अवैध हथियार की सूचना पर फ्लैट में दबिश : टीम को मिली 2.37 करोड़ रुपए की ड्रग्स, नाइनीरियन कनेक्शन भी मिला; किराए से रहता है आरोपी 

यहां किराए पर फ्लैट लेकर रह रहा था

अवैध हथियार की सूचना पर फ्लैट में दबिश : टीम को मिली 2.37 करोड़ रुपए की ड्रग्स, नाइनीरियन कनेक्शन भी मिला; किराए से रहता है आरोपी 

अन्तरराष्ट्रीय बाजार में कीमत 2.37 करोड़ रुपए है। आरोपी यहां किराए पर फ्लैट लेकर रह रहा था। आरोपी से ड्रग्स के नेटवर्क में नाइनीरियन कनेक्शन भी मिला है। 

जयपुर। जयपुर साउथ की डीएसटी और श्याम नगर थाना पुलिस ने संयुक्त रूप से अवैध हथियारों की सूचना पर फ्लैट में दबिश दी। टीम को वहां मौजूद सुखदेव के कब्जे से 12 ग्राम एमडीएमए, 1.207 ग्राम चरस और 1.171 किलोग्राम अफीम मिली। इन सभी ड्रग्स की अन्तरराष्ट्रीय बाजार में कीमत 2.37 करोड़ रुपए है। आरोपी यहां किराए पर फ्लैट लेकर रह रहा था। आरोपी से ड्रग्स के नेटवर्क में नाइनीरियन कनेक्शन भी मिला है। 

पुलिस उपायुक्त दक्षिण राजर्षि राज ने बताया कि 11 जनवरी को टीम ने सुखदेव (26) निवासी चिमनजी बायतू बाड़मेर के यहां देवी नगर नाले के पास निर्माण नगर श्याम नगर में स्थित फ्लैट पर अवैध हथियारों के होने की सूचना पर दबिश दी तो वहां बड़ी मात्रा में ड्रग्स मिली। 

Tags: raided

Post Comment

Comment List

Latest News

पंजाब में आम आदमी पार्टी का कांग्रेस के खिलाफ प्रदर्शन : नेताओं के खिलाफ व्यक्त किया रोष, कार्यकर्ताओं ने की सार्वजनिक माफी की मांग पंजाब में आम आदमी पार्टी का कांग्रेस के खिलाफ प्रदर्शन : नेताओं के खिलाफ व्यक्त किया रोष, कार्यकर्ताओं ने की सार्वजनिक माफी की मांग
मुद्दे को लेकर पार्टी कार्यकर्ता पिछले कुछ दिनों से कांग्रेस नेताओं और विधायकों के आवास के बाहर प्रदर्शन कर रहे...
Weather Update : प्रदेश में फिर बारिश के आसार, धीरे-धीरे कम होगा सर्दी का असर  
इंटरनेशनल मार्केट की गिरावट का असर : सोना और चांदी कमजोर, जानें कितने गिरे भाव
मोदी ने किया सेवा तीर्थ का उद्घाटन : किसानों, युवाओं और महिलाओं के सशक्तिकरण के किए फैसले, संबंधित फाइलों पर किए हस्ताक्षर
किसान सारथी 2.0 संवेदीकरण एवं जागरूकता कार्यशाला : डिजिटल कृषि को मिलेगा बढ़ावा, किसानों को घर बैठे उपलब्ध होगी उन्नत तकनीकी जानकारी
छत्तीसगढ़ में निवेश और औद्योगिक विकास के अपार अवसर, उद्यमियों को मिला न्योता
किसानों के लिए आमदनी की असीम संभावनाओं के द्वार खोलेगा आंवला, क्रेता-विक्रेता सम्मेलन और प्रदर्शनी होगी