप
एमआई रोड व्यापार मंडल का होली स्नेह मिलन 18 मार्च को, बाजार की समस्याओं के समाधान के लिए तीन चरणों में तैयार होगा रोडमैप
जयपुर में हाई ड्रामा : 100 फीट ऊंची पानी टंकी पर चढ़ी महिला ने लगाई जान देने की धमकी, नगर निगम कर्मचारियों के सस्पेंशन की मांग
शिक्षा मंत्री ने निकाली आरटीई के तहत निजी विद्यालयों में नि:शुल्क प्रवेश की लॉटरी, गुणवत्तापूर्ण शिक्षा देने पर सरकार का जोर
राहुल गांधी का केंद्र सरकार पर हमला: एलपीजी आपूर्ति सुनिश्चित करने की संभावनाओं पर दें ध्यान, 'माइंडसेट' बदलने की दी सलाह