जयपुर एयरपोर्ट : दिल्ली में लैंडिंग नहीं हो सकी, आधी रात में जयपुर डायवर्ट हुई फ्लाइट
फ्लाइट देर रात करीब 1:15 बजे जयपुर एयरपोर्ट पहुंची
जयपुर। कोलकाता से दिल्ली जा रही इंडिगो की एक फ्लाइट को दिल्ली एयरपोर्ट पर लैंडिंग में परेशानी के बाद जयपुर डायवर्ट करना पड़ा। जानकारी के अनुसार, फ्लाइट ने दिल्ली एयरपोर्ट पर उतरने का प्रयास किया, लेकिन लैंडिंग सफल नहीं हो सकी। बताया जा रहा है कि विमान रनवे पर टच डाउन करने के बाद भी सुरक्षित रूप से लैंड नहीं कर पाया। इसके बाद विमान को जयपुर के लिए डायवर्ट कर दिया गया। फ्लाइट देर रात करीब 1:15 बजे जयपुर एयरपोर्ट पहुंची। विमान के जयपुर पहुंचने के बाद यहां उसमें ईंधन भरा गया।
आवश्यक प्रक्रिया पूरी होने के बाद फ्लाइट को वापस दिल्ली के लिए रवाना किया गया। विमान ने जयपुर एयरपोर्ट से रात करीब 2:20 बजे दिल्ली के लिए उड़ान भरी। इस दौरान विमान में सवार यात्रियों को भी जयपुर में कुछ समय रुकना पड़ा। दिल्ली में लैंडिंग नहीं हो पाने के कारण फ्लाइट को डायवर्ट करने की यह घटना देर रात सामने आई।

Comment List