प्रदेश अधिकांश जिलों में मॉनसून सक्रिय : नदी नाले उफान पर, जयपुर सहित 27 जिलों में बारिश का अलर्ट 

जयपुर में सुबह 8 बजे से शुरू हुई बारिश

प्रदेश अधिकांश जिलों में मॉनसून सक्रिय : नदी नाले उफान पर, जयपुर सहित 27 जिलों में बारिश का अलर्ट 
बूंदी के गुढ़ा डेम, जयपुर के छापरवाड़ा, भीलवाड़ा के मेजा डेम, दौसा के मोरेल डेम समेत अन्य छोटे बांधों का गेज बढ़ गया।

जयपुर। प्रदेश में मानसून की बारिश ने अधिकांश जिलों को भिगो दिया है। पश्चिमी जिलों को छोड़कर जयपुर सहित अधिकांश जिलों में मानसून सक्रिय है। कई नदियां नाले उफान पर हैं। कई लोगों ने वर्षा जनित हादसों में जान भी गंवा दी है। इधर मौसम विभाग ने आज भी जयपुर समेत 27 जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया है। वहीं इस बीच चूरू में तेज बारिश के कारण एक हवेली का छज्जा गिर गया, इस हादसे में 60 साल के बुजुर्ग की मौत हो गई, वहीं 6 घायल हो गए। सीकर, झुंझुनूं में सुबह से रुक-रुककर बारिश का दौर जारी है। जयपुर में भी सुबह कई इलाकों में तेज बारिश हुई। अभी भी बादल छाए हुए हैं और बारिश हो रही है।

वहीं बारां में सुबह से मूसलाधार बारिश हो रही है इससे नदी-नाले उफान पर आ गए हैं। मौसम विभाग ने आज और कल मंगलवार 2 दिन राजस्थान के पूर्वी हिस्से में भारी से अतिभारी बारिश की संभावना जताते हुए बारां और बूंदी में रेड अलर्ट और 8 जिलों में ओरेंज अलर्ट जारी किया है। राजस्थान में 1 जून से अब तक सामान्य से 133 फीसदी ज्यादा बारिश हो चुकी है। तेज बारिश के कारण प्रदेश के कई बांधों में पानी बढ़ा है। बूंदी के गुढ़ा डेम, जयपुर के छापरवाड़ा, भीलवाड़ा के मेजा डेम, दौसा के मोरेल डेम समेत अन्य छोटे बांधों का गेज बढ़ गया।

जयपुर में सुबह 8 बजे से शुरू हुई बारिश

जून में औसत से ज्यादा बारिश हो चुकी: पूरे राजस्थान में अब तक (1 से 22 जून तक) कुल 70.2 एम एम बरसात हो चुकी है, जबकि पूरे जून महीने में औसत बारिश 55 एम एम होती है। पिछले सीजन (जून 2024) की स्थिति देखें तो पूरे महीने में 50.3 एम एम बारिश हुई थी, जो औसत से 9 फीसदी कम थी। जिलेवार देखें तो 24 ऐसे जिले हैं, जिसमें जून माह में होने वाली औसत बारिश से भी ज्यादा पानी बरस चुका है। इसमें ज्यादातर जिले पूर्वी राजस्थान के हैं। सबसे ज्यादा बरसात कोटा, भीलवाड़ा जिले में हुई। कोटा में 22 जून तक कुल 164.8 एम एम बरसात हो चुकी है, जो औसत से 83 फीसदी ज्यादा है, जबकि यहां जून के पूरे महीने में औसत बारिश करीब 90 एम एम होती है। इसके अलावा भीलवाड़ा में भी इस महीने 1 जून से 22 जून तक 163.3 एम एम बारिश हो चुकी है, जो औसत से करीब 146 फीसदी ज्यादा है।

Read More पानी की पाइप लाइनों में पेड़ों की जड़ों से बनी चोकिंग हटाई, कई कॉलोनियों की पेयजल व्यवस्था में सुधार

Post Comment

Comment List

Latest News

एसएमएस मेडिकल कॉलेज ने रचा कीर्तिमान, एक ही दिन में 11 जॉइंट रिप्लेसमेंट सर्जरी सफल एसएमएस मेडिकल कॉलेज ने रचा कीर्तिमान, एक ही दिन में 11 जॉइंट रिप्लेसमेंट सर्जरी सफल
एसएमएस मेडिकल कॉलेज के ऑर्थोपेडिक्स विभाग ने एक ही दिन में 11 जॉइंट रिप्लेसमेंट सर्जरी कर उपलब्धि हासिल की। 8...
भारत के लिए राहतभरी खबर: होर्मुज खुलते ही तेल और उर्वरक से लदे 11 जहाज सुरक्षित लौटे, ऊर्जा संकट की आशंका घटी
ईरान की कूटनीतिक पहल: आईएईए निरीक्षकों को मंज़ूरी देने से किया इनकार, अमेरिकी उपराष्ट्रपति के बयान का किया खंड़न
राम मंदिर चढ़ावा चोरी विवाद: कांग्रेस का भाजपा-आरएसएस पर तीखा हमला, आलोक शर्मा ने कहा- जिन लोगों ने प्रभु श्रीराम को नहीं छोड़ा, वे देश को क्या छोड़ेंगे 
अजमेर में भाजपा ने मनाया डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी का बलिदान दिवस, राष्ट्रभक्ति के आदर्शों को किया याद
पल्स पोलियो अभियान : जयपुर जिले के 4064 बूथों पर 4 लाख 60 हज़ार से अधिक नौनिहाल गटकेंगे दो बूंद ज़िन्दगी की
राम मंदिर चंदा चोरी मामले में बड़े एक्शन की तैयारी: SIT ने सरकार को सौंपी रिपोर्ट, ट्रस्ट को दोबारा गठित करने की सिफारिश