अवैध कॉलोनियों को जेडीए ने किया ध्वस्त, सड़क सीमा मे किए अतिक्रमणों को हटाया

अवैध निर्माण को भी ध्वस्त किया

अवैध कॉलोनियों को जेडीए ने किया ध्वस्त, सड़क सीमा मे किए अतिक्रमणों को हटाया
वहीं जोन 5 रानी सती नगर भूखण्ड संख्या 611 में जेडीए की बिना अनुमति एवं स्वीकृति के निर्माणाधीन अवैध निर्माण को भी ध्वस्त किया गया। 

जयपुर। विकास प्राधिकरण के प्रवर्तन दस्ते ने अवैध रूप से बसाई जा रही पांच कॉलोनियों के निर्माणों को ध्वस्त कर दिया। इसके अलावा सड़क सीमा में किए गए अतिक्रमणों को हटाकर रास्ते को सुचारू करवाया। उप महानिरीक्षक पुलिस कैलाश चन्द्र बिश्नोई ने बताया कि जोन 12 निजी खातेदारी की करीब साढ़े अठ्ठारह बीघा कृषि भूमि पर बसाई जा रही पांच नई अवैध कॉलोनियों का प्रारंभिक स्तर पर ही ध्वस्त किया गया। इसके साथ ही गोविन्दपुरा कालवाड़ रोड पर प्रस्तावित 80 फीट रोड सीमा को अतिक्रमण मुक्त किया। वहीं जोन 5 रानी सती नगर भूखण्ड संख्या 611 में जेडीए की बिना अनुमति एवं स्वीकृति के निर्माणाधीन अवैध निर्माण को भी ध्वस्त किया गया। 

विश्नोई ने बताया कि जोन 12 के ग्राम सिंदोलाई खारड़ा में करीब छह बीघा एवं दूसरी करीब दो बीघा, ग्राम लालचन्दपुरा में जेडीए स्कीम के पास करीब दो बीघा, ग्राम मंसारामपुरा में गैस गोदाम के पास सरकारी स्कूल के सामने करीब सात बीघा एवं निवारू रोड ग्राम मंसारामपुरा में ग्वालिया बाब के पीछे करीब डेढ़ बीघा निजी खातेदारी कृषि भूमि पर जेडीए की बिना स्वीकृति अनुमोदन के एवं बिना भू रूपान्तरण करवाएं बसाई जा रही अवैध कॉलोनियों को ध्वस्त किया गया। उन्होंने बताया कि जोन 12 में गोविन्दपुरा कालवाड़ रोड में प्रस्तावित 80 फीट रोड सीमा पर अवैध रूप से निर्माणाधीन तीन दुकानों के निर्माणों को ध्वस्त किया गया। इसके साथ ही जोन 5 में रानी सती नगर भूखण्ड संख्या 611 में जेडीए की बिना अनुमति एवं स्वीकृति के किए गए नवीन अवैध निर्माण का प्रारम्भिक स्तर पर ही ध्वस्त किया।

 

Tags: JDA

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

पंजाब में लूटे जा रहे प्राकृतिक संसाधन : खनन माफिया पर नकेल लगाने में सरकार विफल, चुघ ने कहा- राज्य में लगी अघोषित सेंसरशिप पंजाब में लूटे जा रहे प्राकृतिक संसाधन : खनन माफिया पर नकेल लगाने में सरकार विफल, चुघ ने कहा- राज्य में लगी अघोषित सेंसरशिप
भाजपा महासचिव तरुण चुघ ने पंजाब की AAP सरकार पर अवैध खनन, बिगड़ती कानून-व्यवस्था और कथित सेंसरशिप को लेकर निशाना...
बारिश के बाद बांध में पानी की आवक : बहाव क्षेत्र के करीब 50 गांवों के लिए चेतावनी जारी, कभी भी खुल सकते हैं बांध के गेट
एसएमएस अस्पताल में आर एम आर एस की बैठक : 2.5 करोड़ के आईटी उपकरण खरीद को मंजूरी, मरीज सुविधाओं से जुड़े कई प्रस्ताव स्वीकृत
संविदा नर्सिंगकर्मियों की पीड़ा सुनने को सरकार तैयार नहीं, जूली ने कहा- आंदोलनकारियों के साथ संवाद करे सरकार
खड़गे का भाजपा पर बड़ा हमला : उत्तराखंड बना भ्रष्टाचार और बेईमानी का अड्डा, देवभूमि को तबाह करने वालों को सत्ता से उखाड़ फेंको 
महात्मा गांधी अस्पताल : 4 साल की बच्ची का सफल लिवर ट्रांसप्लांट, दुर्लभ बीमारी से जूझ रही बच्ची को मिली नई जिंदगी
‘जो सीखेगा, वही जीतेगा’... IIT दिल्ली के युवाओं को PM मोदी का मंत्र, AI से क्वांटम कंप्यूटिंग तक अवसरों की भरमार