24797 सफाई कर्मियों की भर्ती की लॉटरी में अभी लगेगा समय, डीओआईटी से तैयार नहीं हुआ पोर्टल

इस मामले में सीएमओ को भी अवगत करा दिया गया है

24797 सफाई कर्मियों की भर्ती की लॉटरी में अभी लगेगा समय, डीओआईटी से तैयार नहीं हुआ पोर्टल

डीएलबी निदेशक सुरेश ओला बताया कि निर्धारित केटेगिरी का रिजर्वेशन चेक करने में समय लग रहा है, पोर्टल के तैयार होने के बाद भर्ती की लॉटरी निकाल दी जाएगी।

जयपुर। स्थानीय निकायों में 24797 रिक्त पदों पर होने वाली सफाई कर्मियों की भर्ती में अभी और समय लगने के आसार हैं। इसकी लॉटरी निकालने के लिए तैयार किए जाने वाले पोर्टल की प्रक्रिया पूरी नहीं होने के कारण देरी हो रही है।  

पूर्व की सफाई कर्मियों की भर्ती के अनुभव को देखते हुए स्वायत्त शासन विभाग भर्ती में आरक्षित कैटिगरी के पदों को लेकर बारीकी से अध्ययन कर रहा है, ताकि लॉटरी निकलने के बाद भर्ती  किसी तरह की लीगल प्रक्रिया में नहीं अटक सके। इसके लिए डीएलबी डीओआईटी से एक पोर्टल तैयार करवा रहा है, जिसमें योग्य सभी आवेदनों को पोर्टल में डालकर लॉटरी निकाली जाएगी। डीएलबी निदेशक सुरेश ओला बताया कि निर्धारित केटेगिरी का रिजर्वेशन चेक करने में समय लग रहा है, पोर्टल के तैयार होने के बाद भर्ती की लॉटरी निकाल दी जाएगी। इस मामले में सीएमओ को भी अवगत करा दिया गया है। उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने पिछले सप्ताह स्वायत्त शासन विभाग की समीक्षा बैठक में सफाई कर्मियों की लंबित भर्ती की आगामी 10 दिन में लॉटरी निकालने के निर्देश दिए थे। मुख्यमंत्री के निर्देशों के बाद विभाग लॉटरी की कवायद में जुट है।

Post Comment

Comment List

Latest News

ईसरदा-दौसा पेयजल परियोजना : दौसा एवं सवाई माधोपुर जिलों के1256 गांवों एवं 6 कस्बों में होगी पेयजल आपूर्ति, 4 हजार 58 करोड़ खर्च ईसरदा-दौसा पेयजल परियोजना : दौसा एवं सवाई माधोपुर जिलों के1256 गांवों एवं 6 कस्बों में होगी पेयजल आपूर्ति, 4 हजार 58 करोड़ खर्च
राजस्थान लंबे समय से पानी की कमी से जूझता रहा जिससे न केवल आम जनजीवन प्रभावित होता है बल्कि ग्रामीण...
उन्नाव रेप: कुलदीप सेंगर को दिल्ली हाई कोर्ट से बड़ा झटका, पिता की मौत मामले में सज़ा निलंबित करने से इनकार
ट्रंप का लीक पत्र: 'नोबेल नहीं मिला, अब शांति मेरी प्राथमिकता नहीं, ग्रीनलैंड पर चाहिए पूर्ण नियंत्रण'
मुख्यमंत्री की संवेदनशील पहल से हो रहा आर्थिक सशक्तीकरण, समाज के वंचित तबके को रियायती ऋण देकर आत्मनिर्भर और स्वावलंबी बना रही राज्य सरकार
सुप्रीम कोर्ट की सख्त टिप्पणी: कर्नल सोफिया कुरैशी मामले में मंत्री विजय शाह पर 2 हफ्ते में फैसला ले सरकार
21 जनवरी को मंत्रिमंडल  की बैठक, विधानसभा में रखे जाने वाले कानूनों को मंजूरी मिलने के असर
'धमकियों से डरने वाले नहीं...',ग्रीनलैंड तनाव, यूक्रेन के लिए खतरे का संकेत