बीकानेर में पांच इंच से ज्यादा बारिश, जयपुर में दिनभर जारी रही बूंदाबांदी

नौ अगस्त से फिर बढ़ेगा बारिश का दौर

बीकानेर में पांच इंच से ज्यादा बारिश, जयपुर में दिनभर जारी रही बूंदाबांदी

बूंदी में मकान ढहा, दो बहनें दबीं, एक की मौत, जयपुर में दिनभर जारी रहा बूंदाबांदी का दौर 

जयपुर। प्रदेश में मानसून की झमाझम के बीच कुछ जिलों में बुधवार को भी हल्की बारिश का दौर जारी रहा। बूंदी में बरसात के कारण एक मकान ढह गया। मलबे में 14 और 12 साल की दो बहनें दब गई जिनमें में बड़ी बहन की मौत हो गई। जबकि एक गंभीर घायल है। वहीं जोधपुर में स्कूल वैन पर एक पेड़ गिर गया। इसमें 12 बच्चे फंस गए। हालांकि, कोई घायल नहीं हुआ है।

पाली, जोधपुर, जैसलमेर सहित कई जिलों में भारी बारिश का दौर थम गया है, जिसके बाद प्रशासन ने वहां बने बाढ़ के हालात से निपटने की तैयारियां शुरू कर दी हैं। राजधानी जयपुर में बुधवार सुबह से ही रिमझिम बारिश का दौर जारी हो गया जो कि घने बादलों के साथ देर रात तक रुक-रुक कर चलता रहा। राजस्थान में मानसून की बारिश का दौर अब धीमा पड़ गया है, जो अगले दिन कुछ दिन रहेगा। मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार 9 अगस्त तक राजस्थान के पूर्वी हिस्सों में मानसून की बारिश होगी, जबकि शेष जिलों में मौसम साफ  रहेगा। इस बीच कुछ शहरों के तापमान में बढ़ोतरी होगी। वहीं बीते 24 घंटों मे बीकानेर के कोलायत में सर्वाधिक 132 एमएम बारिश दर्ज की गई वहीं कोटा के सुल्तानपुर में 60 एमएम बारिश रिकॉर्ड की गई। 

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

प्रदेश में सूरज का पारा गर्म : श्रीगंगानगर में पारा 44 डिग्री के करीब पहुंचा, धौलपुर और अलवर में हीटवेव का अलर्ट प्रदेश में सूरज का पारा गर्म : श्रीगंगानगर में पारा 44 डिग्री के करीब पहुंचा, धौलपुर और अलवर में हीटवेव का अलर्ट
प्रदेश में गर्मी धीरे धीरे अपने पीक पर पहुंच रही। अधिकांश जिलों में दिन का तापमान 40 डिग्री या उसके...
सिंधी कैम्प थाना पुलिस की कार्रवाई : अवैध कटार के साथ युवक गिरफ्तार, मामला दर्ज कर जांच शुरू
गुटेरेस ने युद्धविराम बढ़ाने का किया स्वागत : अमेरिका और ईरान के बीच तनाव कम करने की दिशा में एक जरूरी कदम, बोले- इससे लड़ाई का एक निकलेगा वास्तविक समाधान
सीएम योगी का ममता बनर्जी पर तीखा हमला: कोई माई का लाल बंगाल की अस्मिता से नहीं कर सकता खिलवाड़, 4 मई को राज्य में लहराएगा भाजपा का “भगवा ध्वज”
पहलगाम हमले के शहीदों को मुख्यमंत्री की श्रद्धांजलि, आतंकवाद के खिलाफ एकजुटता का संदेश
सीएचओ भर्ती परीक्षा-2020 पेपर लीक : एक और आरोपी गिरफ्तार, कुल गिरफ्तारियां 21 पहुँचीं
किसानों को मिला संबल : 5 किस्तों में 2726 करोड़ रुपए हस्तांतरित, प्रदेश के लाखों किसानों को आर्थिक मजबूती