एलपीजी टैंकर ब्लास्ट : हादसे वाला कट बंद, यातायात डायवर्जन 

यातायात में किसी तरह का व्यवधान नहीं आया

एलपीजी टैंकर ब्लास्ट : हादसे वाला कट बंद, यातायात डायवर्जन 

यातायात को सुचारू बनाए रखने के लिए नरसिंहपुरा पुलिया के नीचे से होते हुए सेज, सेज से बांई ओर होकर नेवटा गांव से निकाल कर रिंग रोड पर मुहाना की ओर डायवर्जन किया गया है। 

जयपुर। भांकरोटा के हादसे वाले कट सहित महिन्द्रा सेज और महापुरा आदि कटों को पूरी तरह बंद कर वाहनों को वैकल्पिक मार्गों से निकाला जा रहा है। ट्रैफिक इंचार्ज लालाराम ने बताया कि एलपीजी ब्लास्ट वाले मोड़ समेत हादसे की आशंका वाले कटों को भी बंद कर दिया है। यातायात को सुचारू बनाए रखने के लिए नरसिंहपुरा पुलिया के नीचे से होते हुए सेज, सेज से बांई ओर होकर नेवटा गांव से निकालकर रिंग रोड पर मुहाना की ओर डायवर्जन किया गया है। 

महापुरा वाला कट भी बंद
रिंग रोड की ओर से आने वाला ट्रेफिक को 200 फीट रोड सेज कट पर बने फ्लाई ओवर के नीचे से यू-टर्न कराया गया है। सेज 200 फीट रोड की ओर से आने वाले ट्रेफिक को महिन्द्रा सेज पर निकालते हुए नेवटा बांध पार करवा कर मुहाना गांव में मिलाया जाएगा। 

संम्भावित कटों को भी बंद किया जाएगा
भांकरोटा का भीषण अग्निकाण्ड अब भी कोई नहीं भूला है। जिस यू-टर्न पर एलपीजी टैंकर सड़क दुर्घटना में ब्लास्ट हुआ था। उस कट को बंद कर दिया गया। पुलिस ने बताया कि इस कट के बंद करने से यातायात में किसी तरह का व्यवधान नहीं आया, तो हाईवे पर बने सभी दुर्घटना संम्भावित कटों को भी बंद किया जाएगा। 

 

Read More ऑडी कार एक्सीडेंट केस में पुलिस का बड़ा एक्शन : आरोपी को भगाने की साजिश में 7 लोग गिरफ्तार, साक्ष्य मिटाने का आरोप

Tags: blast

Post Comment

Comment List

Latest News

गोरखपुर-गोंडा रेलखंड के मध्य ऑटोमैटिक सिगनल प्रणाली कार्य, 2 जोडी रेलसेवाएं बभनान स्टेशन पर ठहराव नहीं करेंगी गोरखपुर-गोंडा रेलखंड के मध्य ऑटोमैटिक सिगनल प्रणाली कार्य, 2 जोडी रेलसेवाएं बभनान स्टेशन पर ठहराव नहीं करेंगी
गोरखपुर–गोंडा रेलखंड में ऑटोमैटिक सिगनल प्रणाली के लिए नॉन इंटरलॉकिंग कार्य के चलते ब्लॉक लिया जा रहा है। इसके कारण...
कोकराझार में हिंसा: युवक की हत्या के बाद आगजनी और तनावपूर्ण स्थिति, 2 लोगों की मौत, 29 संदिग्ध हिरासत में, इंटरनेट सेवाएं बंद
घायल सैनिकों को नहीं बचा पा रहा यूक्रेन, खाने-पीने की भी कमी, रूस के कब्जे में बोला यूक्रेनी सैनिक
स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद को नोटिस जारी होने पर कांग्रेस ने केंद्र सरकार पर साधा निशाना, बताया-सनातन परंपरा का अपमान
तीन बड़ी भर्ती परीक्षाओं में फर्जीवाड़ा उजागर : राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड के तकनीकी प्रमुख सहित 5 अभियुक्त गिरफ्तार, एसओजी की बड़ी कार्रवाई
भाजपा प्रदेश कार्यालय में कार्यकर्ता सुनवाई की अनूठी परंपरा, जोगाराम पटेल ने कहा- तीसरा बजट भी होगा माइलस्टोन, बजट सत्र ऐतिहासिक रहेगा
राजस्थान बिजनेस फोरम का गठन, राज्यपाल की गरिमामय उपस्थिति में भव्य उद्घाटन