जेडीए की कार्रवाई : अवैध कॉलोनी ध्वस्त, सड़क को भी कराया अतिक्रमण मुक्त

सीमा को अतिक्रमण मुक्त करवाया

जेडीए की कार्रवाई : अवैध कॉलोनी ध्वस्त, सड़क को भी कराया अतिक्रमण मुक्त
राहुल कोटोकी ने बताया कि जोन 24 स्थित ग्राम ढूण्ढ़ नदी के पास करीब तीन बीघा निजी खातेदारी कृषि भूमि पर जेडीए की बिना स्वीकृति अवैध कॉलोनी बसाने के लिए किए गए निर्माणों को प्रवर्तन दस्ते ने ध्वस्त किया। 

जयपुर। अवैध निर्माण के दौरान जेडीए ने जोन 24 में करीब तीन बीघा कृषि भूमि पर बसाई जा रही अवैध कॉलोनी को ध्वस्त किया। महानिरीक्षक पुलिस जेडीए राहुल कोटोकी ने बताया कि जोन 24 स्थित ग्राम ढूण्ढ़ नदी के पास करीब तीन बीघा निजी खातेदारी कृषि भूमि पर जेडीए की बिना स्वीकृति अवैध कॉलोनी बसाने के लिए किए गए निर्माणों को प्रवर्तन दस्ते ने ध्वस्त किया। 

उन्होंने बताया कि जोन पीआरएन साउथ स्थित गोपालपुरा बाईपास से वन्देमातरम् रोड 200 फीट बाईपास तक अतिक्रमण कर थड़ी ठेले, बासं तम्बू, तिरपाल, ट्रोली इत्यादि लगाकर किए गए अतिक्रमणों को हटाकर यातायात को सुचारू करवाया। इसी प्रकार जोन 3 स्थित पुलिस हेड क्वाटर्स से सहकार मार्ग, लक्ष्मी मंदिर चौराहा से लालकोठी अण्डरपास तक दोनो तरफ रोड सीमा पर करीब 30 स्थानों पर किए गए अस्थाई अतिक्रमणों को हटाकर रोड सीमा को अतिक्रमण मुक्त करवाया गया।

Post Comment

Comment List

Latest News

जयपुर के सांगानेर में अकीदत के साथ निकला मुहर्रम का जुलूस, भव्य ताज़िये बने आकर्षण का केंद्र जयपुर के सांगानेर में अकीदत के साथ निकला मुहर्रम का जुलूस, भव्य ताज़िये बने आकर्षण का केंद्र
जयपुर के सांगानेर स्थित ऐतिहासिक मालपुरा गेट पर मुहर्रम का जुलूस पूरी अकीदत और शांतिपूर्ण माहौल में निकाला गया। स्थानीय...
2 साल पूरे होने पर राहुल गांधी का बड़ा संदेश, 'हर लड़ाई में आपके साथ था, हूं और रहूंगा'
अमेरिका-जीसीसी गठजोड़ पर ईरान का पलटवार, विदेशी दखल को बताया खतरा
राजस्थान में निवेश बढ़ाने का आह्वान, बीयूवीएम के त्रिवेणी संगम समारोह में नई कार्यकारिणी ने ली शपथ,
पंजाब में बड़ा खुलासा: सोशल मीडिया के जरिए पाकिस्तान पहुंच रही थीं गोपनीय सूचनाएं, 3 आरोपी गिरफ्तार
राज्यपाल बागडे निमेड़ा स्थित श्री श्याम गौशाला पहुंचे, भागवत कथा में सम्मिलित हुए
राम मंदिर दान मामले पर सीएम योगी का बड़ा बयान, बोले- आस्था से खिलवाड़ नहीं करेंगे बर्दाश्त, विपक्षी दलों पर साधा निशाना