Heat Stroke से अभी तक एक ही मौत

चिकित्सा मंत्री गजेन्द्र सिंह का दावा 

Heat Stroke से अभी तक एक ही मौत

दावा किया है कि अस्पतालों में डेडीकेटेड हीट स्ट्रोक वार्ड बनाए गए हैं, लेकिन इनमें मरीजों की संख्या नगण्य है। एम्बूलेंस से मरीजों को रैफरल सेवाएं भी दी जा रही है। 

जयपुर। राजस्थान में रोजाना हीटस्ट्रोक से मौतों के संदिग्ध मामले सामने आ रहे हैं लेकिन चिकित्सा मंत्री गजेन्द्र सिंह खींवसर ने दावा किया है कि 28 मई तक प्रदेश में केवल एक व्यक्ति की हीट स्ट्रोक से मौत हुई है। जानकारी के अनुसार यह मौत अजमेर के किशनगढ़ क्षेत्र में हुई बताई। वहीं चार अन्य मौतों की अभी तक पुष्टि नहीं हुई है। उन्होंने बताया कि जयपुर, जोधपुर, नागौर ओर उदयपुर में एक-एक मौतें संदिग्ध है लेकिन तय प्रोटोकॉल के मुताबिक डेथ ऑडिट के बाद ही कन्फर्म होगा कि कौनसी मौत हीटस्ट्रोक से हुई है। विभाग ने एक मार्च 2024 तक (पिछली गर्मी) चार तक चार मौतों की पुष्टि भी की है। वहीं उन्होंने हीटवेव से बीमार होकर अस्पताल आने, यहां चिकित्सा व्यवस्थाओं की समीक्षा करते हुए यह भी कहा है कि अस्पतालों में 99 फीसदी व्यवस्था चाक चौबंद हैं। दावा किया है कि अस्पतालों में डेडीकेटेड हीट स्ट्रोक वार्ड बनाए गए हैं, लेकिन इनमें मरीजों की संख्या नगण्य है। एम्बूलेंस से मरीजों को रैफरल सेवाएं भी दी जा रही है। 

इलाज प्रबन्धन में लापरवाही तो अधीक्षक होगा जिम्मेदार
उन्होंने दूसरे दिन भी एसीएस शुभ्रा सिंह सहित आला अधिकारियों की ली बैठक में आदेश दिए हैं कि किसी भी अस्पताल में व्यवस्थाओं को लेकर लापरवाही मिली तो उसका जिम्मेदार अस्पताल अधीक्षक होगा। बैठक में मेडिकल कॉलेजों की ओर से हीटवेव प्रबंधन को लेकर प्रजेंटेशन भी दिया गया। गर्मी से राहत के लिए अस्पतालों में कूलर, पंखे, एसी लगाए जाएं। इसके लिए मेडिकल रिलीफ सोसायटी का फंड काम में लें। रेपिड रेस्पांस सिस्टम से मरीज को तुरंत राहत मिले।  हीटेवव से पीड़ित व्यक्ति राज्य स्तरीय कंट्रोल रूम 01412225000, टोल फ्री नंबर 1070 तथा आपातकालीन एम्बुलेंस सहायता के लिए टोल फ्री नंबर 104 एवं 108 पर सम्पर्क कर सकता है। 

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

ग्रेट निकोबार प्रोजेक्ट पर कांग्रेस चिंतित : जयराम ने पर्यावरण मंत्री को लिखा पत्र, कहा- परियोजना के लिए किए पर्यावरण प्रभाव आकलन अध्ययन अधूरे ग्रेट निकोबार प्रोजेक्ट पर कांग्रेस चिंतित : जयराम ने पर्यावरण मंत्री को लिखा पत्र, कहा- परियोजना के लिए किए पर्यावरण प्रभाव आकलन अध्ययन अधूरे
कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने पर्यावरण मंत्री भूपेंद्र यादव को पत्र लिखकर आरोप लगाया कि ग्रेट निकोबार विकास परियोजना का...
लकड़ी फैक्ट्री पर पुलिस ने दी दबिश : बाल श्रम करवाने पर संचालक गिरफ्तार, देखरेख और सुरक्षा का भी नहीं रखा जा रहा था ध्यान
बजरी से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली का टायर फटा : लोहे का कवर उखड़कर पैदल जा रहे युवक के सिर में लगा, हादसे में मौत
कर्नाटक में शासन व्यवस्था सत्ताधारी पार्टी में गुटबाजी के आगे लाचार : आंतरिक सत्ता संघर्षों एवं नेतृत्व अनिश्चितता से जूझ रही सरकार, मोदी ने कहा- सत्ता समीकरण बदलने के लिए पुराने सहयोगियों को धोखा देती है कांग्रेस
कृषि विज्ञान भर्ती परीक्षा -2022 पेपर लीक का बड़ा खुलासा: पूर्व आरपीएससी सदस्य बाबूलाल कटारा सहित 3 गिरफ्तार, 60 लाख में बेचा गया था पेपर
दबाव बनाया तो हमेशा के लिए बंद हो जाएगा होर्मुज जलडमरूमध्य : मिसाइल और ड्रोन इकाइयों ने अपने लक्ष्यों को पहले ही कर लिया है लॉक, मौसवी ने कहा- केवल आदेश का इंतजार
हिमंता सरमा ने राज्यपाल से की मुलाकात : सरकार बनाने का दावा पेश किया, कहा- समृद्ध असम की यात्रा को अधिक गतिशील बनाने के लिए एक बार फिर से प्रतिबद्ध