रोडवेज के पास बसों से अधिक परिचालक : खुद के परिचालकों को लगा रखा ऑफिसों में, बस सारथियों के भरोसे ‘राजस्थान रोडवेज’

बस सारथियों से परिचालक का काम करवा रहा है

रोडवेज के पास बसों से अधिक परिचालक : खुद के परिचालकों को लगा रखा ऑफिसों में, बस सारथियों के भरोसे ‘राजस्थान रोडवेज’

अब प्रदेश के छह डिपो में सिविल डिफेंस के स्वयंसेवकों को लेने की योजना बनाई जा रही है। यदि रोडवेज प्रशासन कार्यालयों व नॉन ऑपरेटिंग डिपो में लगे परिचालकों की रोडवेज बसों में ड्यूटी लगाई जा रही है। 

जयपुर। राजस्थान रोडवेज प्रशासन के पास वर्तमान में बसों से अधिक परिचालक है। फिर भी बस सारथियों को बसों में परिचालक लगा रखा है। ये बस सारथी बिना टिकट लोगों को यात्रा कराते हैं। इससे रोडवेज की छवि धूमिल होने के साथ ही राजस्व का भी नुकसान हो रहा है। अब परिचालकों की कमी बताते हुए सिविल डिफेंस के स्वयंसेवकों को भी लेने की तैयारियां शुरू कर दी गई है। ऐसे में रोडवेज को काफी नुकसान होगा। रोडवेज प्रशासन वर्तमान में करीब 3000 (अनुबंधित सहित) बसों का संचालन कर रहा हैं और करीब 3754 खुद के परिचालक हैं। इसके बाद भी रोडवेज प्रशासन 1500 बस सारथियों से परिचालक का काम करवा रहा है। अब प्रदेश के छह डिपो में सिविल डिफेंस के स्वयंसेवकों को लेने की योजना बनाई जा रही है। यदि रोडवेज प्रशासन कार्यालयों व नॉन ऑपरेटिंग डिपो में लगे परिचालकों की रोडवेज बसों में ड्यूटी लगाई जा रही है। 

बुकिंग पर लगाए बस सारथी
रोडवेज चेयरमैन शुभ्रा सिंह व एमडी पुरूषोत्तम शर्मा के निर्देश पर पिछले दिनों प्रदेशभर में आकस्मिक चैकिंग अभियान चलाया गया था। इस दौरान बिना टिकट यात्रा कराते पकड़े गए परिचालकों में अधिकतर बस सारथी थे। कई जगह तो चैकिंग में आधे यात्री बिना टिकट मिले थे। इसके बाद बस सारथियों को ब्लैक लिस्टेट किया था। इन्हें अब पुन: बहाल कर दिया गया। रोडवेज प्रशासन यदि बस सारथियों को प्रदेश बस स्टैंड व अन्य स्थानों पर बनी टिकट बुकिंग पर लगाए तो राजस्व में बढ़ोतरी होने के साथ ही लोगों को रोजगार मिलेगा।

इनका कहना है...
रोडवेज में पद के अनुरूप काम नहीं कर रहे और आॅफिस व नॉन आॅपरेटिंग डिपो में लगे परिचालकों को रूट पर चलाया जाएगा, ताकि रोडवेज के राजस्व में बढ़ोतरी हो सकें। 
- डॉ. प्रेमचंद बैरवा, परिवहन मंत्री

 

Read More वार्षिक लेखा समापन के मद्देनज़र विशेष दिशा-निर्देश जारी : 31 मार्च को ई-कुबेर के माध्यम से ई-पेमेंट की विशेष व्यवस्था, डी़डीओ और कोषालय रहेंगे कार्यरत

Tags: buses

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

चिकित्सा विभाग के विभिन्न कार्यक्रमों की समीक्षा बैठक का हुआ आयोजन, स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत बनाने और लक्ष्यों की प्राप्ति सुनिश्चित करने पर विशेष जोर चिकित्सा विभाग के विभिन्न कार्यक्रमों की समीक्षा बैठक का हुआ आयोजन, स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत बनाने और लक्ष्यों की प्राप्ति सुनिश्चित करने पर विशेष जोर
सेठी कॉलोनी स्थित मिनी स्वास्थ्य भवन में मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. रवि शेखावत की अध्यक्षता में स्वास्थ्य विभाग...
किरेन रिजिजू का विपक्ष पर हमला: राजनीतिक रोटी सेंकने के लिए लाया गया ओम बिरला के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव 
क्या सच में जल्द खत्म होने वाला युद्व? पश्चिम एशिया तनाव के बीच ट्रंप-पुतिन ने की टेलीफ़ोन पर बात, युद्ध सहित कई वैश्विक मुद्दों पर हुई चर्चा
जयपुर में ड्रग्स के खिलाफ बड़ी कार्रवाई : 9.15 ग्राम स्मैक के साथ आरोपी गिरफ्तार, जानें पूरा मामला 
मिडिल ईस्ट तनाव का भारत पर असर: एलपीजी आपूर्ति प्रभावित, संसद भवन में हरदीप पुरी और जयशंकर ने की पीएम मोदी से मुलाकात
19 मार्च से शुरू होंगे चैत्र नवरात्र, घट स्थापना के साथ घरों और मंदिरों में शक्ति स्वरूपा मां दुर्गा की आराधना होगी प्रारंभ
अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने दी ईरान को चेतावनी, कहा-अगर ईरान होर्मुज जलडमरूमध्य मार्ग को रोकता है, तो उस पर बीस गुना अधिक भयानक होगा हमला