नाहरगढ़ बायोलॉजिकल पार्क : साढ़े 4 माह का हुआ शेरनी दुर्गा का शावक, खाने में दे रहे चिकन सूप और चिकन
नाहरगढ़ बायोलॉजिकल पार्क में शिफ्ट किया जाएगा
वरिष्ठ वन्यजीव चिकित्सक डॉ. अरविंद माथुर ने बताया कि शावक की हर सप्ताह डिवार्मिंग की जा रही है। उसे खाने में चिकन सूप और चिकन दिया जा रहा है।
जयपुर। नाहरगढ़ बायोलॉजिकल पार्क के रेस्क्यू सेंटर स्थित नियो नेटल केयर यूनिट में रह रहा शेरनी दुर्गा का शावक साढ़े चार माह का हो गया है। दुर्गा के शावक की देख रेख ना करने पर उसे नियो नेटल केयर यूनिट में लाया गया था। तब इसका वजन 970 ग्राम था, जो अब बढ़कर 14 किलो से अधिक हो गया है। वरिष्ठ वन्यजीव चिकित्सक डॉ. अरविंद माथुर ने बताया कि शावक की हर सप्ताह डिवार्मिंग की जा रही है। उसे खाने में चिकन सूप और चिकन दिया जा रहा है।
साथ ही इसे आवश्यक सप्लीमेंट्स भी दिए जा रहे हैं। इसके अतिरिक्त इसे पूर्णतया प्राकृतिक वातावरण दिया जा रहा है। डॉ. माथुर ने बताया कि इसे समय-समय पर नियो निटेल केयर यूनिट के बाहर जाली से कवर किए एरिया में छोड़ा जाता है। ताकि इसकी फिजिकल एक्टिविटी होती रहे। आने वाले 10 से 15 दिनों के भीतर इसको नाहरगढ़ बायोलॉजिकल पार्क में शिफ्ट किया जाएगा।
Comment List