प्रदेश में रसोई गैस किल्लत : 14 लाख गैस बुकिंग पेंडिंग, रोज 3 लाख सप्लाई; 2.50 लाख नई बुकिंग

एक माह में पेंडिंग बुकिंग समाप्त होगी

प्रदेश में रसोई गैस किल्लत : 14 लाख गैस बुकिंग पेंडिंग, रोज 3 लाख सप्लाई; 2.50 लाख नई बुकिंग

ईरान युद्ध के असर के बावजूद राजस्थान में रसोई गैस संकट नहीं—आईओसीएल का दावा। 14 लाख बुकिंग पेंडिंग, पर रोज 3 लाख सिलेंडर सप्लाई से एक माह में राहत की उम्मीद। घरेलू उपभोक्ताओं को प्राथमिकता, जबकि कमर्शियल सेक्टर में कटौती। पेट्रोल-डीजल पर्याप्त। संतुलित वितरण के लिए नए नियम लागू, जरूरी सेवाओं को पूरी आपूर्ति जारी।

जयपुर। अमेरिका-इजरायल के साथ ईरान युद्ध के चलते रसोई गैस किल्लत और मौजूदा स्थिति को लेकर सोमवार को आईओसीएल के स्टेट हेड मनोज गुप्ता सहित तीनों गैस-तेल कंपनियों के आला अधिकारियों ने संयुक्त मीडिया से बातचीत करते हुए प्रदेश में रसोई गैस किल्लत नहीं होने का दावा किया है। कहा कि प्रदेश में वर्तमान में 14 लाख गैस बुकिंग पेंडिंग चल रही है जो बीते माह युद्ध के चलते सप्लाई गड़बड़ाने से हुई है। अभी 70 फीसदी सप्लाई अनवरत जारी है। नियमों के तहत सभी को गैस सिलेंडर पहुंच रहा है। वर्तमान में 14 लाख गैस सिलेंडर बुकिंग पेंडिंग है। रोज 3 लाख गैस सिलेंडर बुकिंग के तहत उपभोक्ताओं को सप्लाई हो रहे हैं। हालांकि 2.50 लाख नई बुकिंग रोज हो रही है। ऐसे में अधिकारियों के दावे के मुताबिक वर्तमान में पेंडिंग सभी बुकिंग आगामी 1 माह में सप्ताह होने की उम्मीद है। कहा कि प्रदेश में रोज 392 एमटी गैस सप्लाई हो रही है। कर्मशियल में पहले जहां 500 एमटी सप्लाई होती थी, उसमें जरूरी कमी हुई है। यह अभी 360 एमटी सप्लाई हो रही है। अस्पतालों, शैक्षणिक संस्थानों को पूरी सप्लाई की जा रही है। माहवार देखा जाए तो पहले के मुकाबले केवल दो हजार एमटी गैस कम आ रही है। उन्होंने कहा कि पेट्रोल और डीजल का पूरा स्टॉक मौजूद है, इसमें कोई कमी नहीं है।

घरेलू को पूरी, बाकी को इतनी सप्लाई

पहले के मुकाबले इंडस्ट्रीज को ब्लक सप्लाई 40 फीसदी, होटल एंड रेस्टोरेंट को 60 फीसदी, कॉपरेटिव व प्राइवेट डेयरी को 60 फीसदी, मंदिरों और इससे जुड़े किचन को 50 फीसदी, मैरिज गॉर्डन को 50 फीसदी, धार्मिक आयोजन पर 50 फीसदी व अन्य को भी इतनी ही सप्लाई हो रही है।

ये नियम भी संतुलित सप्लाई को लागू

Read More डेयरी विकास और पशुपालन को लेकर उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक, विभिन्न योजनाओं और नवाचारों पर विचार-विमर्श

  • कर्मशियल और इंडस्ट्रीयल एलपीजी को तेल विपणन कंपनी के डिस्ट्रीब्यूटर्स के यहां रजिस्ट्रेशन जरूरी किया। इसके बिना आपूर्ति नहीं।
  • जहां पीएनजी गैस पाइपलाइन हैं, वहां पीएनजी कनेक्शन को रजिस्ट्रेशन जरूरी होगा। तब ही उसे कर्मशियल सिलेंडर मिल सकेगा।
  • प्रवासी श्रमिको और छोटे विक्रेताओं को पांच किलो एफटीएल रिफिल दिए जा सकते हैं।

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

प्रसूताओं के परिजनों के लिए सहारा बनी प्रेमदीप समिति, सुबह-शाम समिति पहुंचाएगी भोजन प्रसूताओं के परिजनों के लिए सहारा बनी प्रेमदीप समिति, सुबह-शाम समिति पहुंचाएगी भोजन
प्रेम दीप मानव सेवा समिति ने उठाई सुबह-शाम भोजन उपलब्ध करवाने की जिम्मेदारी।
दालों की आपूर्ति बढ़ाने के लिए म्यांमार, कनाडा, ऑस्ट्रेलिया बनेंगे सहारा
मिसेज राजस्थान 2026 का शानदार आगाज, टैलेंट राउंड में प्रतिभागियों ने बिखेरा जलवा
कैबिनेट बैठक : पिछड़ा वर्ग आयोग के गठन समेत कई बड़े प्रस्तावों पर लग सकती है मुहर, विकास कार्यों को मिलेगी गति 
सूने मकान में नकबजनी करने वाला आरोपी गिरफ्तार : ₹15 हजार नकद बरामद, जानें पूरा मामला  
जयपुर में देर रात हिट एंड रन : वॉक पर निकले दंपत्ति को कार ने मारी टक्कर, महिला की मौत
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने जनसुनवाई में सुनी आमजन की समस्याएं, बड़ी संख्या में नागरिक अपनी परिवेदनाएं लेकर पहुंचे