भारत पर्यटन जयपुर की ओर से किया जाएगा एक दिवसीय पर्यटन शैक्षणिक दौरे का आयोजन, दौरे का उद्देश्य छात्र-छात्राओं में पर्यटन उत्पादों की जागरुकता बढाना 

दौरे की अगुवाई सनराईज रिजोर्ट के डायरेक्टर अजय सिंह शेखावत करेंगे

भारत पर्यटन जयपुर की ओर से किया जाएगा एक दिवसीय पर्यटन शैक्षणिक दौरे का आयोजन, दौरे का उद्देश्य छात्र-छात्राओं में पर्यटन उत्पादों की जागरुकता बढाना 

भारत पर्यटन जयपुर की ओर से गुरुवार 20 मार्च को एमिटी विश्वविद्यालय, जयपुर के युवा पर्यटन क्लब के सदस्यों के लिए एक दिवसीय पर्यटन शैक्षणिक दौरे का आयोजन किया जाएगा

जयपुर। भारत पर्यटन जयपुर की ओर से गुरुवार 20 मार्च को एमिटी विश्वविद्यालय, जयपुर के युवा पर्यटन क्लब के सदस्यों के लिए एक दिवसीय पर्यटन शैक्षणिक दौरे का आयोजन किया जाएगा। इस दौरे के दौरान युवा पर्यटन क्लब के सदस्य सनराईज रिजोर्ट व सनराईजिंग सिनेविजन एकेडमी की सैर करेंगे, जिसमें एडवेंचर टूरिज्म, फिल्म टूरिज्म, मेडिकल टूरिज्म, ईको टूरिज्म से जुड़ी व अन्य गतिविधियां करेंगे।ताकि छात्र-छात्राओं में इन पर्यटन उत्पादों की जागरुकता बढे। दौरे की अगुवाई सनराईज रिजोर्ट के बिजनेस डेवेपमेन्ट डायरेक्टर अजय सिंह शेखावत करेंगे। 

भ्रमण के दौरान छात्र-छात्राएं रिजोर्ट के समीप अरावली की पहाड़ियों में स्थित दुर्गा माता मंदिर के दर्शन के लिए करीब 3 से 4 किलोमीटर की ट्रेकिंग करेंगे। रिजोर्ट में स्थित सिनेविजन एकेडमी में स्थापित शूटिंग रुम, एडिटिंग रुम, थिएटर, रिकोर्डिंग रुम आदि को अनुभव करेंगे। इसके अलावा आयुर्वेद की जानकारी लेने के लिए छात्र-छात्राएं रिजोर्ट स्थित वेदा वेलनेस सेंटर व नेचुरोपेथी सेंटर का दौरा करेंगे। छात्र-छात्राओं में स्थायी / पर्यावरण पर्यटन के प्रति रुचि पैदा करने के लिए ऑक्सीजन वैली का भ्रमण करवाया जाएगा। ग्रामीण पर्यटन को बढावा देने के लिए रिजोर्ट में छात्र-छात्राओं के लिए कैमल कार्ट की सवारी, कालबेलिया नृत्य आदि का आयोजन भी किया जाएगा। इस दौरान भारत पर्यटन जयपुर (पर्यटन मंत्रालय) के निदेशक राजेन्द्र कुमार भाटी, पर्यटक सूचना अधिकारी त्रिलोक तंवर व मोहिन्दर डोरिया भी उपस्थित रहेंगे।

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

ग्रेट निकोबार प्रोजेक्ट पर कांग्रेस चिंतित : जयराम ने पर्यावरण मंत्री को लिखा पत्र, कहा- परियोजना के लिए किए पर्यावरण प्रभाव आकलन अध्ययन अधूरे ग्रेट निकोबार प्रोजेक्ट पर कांग्रेस चिंतित : जयराम ने पर्यावरण मंत्री को लिखा पत्र, कहा- परियोजना के लिए किए पर्यावरण प्रभाव आकलन अध्ययन अधूरे
कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने पर्यावरण मंत्री भूपेंद्र यादव को पत्र लिखकर आरोप लगाया कि ग्रेट निकोबार विकास परियोजना का...
लकड़ी फैक्ट्री पर पुलिस ने दी दबिश : बाल श्रम करवाने पर संचालक गिरफ्तार, देखरेख और सुरक्षा का भी नहीं रखा जा रहा था ध्यान
बजरी से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली का टायर फटा : लोहे का कवर उखड़कर पैदल जा रहे युवक के सिर में लगा, हादसे में मौत
कर्नाटक में शासन व्यवस्था सत्ताधारी पार्टी में गुटबाजी के आगे लाचार : आंतरिक सत्ता संघर्षों एवं नेतृत्व अनिश्चितता से जूझ रही सरकार, मोदी ने कहा- सत्ता समीकरण बदलने के लिए पुराने सहयोगियों को धोखा देती है कांग्रेस
कृषि विज्ञान भर्ती परीक्षा -2022 पेपर लीक का बड़ा खुलासा: पूर्व आरपीएससी सदस्य बाबूलाल कटारा सहित 3 गिरफ्तार, 60 लाख में बेचा गया था पेपर
दबाव बनाया तो हमेशा के लिए बंद हो जाएगा होर्मुज जलडमरूमध्य : मिसाइल और ड्रोन इकाइयों ने अपने लक्ष्यों को पहले ही कर लिया है लॉक, मौसवी ने कहा- केवल आदेश का इंतजार
हिमंता सरमा ने राज्यपाल से की मुलाकात : सरकार बनाने का दावा पेश किया, कहा- समृद्ध असम की यात्रा को अधिक गतिशील बनाने के लिए एक बार फिर से प्रतिबद्ध