नाहरगढ़ बायोलॉजिकल पार्क : माचिया बायोलॉजिकल पार्क को मादा मगरमच्छ देकर लाएंगे राज्य पशु चिंकारा, सीजेडए से मंजूरी के बाद एक्सचेंज प्रोग्राम के तहत होगी अदला-बदली

चिंकारा नाहरगढ़ के नए आकर्षण

नाहरगढ़ बायोलॉजिकल पार्क : माचिया बायोलॉजिकल पार्क को मादा मगरमच्छ देकर लाएंगे राज्य पशु चिंकारा, सीजेडए से मंजूरी के बाद एक्सचेंज प्रोग्राम के तहत होगी अदला-बदली

नाहरगढ़ बायोलॉजिकल पार्क से वन्यजीव प्रेमियों के लिए अच्छी खबर सामने आ रही है। यहां जल्द ही राज्य पशु चिंकारा लाया जाएगा। इसके लिए पार्क प्रशासन ने जोधपुर स्थित माचिया बायोलॉजिकल पार्क के साथ एक विशेष एक्सचेंज प्रोग्राम का प्रस्ताव तैयार कर दिल्ली स्थित केंद्रीय चिड़ियाघर प्राधिकरण को भेजा है।

जयपुर। नाहरगढ़ बायोलॉजिकल पार्क से वन्यजीव प्रेमियों के लिए अच्छी खबर सामने आ रही है। यहां जल्द ही राज्य पशु चिंकारा लाया जाएगा। इसके लिए पार्क प्रशासन ने जोधपुर स्थित माचिया बायोलॉजिकल पार्क के साथ एक विशेष एक्सचेंज प्रोग्राम का प्रस्ताव तैयार कर दिल्ली स्थित केंद्रीय चिड़ियाघर प्राधिकरण (सीजेडए) को भेजा है। प्रस्ताव के तहत नाहरगढ़ बायोलॉजिकल पार्क से एक मादा मगरमच्छ माचिया बायोलॉजिकल पार्क को भेजी जाएगी, जबकि इसके बदले में जोधपुर से दो नर और तीन मादा चिंकारा नाहरगढ़ बायोलॉजिकल पार्क लाए जाएंगे।

इसकी मंजूरी मिलते ही चिंकारा नाहरगढ़ के नए आकर्षण बन जाएंगे। वन विभाग के अधिकारियों के अनुसार इस पहल से नाहरगढ़ बायोलॉजिकल पार्क की जैव विविधता में वृद्धि होगी। साथ ही दोनों बायोलॉजिकल पार्कों के बीच वन्यजीव संरक्षण और प्रजनन कार्यक्रमों में सहयोग को भी नई दिशा मिलेगी। 

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

पंजाब में नशीली दवा आपूर्ति के तार जोधपुर से जुड़े : फार्मा कंपनी पर संयुक्त छापा, एक साल का रिकॉर्ड जब्त पंजाब में नशीली दवा आपूर्ति के तार जोधपुर से जुड़े : फार्मा कंपनी पर संयुक्त छापा, एक साल का रिकॉर्ड जब्त
पंजाब में पकड़ी जा रही नशीली दवाइयों के तार अब जोधपुर से जुड़ने की आशंका ने जांच एजेंसियों की चिंता...
पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव: लिएंडर पेस ने थामा भाजपा का दामन, छोड़ा TMC का दामन, राजनीतिक गलियारों में अटकलें तेज
हमसे खरीदें तेल या होर्मुज पर करें कब्जा: जिनके पास तेल की कमी है, वे होर्मुज जाकर खुद ले लें, ब्रिटेन को अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप की दो टूक
RBSE 12th Board Result 2026 : दीपिका रांकावत ने 99.80% अंक हासिल कर राज्य में किया टॉप, रोज 10 घंटे पढ़ाई से हासिल की सफलता
रघुनंदन त्रिवेदी की स्मृति में सजेगा ‘कथा कहन’: जयपुर में 3 से 5 अप्रैल तक साहित्यिक संगम
500 प्रतिभागियों ने ‘मिस एंड मिसेज़ राजस्थान ग्लैमर 2026’ ऑडिशन में दिखाया दम
नांदड़ी में शराब दुकान के विरोध में धरना, ज्ञापन के बाद मिला स्थान परिवर्तन का आश्वासन