भिवाडी को जिला बनाने की मांग को लेकर विधायक यादव बैठे धरने पर

खाद्य मंत्री प्रताप सिंह ने संदीप यादव से बात कर उनकी मांग सुनी

भिवाडी को जिला बनाने की मांग को लेकर विधायक यादव बैठे धरने पर

यादव ने कहा कि भिवाडी या तिजारा को जिला बनाने की मांग को लेकर राजस्थान सब रीजनल इन्फ्रास्ट्रक्चर बोर्ड से इस्तीफा दे चुका हूं। खैरथल या अन्य किसी जिले बनाने के विरोध में नही हूं, लेकिन मेरी मांग भी वाजिब है।

जयपुर।  भिवाड़ी को जिला बनाने की मांग को लेकर तिजारा विधायक संदीप यादव सोमवार को विधानसभा के बाहर धरने पर बैठ गए। खाद्य मंत्री प्रताप सिंह ने संदीप यादव से बात कर उनकी मांग सुनी।

यादव ने कहा कि भिवाडी या तिजारा को जिला बनाने की मांग को लेकर राजस्थान सब रीजनल इन्फ्रास्ट्रक्चर बोर्ड से इस्तीफा दे चुका हूं। खैरथल या अन्य किसी जिले बनाने के विरोध में नही हूं, लेकिन मेरी मांग भी वाजिब है। भिवाडी में जिला बनने के अभी मापदंड पूरे हो रहे हैं,ऐसे में लोगों की भावनाओं को देखते हुए मैंने मांग उठाई है। खाद्य मंत्री प्रताप सिंह खाचरियावास भी यादव से मिलने पहुंचे और मांग को लेकर बातचीत की। यादव ने कहा कि खाचरियावास को भी मेरी बात सरकार तक पहुंचाने के लिए बोला है। मेरी मांग पर सकारात्मक निर्णय होने की स्थिति में बुलावा आने पर ही मुलाकात करूंगा।

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

शरद पवार के साथ गठबंधन के बीच एनसीपी नेता का बड़ा बयान, हम महायुति के साथ रहेंगे : प्रफुल्ल शरद पवार के साथ गठबंधन के बीच एनसीपी नेता का बड़ा बयान, हम महायुति के साथ रहेंगे : प्रफुल्ल
मुंबई में एनसीपी नेता प्रफुल्ल पटेल ने साफ किया कि अजित पवार गुट महाराष्ट्र और केंद्र में बीजेपी-नेतृत्व वाली महायुति...
सिखों की नजरबंदी, अल्पसंख्यकों के खिलाफ पाकिस्तान का चीन के उइगरों वाला सीक्रेट ऑपरेशन
आज का भविष्यफल     
ऑडी कार एक्सीडेंट केस में पुलिस का बड़ा एक्शन : आरोपी को भगाने की साजिश में 7 लोग गिरफ्तार, साक्ष्य मिटाने का आरोप
दिन में पतंगों का आसमां से संवाद : शाम को लालटेन उत्सव, 14 जनवरी को लोक संस्कृति, पतंगबाजी और आतिशबाजी का दिखेगा अनूठा संगम
प्रदेश में कड़ाके की ठंड का दौर जारी : खेतों और गाड़ियों की छतों पर जमी बर्फ, जयपुर में सर्दी से एक की मौत
साइबर फ्रॉड (डिजिटल अरेस्ट) : 2025 में हजारों करोड़ की ठगी, हर राज्य का नागरिक निशाने पर; सबसे ज्यादा साइबर फ्रॉड का नुकसान महाराष्ट्र में