एनआरआई की बचाई जान, मलेरिया बन रहा था जानलेवा

महात्मा गांधी अस्पताल में भर्ती कराया गया

एनआरआई की बचाई जान, मलेरिया बन रहा था जानलेवा

दक्षिण अफ्रीका से दीपावली पर जयपुर लौटे एनआरआई वीरेंद्र सिंह को तेज बुखार, प्लेटलेट्स घटने और सेप्सिस के कारण गंभीर हालत में महात्मा गांधी अस्पताल में भर्ती कराया गया। 60–70% पैरासिटिक इंडेक्स वाले मलेरिया ने किडनी व फेफड़ों को भी प्रभावित किया। वेंटिलेटर व CRRT सपोर्ट के बावजूद तीन दवाएँ बेअसर रहीं, लेकिन विशेष मलेरिया दवा से सुधार हुआ। एक महीने बाद वे स्वस्थ होकर घर भेजे गए।

जयपुर। दक्षिण अफ्रीका में रहने वाले एनआरआई वीरेंद्र सिंह दीपावली पर अपने घर लौटे ही थे कि उन्हें अचानक तेज बुखार, प्लेटलेट्स कम होने, ब्लड प्रेशर गिरने और सेप्सिस जैसे गंभीर लक्षणों की वजह से तुरंत महात्मा गांधी अस्पताल में भर्ती कराया गया। उनकी हालत इतनी खराब थी कि किडनी फेलियर हो गया और उन्हें कई दिनों तक वेंटिलेटर पर रखा गया।

मेडिसिन विभाग के प्रोफेसर और यूनिट हेड डॉ. मुकेश सरना ने बताया कि अनुभव के तौर पर ही पहचान की गई कि मरीज को गंभीर मलेरिया है। वीरेंद्र का पैरासिटिक इंडेक्स 60–70 प्रतिशत तक पहुँच गया था, जिससे दिमाग पर असर पड़ रहा था। साथ ही किडनी भी काम करना बंद कर चुकी थी। उनके फेफड़े भी संक्रमण से प्रभावित थे। तुरंत मलेरिया की दवाइयाँ शुरू की गईं। पर, तीन तरह की दवाएं असर नहीं कर रहीं थीं। उनकी बिगड़ती स्थिति को देखते हुए उन्हें वेंटिलेटर सपोर्ट पर रखा गया और CRRT मशीन की मदद से शरीर के अपशिष्ट बाहर निकाले गए।  लेकिन अंत में मलेरिया की एक विशेष दवा ने असर दिखाया और मरीज की हालत में सुधार शुरू हुआ।

करीब एक माह तक लगातार इलाज के बाद अंततः वीरेंद्र सिंह की जान बचा ली गई और अब वे स्वस्थ हो गए हैं। डॉ. सरना ने बताया कि इस चुनौतीपूर्ण उपचार में उनकी टीम के साथ गुर्दा रोग विषयों की टीम, गहन चिकित्सा विभाग के डॉ. आशीष जैन, डॉ. सृष्टि जैन और पूरी टीम का महत्वपूर्ण योगदान रहा। ठीक होने पर उन्हें घर भेज दिया गया।

Post Comment

Comment List

Latest News

ट्रंप का मैक्रों को झटका:  जी7 की आपातकालीन बैठक बुलाने की अपील को किया खारिज ट्रंप का मैक्रों को झटका: जी7 की आपातकालीन बैठक बुलाने की अपील को किया खारिज
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों के आपातकालीन G7 बैठक के सुझाव को खारिज कर दिया...
MSME सेक्टर को बड़ी सौगात: केंद्र सरकार ने की भारतीय लघु उद्योग विकास बैंक को 5,000 करोड़ रुपये की इक्विटी सहायता देने की घोषणा
गणतंत्र दिवस को लेकर जयपुर एयरपोर्ट पर सुरक्षा सख्त, जांच में लग रहा ज्यादा समय
पीएम-कुसुम योजना में श्रेष्ठ उपलब्धि के लिए राजस्थान डिस्कॉम्स को गोल्ड अवॉर्ड, मनोहर लाल ने ऑल इण्डिया डिस्कॉम्स एसोसिएशन के वार्षिक सम्मान समारोह में किया सम्मानित
मणिपुर में सुरक्षा बलों की संयुक्त कार्रवाई, कई उग्रवादी गिरफ्तार
दोहरीकरण कार्य के कारण रेल यातायात प्रभावित, फुलेरा-रेवाडी रेलसेवा और रेवाडी-फुलेरा रेलसेवा 29 जनवरी को रहेगी रद्द 
मद्रास हाईकोर्ट के फैसले को लेकर भाजपा का डीएमके पर तंज, कहा-हिंदू विरोधी मानसिकता हुई उजागर