नोट टू ड्रग्स वॉकअप जयपुर अभियान : नशे का जाल ऐसा, हर वारदात के पीछे नशा ही वजह

पांच मामलों ने इस हकीकत को और स्पष्ट

नोट टू ड्रग्स वॉकअप जयपुर अभियान : नशे का जाल ऐसा, हर वारदात के पीछे नशा ही वजह

हालिया अपराधों की पड़ताल की जाए तो ये कहना गलत नहीं होगा कि अधिकतर अपराधों की वजह नशा ही बनता है। यह बात जयपुर पुलिस के हालिया रिपोर्ट्स से सही भी साबित हो रही है। रिपोर्ट् चिंताजनक ट्रेंड की ओर इशारा कर रही।

जयपुर। हालिया अपराधों की पड़ताल की जाए तो ये कहना गलत नहीं होगा कि अधिकतर अपराधों की वजह नशा ही बनता है। यह बात जयपुर पुलिस के हालिया रिपोर्ट्स से सही भी साबित हो रही है। रिपोर्ट् चिंताजनक ट्रेंड की ओर इशारा कर रही है। शहर में बढ़ते अपराधों में लगभग हर दूसरे मामले में आरोपी या तो नशे में वारदात करता है या नशे की जरूरत पूरी करने के लिए अपराध के राह पर चलता है। पिछले कुछ दिनों में सामने आए पांच मामलों ने इस हकीकत को और स्पष्ट किया है। 

इन वारदातों में नशा कनेक्शन
मुहाना इलाके में बाइक स्नैचिंग की वारदात में पकड़े गए दो युवकों ने पूछताछ में कबूला कि वे स्मैक के आदी हैं और नशे के लिए ही लूट करते थे। बिंदायका थाना क्षेत्र में प्लॉट की ठगी करने वाले गिरोह का मुख्य आरोपी भी नशे का आदी निकला और इसी की वजह से वह अपराध की राह पर चल पड़ा। जवाहर सर्किल क्षेत्र में पकड़े गए संदिग्धों में से कई युवक शराब और अन्य नशीले पदाथार्ें के आदि पाए गए, जो चोरी और झगड़ों में शामिल थे। आमेर में विदेशी महिला से छेड़छाड़ मामले में गिरफ्तार आरोपी शराब के नशे में धुत्त थे। जयसिंहपुरा खोर में सिलेंडर चोरी करने वाले आरोपी ने भी नशे की जरूरत पूरी करने के लिए चोरी का आसान रास्ता अपनाया। पुलिस अधिकारियों का मानना है कि यह सिर्फ  कानून-व्यवस्था का नहीं बल्कि सामाजिक चिंता का विषय बन चुका है।

जागरूकता के लिए चला रहे अभियान
नशे की रोकथाम के लिए जयपुर पुलिस प्लानिंग से काम कर रही है। इसको लेकर नोट टू ड्रग्स वॉकअप जयपुर अभियान चलाया जा रहा है। इसमें युवाओं को नशे से दूर रहने और इसकी हानियों के बारे में जागरूक किया जा रहा है। 
-ओमप्रकाश, विशेष पुलिस आयुक्त।  

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

बंगाल डबल इंजन सरकार के नेतृत्व विकास की छुयेगा नयी ऊंचाइयां: भजनलाल बंगाल डबल इंजन सरकार के नेतृत्व विकास की छुयेगा नयी ऊंचाइयां: भजनलाल
राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कोलकाता में शुभेंदु अधिकारी के शपथ ग्रहण समारोह में शिरकत की। उन्होंने कहा कि...
NITI आयोग रिपोर्ट: देश में हर 10 में से 1 छात्र छोड़ रहा स्कूल, माध्यमिक शिक्षा पर बढ़ी चिंता
हाईकोर्ट सहित प्रदेश की सभी अधीनस्थ अदालतों में लोक अदालत का हुआ शुभारंभ: 7 लाख 77 हजार से अधिक मुकदमे होंगे तय
केजरीवाल का केंद्र पर हमला: पंजाब को निशाना बना रही सरकार, संजीव अरोड़ा पर ईडी की रेड को लेकर सरकार को घेरा
अमेरिकी राजनयिकों का दावा: प्रमुख ताकत बनकर उभरे मुजतबा खामेनेई, जंग की रणनीति और राजनयिक वार्ता दोनों का कर रहे नेतृत्व
कालानाड़ा फायरिंग कांड का ईनामी आरोपी गिरफ्तार, पुलिस रिमांड पर भेजा 
रूस-सऊदी अरब ने ईरान तथा अरब देशों के बीच संबंधों को सामान्य बनाने का किया समर्थन, होर्मुज में जहाजों का आवागमन किया जाए बहाल : लावरोव