वाणिज्य कर विभाग का संयुक्त आयुक्त आठ लाख रुपए की घूस लेते गिरफ्तार

आरोपी के आवास एवं अन्य ठिकानों की तलाशी जारी

वाणिज्य कर विभाग का संयुक्त आयुक्त आठ लाख रुपए की घूस लेते गिरफ्तार
भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) की उदयपुर (इंटेलिजेंस) टीम ने वाणिज्य कर विभाग उदयपुर के संयुक्त आयुक्त रवीन्द्र जैन को परिवादी से आठ लाख रुपए की घूस लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया है।

जयपुर। भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) की उदयपुर (इंटेलिजेंस) टीम ने वाणिज्य कर विभाग उदयपुर के संयुक्त आयुक्त रवीन्द्र जैन को परिवादी से आठ लाख रुपए की घूस लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया है।

एसीबी की टीम आरोपी के आवास एवं भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो के महानिदेशक डॉ. रवि प्रकाश मेहरड़ा ने बताया कि एसीबी की उदयपुर (इन्टेलिजेंस) इकाई को परिवादी ने शिकायत दी कि उसके रिसोर्ट का जीएसटी टीम ने सर्वे किया था। उस सर्वे रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई नहीं करने और आईटीसी क्लेम का फायदा करवाने की एवज में आरोपी जैन संयुक्त आयुक्त वाणिज्य कर विभाग, उदयपुर परिवादी से आठ लाख रुपए की घूस मांगकर परेशान कर रहा है। शिकायत पर एसीबी उदयपुर के डीआईजी राजेन्द्र प्रसाद गोयल के सुपरविजन में एसीबी की उदयपुर (इन्टेलिजेंस) टीम ने शिकायत का सत्यापन कर आरोपी जैन को परिवादी से आठ लाख रुपए लेते गिरफ्तार कर लिया। घूस के दिए आठ लाख रुपए की रकम में एक लाख रुपए प्रचलित मुद्रा और सात लाख रुपए डमी करंसी में थे। मामले में अन्य अधिकारी व कर्मचारियों की भूमिका की जांच की जा रही है। एसीबी की अतिरिक्त महानिदेशक पुलिस श्रीवास्तव के निर्देशन में आरोपी से पूछताछ तथा कार्रवाई जारी है।

Post Comment

Comment List

Latest News

बसपा का परिवारवाद को लेकर बड़ा फैसला : आनंद कुमार के बेटों को पार्टी में कोई पद नहीं, मायावती ने कहा- युवाओं को तरजीह देने की नीति पर काम कर रही पार्टी बसपा का परिवारवाद को लेकर बड़ा फैसला : आनंद कुमार के बेटों को पार्टी में कोई पद नहीं, मायावती ने कहा- युवाओं को तरजीह देने की नीति पर काम कर रही पार्टी
मायावती ने परिवारवाद पर बड़ा फैसला लेते हुए कहा कि भाई आनंद कुमार के किसी बेटे को पार्टी में कोई...
गणेश चतुर्थी की तैयारियां अंतिम चरण में : मंदिरों में सजावट का काम तेज, श्रद्धालुओं के लिए किए जा रहे आवश्यक इंतजाम
कैनवास पर उभरी कल्पना की उड़ान, ज्योति स्वरूप की कृतियां बनीं आरआईसी की शान
ब्रिक्स में बोले मोदी : सुरक्षा परिषद सहित वैश्विक संस्थाओं में हो सुधार, वैश्विक संगठनों में निर्णय की प्रक्रिया पिरामिड की तरह
नगर निगम के वार्ड 62 के भाग संख्या 23 में होगा पुनर्मतदान, निर्वाचन आयोग ने दिए निर्देश
चीन के खिलाफ अमेरिका के पास हैं एआई के लिए सुरक्षा उपाय : तकनीकी प्रतिस्पर्धा में हम आगे, ट्रंप ने कहा- जिनपिंग का इस तकनीक पर सबसे बड़ा नियंत्रण
राजस्थान युवा कांग्रेस चुनाव : 13.66 लाख सदस्य आवेदन स्वीकृत, 5.13 लाख आवेदन होल्ड पर