दिन में पतंगों का आसमां से संवाद : शाम को लालटेन उत्सव, 14 जनवरी को लोक संस्कृति, पतंगबाजी और आतिशबाजी का दिखेगा अनूठा संगम

रंगों से सजी यह आतिशबाजी काइट फेस्टिवल का प्रमुख आकर्षण होगी

दिन में पतंगों का आसमां से संवाद : शाम को लालटेन उत्सव, 14 जनवरी को लोक संस्कृति, पतंगबाजी और आतिशबाजी का दिखेगा अनूठा संगम

पर्यटकों के आकर्षण के लिए पारंपरिक व्यंजनों का नि:शुल्क वितरण किया जाएगा। दिनभर के सांस्कृतिक और पारंपरिक उत्सव के बाद शाम 6.30 बजे से आयोजन का दूसरा चरण प्रारंभ होगा।

जयपुर। पर्यटन विभाग की ओर से 14 जनवरी को काइट फेस्टिवल-2026 आयोजित होगा। पर्यटन आयुक्त रूकमणी रियाड़ के अनुसार इस अवसर पर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा एवं उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी भी सहभागिता करेंगी। विभाग के उपनिदेशक उपेंद्र सिंह शेखावत के अनुसार बुधवार को होने वाले इस उत्सव का एक दिवसीय कार्यक्रम सुबह 11 से दोपहर 2 बजे तक जलमहल की पाल, आमेर रोड, जयपुर पर होगा। इससे पहले सोमवार को जलमहल की पाल पर आयोजन को लेकर तैयारियां शुरू हो गई है। कार्यक्रम के अंतर्गत लोक कलाकारों द्वारा सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी जाएंगी। 

पर्यटकों के आकर्षण के लिए पारंपरिक व्यंजनों का नि:शुल्क वितरण किया जाएगा। दिनभर के सांस्कृतिक और पारंपरिक उत्सव के बाद शाम 6.30 बजे से आयोजन का दूसरा चरण प्रारंभ होगा। इस दौरान लालटेन उड़ाने का विशेष कार्यक्रम होगा। इसे लालटेन उत्सव नाम दिया गया है। इसके बाद हवामहल की ऐतिहासिक पृष्ठभूमि में आतिशबाजी की जाएगी। गुलाबी शहर के आसमान में रोशनी और रंगों से सजी यह आतिशबाजी काइट फेस्टिवल का प्रमुख आकर्षण होगी। 

दैनिक नवज्योति ने पहले ही बताया था इस बार खास होगा फेस्टिवल 
इससे पहले दैनिक नवज्योति ने 9 जनवरी को ‘जलमहल में दिन में पतंगबाजी, शाम को फायरवर्क्स और लालटेन उत्सव’ शीर्षक से खबर प्रकाशित कर सबसे पहले बताया था कि हर साल की तरह सुबह 11 से दोपहर 2 बजे तक जलमहल की पाल पर पतंगबाजी के कार्यक्रम के बाद शाम को पहली बार हवामहल (बड़ी चौपड़ की ओर) आतिशबाजी की जाएगी। साथ ही लालटेन उड़ाने का विशेष कार्यक्रम होगा। 

Tags: kites

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

रावी-ब्यास जल ट्रिब्यूनल 5 से राजस्थान दौरे पर : इंदिरा गांधी नहर का करेगा निरीक्षण, केंद्र व राज्य सरकार के प्रतिनिधियों के साथ कानून विशेषज्ञ होंगे शामिल रावी-ब्यास जल ट्रिब्यूनल 5 से राजस्थान दौरे पर : इंदिरा गांधी नहर का करेगा निरीक्षण, केंद्र व राज्य सरकार के प्रतिनिधियों के साथ कानून विशेषज्ञ होंगे शामिल
रावी-ब्यास जल विवाद पर अहम मोड़—रावी-ब्यास जल ट्रिब्यूनल 5 से 8 मार्च तक राजस्थान दौरे पर रहेगा। न्यायमूर्ति विनीत सरन...
प्रदेश में गर्मी ने शुरू किया तेवर दिखाना : अधिकांश शहरों में तापमान 31 डिग्री सेल्सियस, तापमान और बढ़ने से तेज होगी गर्मी
यातायात पुलिस नहीं खेलेगी होली, क्यों लिया ये निर्णय
खामेनेई की मौत पर चुप्पी को लेकर राहुल गांधी ने उठाए केंद्र सरकार की विदेश नीति पर सवाल, बोलें- ईरान संकट और "लक्षित हत्या" पर चुप्पी तोड़ें
ईरान ने सऊदी में अमेरिकी दूतावास पर किया ड्रोन अटैक, कहा-जमीन पर तैनात सैनिकों की जरूरत नहीं
होली की खुशियां मातम में बदली: श्रीगंगानगर मिलिट्री स्टेशन में सुबह व्यायाम और दौड़ लगाने के बाद दिल का दौरा पड़ने से सूबेदार की मौत
विश्व वन्यजीव दिवस: पीएम मोदी ने वन्यजीवों के संरक्षण की प्रतिबद्धता दोहराई, पृथ्वी की समृद्ध जैव विविधता की रक्षा के महत्व को किया रेखांकित