शिल्पकारों को आर्थिक रूप से मजबूत करेगी विश्वकर्मा योजना : राठौड़

देश तीव्र गति से विकास करेगा

शिल्पकारों को आर्थिक रूप से मजबूत करेगी विश्वकर्मा योजना : राठौड़

अभी कारीगरों को एक साल के लिए एक लाख रुपए का ऋण मात्र 5 प्रतिशत ब्याज पर दिया जा रहा है, जिससे वे अपना व्यापार बेहतर कर रहे है, जब वे इस ऋण को चुकाएंगे, तो इन्हें और बड़ा ऋण दिया जाएगा।

जयपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने विश्वकर्मा जयंती पर प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना की देश में शुरुआत की। जयपुर के वैशाली नगर में हुए कार्यक्रम में पूर्व केंद्रीय मंत्री और जयपुर ग्रामीण के सांसद कर्नल राज्यवर्धन राठौड़ ने कहा कि यह योजना कारीगरों और शिल्पकारों को आर्थिक रूप से मजबूत करेगी और देश तीव्र गति से विकास करेगा। 13 हजार करोड़ रुपए इस योजना के लिए रखा गया है। 

अभी कारीगरों को एक साल के लिए एक लाख रुपए का ऋण मात्र 5 प्रतिशत ब्याज पर दिया जा रहा है, जिससे वे अपना व्यापार बेहतर कर रहे है, जब वे इस ऋण को चुकाएंगे, तो इन्हें और बड़ा ऋण दिया जाएगा। देश की अर्थव्यवस्था को बढ़ाने में बड़े उद्योगपतियों के साथ गांव के अंदर रेहड़ी लगाने वाले और कारीगरों व शिल्पकारों का भी योगदान है। प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना में 18 पारंपरिक शिल्पों को शामिल किया जाएगा। 

Tags: loan

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

मातृ, शिशु स्वास्थ्य एवं पोषण दिवस पर टीकाकरण सत्रों का आयोजन, गर्भवती महिलाओं और बच्चों को लगाए टीके मातृ, शिशु स्वास्थ्य एवं पोषण दिवस पर टीकाकरण सत्रों का आयोजन, गर्भवती महिलाओं और बच्चों को लगाए टीके
मातृ, शिशु स्वास्थ्य एवं पोषण दिवस पर गुरूवार को जिले में चिकित्सा संस्थानों पर टीकाकरण सत्रों का आयोजन किया गया।...
विधायिका में महिलाओं को आरक्षण देने से किसी राज्य का सीटों का नुकसान नहीं होगा ; जो दल विरोध करेंगे, चुनावों में भुगतना पड़ेगा खामियाजा : पीएम मोदी 
होर्मुज़ जलड़मरूमध्य को खोलना अंतरराष्ट्रीय समुदाय की सर्वसम्मत मांग : चीनी विदेश मंत्री ने दिया ईरान की संप्रभुता, सुरक्षा और अधिकारों पर ज़ोर
अखिलेश यादव ने साधा निशाना : संविधान संशोधन विधेयक के सहारे सत्ता की राजनीति कर रही सरकार, एसआईआर के जरिए वोट काटने का लगाया आरोप 
कृषि पर्यवेक्षक सीधी भर्ती परीक्षा 2026 आयोजित, 40872 अभ्यार्थी होंगे सम्मिलित
दिल्ली एयरपोर्ट पर बड़ा हादसा टला: Akasa और SpiceJet के विमानों में टक्कर, सभी यात्री और क्रू मेंबर सुरक्षित
राजस्थान संपर्क पोर्टल पर शिकायतों के निस्तारण में तेजी, जयपुर जिला और जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग अव्वल