मानसून सुस्त, करौली, पिलानी सहित कुछ स्थानों पर बारिश

जयपुर में बादलों ने बढ़ाई उमस

मानसून सुस्त, करौली, पिलानी सहित कुछ स्थानों पर बारिश
बीसलपुर बांध में भी पानी नहीं आने से चिंताएं बढ़ गई है, एक अगस्त से फिर सक्रिय हो सकता है मानसून ।

जयपुर। प्रदेश में मानसून एक बार फिर से सुस्त पड़ गया है। इसके चलते कुछ एक स्थानों को छोड़कर कहीं भी बारिश नहीं हो रही है। ऐसे में अधिकांश जिलों में फिर से तापमान में बढ़ोतरी हो गई है। वहीं मंगलवार को करौली में अच्छी बारिश हुई। पिलानी सहित कुछ एक स्थानों पर भी कहीं हल्की तो कहीं मध्यम दर्जे की बारिश हुई। राजधानी जयपुर सहित अधिकांश जिले बारिश को तरस रहे हैं और यहां उसम भरी गर्मी से राहत नहीं मिल पा रही है। बांधों में भी पानी की आवक थम गई है। 

बीसलपुर बांध में भी पानी नहीं आने से चिंताएं बढ़ गई है। वहीं बीते 24 घंटों में राज्य में पूर्वी राजस्थान में सर्वाधिक बारिश सल्लोपट बांसवाड़ा में 84 एमएमए व पश्चिमी राजस्थान के जसवंतपुरा जालौर में 80 एमएम बारिश दर्ज की गई है। वहीं मौसम विभाग से मिली जानकारी के अनुसार एक अगस्त से मानसून फिर से सक्रिय हो सकता है और कहीं कहीं भारी बारिश की भी संभावना हैं। 

कहां कितना रहा तापमान
प्रदेश में मंगलवार को गंगानगर में सबसे ज्यादा 41.4 डिग्री तापमान दर्ज किया गया। वहीं फलौदी 41.2, बीकानेर 40.7, जैसलमेर 40, चूरू 39.5, बाड़मेर 38.2, पिलानी 38, अजमेर 34.7 और कोटा में 33.3 डिग्री अधिकतम तापमान दर्ज किया गया। वहीं राजधानी जयपुर में अधिकतम तापमान 35.4 डिग्री और न्यूनतम तापमान 28.6 डिग्री रिकॉर्ड किया गया।

Post Comment

Comment List

Latest News

दिल्ली : भाजपा ने 11 संगठनात्मक जिलों के पदाधिकारियों और मंडल अध्यक्षों की जारी की सूची, महिलाओं को दिया प्रतिनिधित्व दिल्ली : भाजपा ने 11 संगठनात्मक जिलों के पदाधिकारियों और मंडल अध्यक्षों की जारी की सूची, महिलाओं को दिया प्रतिनिधित्व
दिल्ली भाजपा ने संगठन को मजबूती देने के लिए 11 संगठनात्मक जिलों के पदाधिकारियों और कुछ नए मंडल अध्यक्षों की...
राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान : 1.04 करोड़ बच्चों को पिलाई जाएगी पोलियो की खुराक, प्रदेश में 59 हजार बूथ स्थापित
एथेनॉल नीति के विरोध में पशुपालकों का एम-20 आंदोलन : देशभर में अभियान चलाने का किया ऐलान, कहा- किसान, दुग्ध उत्पादन और ग्रामीण अर्थव्यवस्था पर पड़ सकता है एथेनॉल नीति का असर
छात्रों की गूंज अभियान को सफल बनाने का आह्वान : राहुल गांधी ने लिखा पार्टी नेताओं को पत्र, कहा- शिक्षा की बढ़ती लागत ने युवाओं को संकट में डाला
सीए हमारे देश की अर्थव्यवस्था की रीढ़, बागड़े ने देश के विकास में अहम भूमिका निभाने का किया आह्वान
अमेरिका ने 8 लोगों और संस्थाओं पर लगाया प्रतिबंध : एक भारतीय कंपनी भी शामिल, सूडान में गृहयुद्ध को बढ़ावा देने वाले नेटवर्क से संबंध रखने का आरोप
आमजन की समस्याओं के समाधान का प्रभावी माध्यम बन रहे ग्रामीण सेवा शिविर, विवाद का आपसी सहमति से मौके पर ही किया निस्तारण