बैंक ऑफ इंडिया की शाखाओं में लगा नोट एक्सचेंज मेला, ग्राहकों को मिले नए नोट और सिक्के
कटे-फटे नोटों को नियमानुसार बदला
जयपुर। भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) के दिशा-निर्देशों के तहत बुधवार को बैंक ऑफ इंडिया की जवाहर नगर शाखा में नोट एक्सचेंज मेले का आयोजन किया गया। मेले में ग्राहकों से प्राप्त कटे-फटे और क्षतिग्रस्त नोटों को निर्धारित नियमों के अनुसार बदलकर उनके स्थान पर दूसरे नोट दिए गए। साथ ही ग्राहकों को 10, 20 और 50 रुपये के नए नोटों के साथ सिक्कों का भी वितरण किया गया।
इस अवसर पर बैंक ऑफ इंडिया की जवाहर नगर शाखा के वरिष्ठ शाखा प्रबंधक अक्षित भंसाली, कैशियर राजकमल कटारिया तथा बैंक की करेंसी चेस्ट के अधिकारी राजेंद्र राणा और लोकेश सैनी उपस्थित रहे।करेंसी चेस्ट अधिकारी राजेंद्र राणा ने बताया कि बैंक ऑफ इंडिया की जयपुर अंचल की सभी शाखाओं में एक साथ नोट एक्सचेंज मेले का आयोजन किया गया। इसका उद्देश्य ग्राहकों को कटे-फटे नोट बदलने की सुविधा उपलब्ध कराने के साथ नए नोट और सिक्के मुहैया कराना था। मेले के माध्यम से बड़ी संख्या में ग्राहकों को लाभान्वित किया गया।

Comment List