विधानसभा में उठा प्रदेश में खराब सड़कों का मामला : लक्ष्मण मीणा का सवाल, बिना गारंटी की सड़कों की स्थिति बेहद खराब, दीया ने दिया जवाब- यह सभी पिछली सरकार ने बनावाई थी

बिना गारंटी की सड़कों की स्थिति तो बेहद खराब है

विधानसभा में उठा प्रदेश में खराब सड़कों का मामला : लक्ष्मण मीणा का सवाल, बिना गारंटी की सड़कों की स्थिति बेहद खराब, दीया ने दिया जवाब- यह सभी पिछली सरकार ने बनावाई थी

उप मुख्यमंत्री दीया कुमारी ने जवाब देते हुए कहा कि बस्सी विधानसभा क्षेत्र में 111 सड़कें दोष निवारण अवधि में हैं। विधायक किसी भी सड़क का मामला मुझे बताएं, उसका पुन परीक्षण करवाया जाएगा।

जयपुर। राजस्थान विधानसभा में प्रदेश में खराब सड़कों का मामला उठा। सरकार ने खराब सड़कों के लिए पूर्ववर्ती सरकार को जिम्मेदार ठहराया। प्रश्नकाल में गारंटी अवधि की क्षतिग्रस्त सड़कों को लेकर बस्सी विधायक लक्ष्मण मीणा ने सवाल किया। विधायक ने कहा कि क्षेत्र की सड़कों 2-2 फीट तक टूटी हुई हैं। 111 सड़कें खराब है, बिना गारंटी की सड़कों की स्थिति तो बेहद खराब है।

उप मुख्यमंत्री दीया कुमारी ने जवाब देते हुए कहा कि बस्सी विधानसभा क्षेत्र में 111 सड़कें दोष निवारण अवधि में हैं। विधायक किसी भी सड़क का मामला मुझे बताएं, उसका पुन परीक्षण करवाया जाएगा। विधायक ने आरोप लगाया कि सभी सड़क टूटी हुई है, किसका नाम बताएं, उपमुख्यमंत्री ने जवाब में कहा कि मैं मानती हूं कि सड़कों की स्थिति दुर्भाग्यपूर्ण है, यह सभी सड़क पिछली सरकार ने बनवाई थी।

पीडब्ल्यूडी विभाग के अधिकारी समय-समय पर गारंटी अवधि की सड़कों का फोटो लेकर ऐप पर लोड कर रहे हैं। जयपुर में डेशबोर्ड बना रखा है। रिपेयरिंग बेहतर तरीके से हो रही है। दुर्भाग्यपूर्ण है कि पिछली कांग्रेस सरकार में सड़कों की हालत बेहद खराब थी, हमें सड़कें मिली ही नहीं है।

 

Read More झारखंड के पूर्व सीएम चंपाई सोरेन के पोते वीर सोरेन का हिमाचल प्रदेश में निधन; परिवार में शोक की लहर, पुलिस जांच शुरू

Tags: assembly

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

रावी-ब्यास जल ट्रिब्यूनल 5 से राजस्थान दौरे पर : इंदिरा गांधी नहर का करेगा निरीक्षण, केंद्र व राज्य सरकार के प्रतिनिधियों के साथ कानून विशेषज्ञ होंगे शामिल रावी-ब्यास जल ट्रिब्यूनल 5 से राजस्थान दौरे पर : इंदिरा गांधी नहर का करेगा निरीक्षण, केंद्र व राज्य सरकार के प्रतिनिधियों के साथ कानून विशेषज्ञ होंगे शामिल
रावी-ब्यास जल विवाद पर अहम मोड़—रावी-ब्यास जल ट्रिब्यूनल 5 से 8 मार्च तक राजस्थान दौरे पर रहेगा। न्यायमूर्ति विनीत सरन...
प्रदेश में गर्मी ने शुरू किया तेवर दिखाना : अधिकांश शहरों में तापमान 31 डिग्री सेल्सियस, तापमान और बढ़ने से तेज होगी गर्मी
यातायात पुलिस नहीं खेलेगी होली, क्यों लिया ये निर्णय
खामेनेई की मौत पर चुप्पी को लेकर राहुल गांधी ने उठाए केंद्र सरकार की विदेश नीति पर सवाल, बोलें- ईरान संकट और "लक्षित हत्या" पर चुप्पी तोड़ें
ईरान ने सऊदी में अमेरिकी दूतावास पर किया ड्रोन अटैक, कहा-जमीन पर तैनात सैनिकों की जरूरत नहीं
होली की खुशियां मातम में बदली: श्रीगंगानगर मिलिट्री स्टेशन में सुबह व्यायाम और दौड़ लगाने के बाद दिल का दौरा पड़ने से सूबेदार की मौत
विश्व वन्यजीव दिवस: पीएम मोदी ने वन्यजीवों के संरक्षण की प्रतिबद्धता दोहराई, पृथ्वी की समृद्ध जैव विविधता की रक्षा के महत्व को किया रेखांकित