होली पर 2 बजे तक बंद रहेगी मेट्रो 

ट्रेनों को गंदा करने की भी मनाही है

होली पर 2 बजे तक बंद रहेगी मेट्रो 
मेट्रो प्रशासन ने आमजन से अपील की है कि धुलण्डी के दिन वह अपने मित्रों एवं रिश्तेदारों के संग मेट्रो में यात्रा का आनन्द लें, लेकिन मेट्रो परिसर, प्लेटफार्मों एवं मेट्रो ट्रेनों में रंग डालने, रंग खेलने एवं हुडदंग करने की पूरी तरह मनाही है।

जयपुर। मेट्रो राष्ट्रीय पर्वों, त्योहारों एवं उत्सवों के दिनो में भी जनता के प्रति अपना सामाजिक सरोकार पूरी तरह निभाता रहा है। इसी कड़ी में आगामी 25 मार्च धुलण्डी के दिन निर्धारित टाईम टेबल सुबह 5.20 बजे से 2 बजे तक मेट्रो ट्रेन की यात्री सेवाएं बन्द रहेगी, इसके बाद दोपहर 2.10 से रात्रि 10.21 तक अनवरत मेट्रो सेवाएं संचालित की जाएगी। मेट्रो प्रशासन ने आमजन से अपील की है कि धुलण्डी के दिन वह अपने मित्रों एवं रिश्तेदारों के संग मेट्रो में यात्रा का आनन्द लें, लेकिन मेट्रो परिसर, प्लेटफार्मों एवं मेट्रो ट्रेनों में रंग डालने, रंग खेलने एवं हुडदंग करने की पूरी तरह मनाही है। मेट्रो यात्रियों के लिए गुलाल, रंग एवं पानी से भरी पिचकारियां गुब्बारे एवं बोतलें ले जाने पर रोक रहेगी।

इसके अलावा रंग से सने कपड़ों से मेट्रो परिसर एवं ट्रेनों को गंदा करने की भी मनाही है। होली पर नशे की स्थिति में मेट्रो परिसर में प्रवेश वर्जित है। जयपुर मेट्रो के अध्यक्ष एवं प्रबन्ध निदेशक पी. रमेश ने मेट्रो प्रशासन की ओर से जयपुरवासियो तथा मेट्रो यात्रियों को होली की शुभकामनाएं दी और बताया कि मेट्रो यात्री 25 मार्च धुलण्डी को मेट्रो संचालन सेवा मे किए गए आंशिक बदलाव को देखते हुए यातायात की असुविधा से बचें।

 

Tags: metro

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

तकनीकी दौर में हिन्दी की प्रासंगिकता और संभावनाओं पर मंथन: बीएसएनएल में राजभाषा विचार गोष्ठी, अधिकारियों-कर्मचारियों से अधिकाधिक कार्य हिन्दी में करने की अपील तकनीकी दौर में हिन्दी की प्रासंगिकता और संभावनाओं पर मंथन: बीएसएनएल में राजभाषा विचार गोष्ठी, अधिकारियों-कर्मचारियों से अधिकाधिक कार्य हिन्दी में करने की अपील
बीएसएनएल जयपुर में 14 से 28 सितंबर तक आयोजित हिंदी पखवाड़े के तहत राजभाषा विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया।...
यूपीआई पर एमडीआर का बोझ छोटे कारोबारियों पर डालना उचित नहीं : बाबूलाल गुप्ता
ई-डिटेक्शन के परिवादों पर अफसरों की सुस्ती, 9607 प्रकरण लंबित
अमेरिकी प्रतिनिधि सभा ने ट्रम्प के खिलाफ महाभियोग प्रस्ताव किया खारिज : 232 सांसदों ने विरोध में किया मतदान,  47 सदस्यों ने नहीं लिया हिस्सा
हत्या और बलात्कार की घटनाओं पर अंकुश लगाने में योगी सरकार फेल : अजय राय
नगरीय निकाय चुनाव : निर्दलीय बने किंगमेकर, 37 निकायों में पूर्ण बहुमत
कोटा नगर निगम पुनर्मतदान : दोपहर 3:00 बजे तक 62.57% मतदान दर्ज, वार्ड 87 और 44 में भारी हंगामा