शक्ति दिवस का आयोजन : बच्चों, किशोरियों और महिलाओं की एनीमिया स्क्रीनिंग, जांच और उपचार के साथ आयरन टेबलेट्स का वितरण

पोषणयुक्त आहार लेने के लिए जागरूक किया

शक्ति दिवस का आयोजन : बच्चों, किशोरियों और महिलाओं की एनीमिया स्क्रीनिंग, जांच और उपचार के साथ आयरन टेबलेट्स का वितरण
सरकारी चिकित्सा संस्थानों में शक्ति दिवस आयोजित कर बच्चों, किशोरियों और महिलाओं की एनीमिया स्क्रीनिंग व हीमोग्लोबिन जांच। एनीमिया पीड़ितों को उपचार और आयरन टेबलेट्स वितरित की। मौसमी बीमारियों से बचाव और पोषणयुक्त आहार के प्रति जागरूक किया।

जयपुर। जयपुर के सरकारी चिकित्सा संस्थानों में शक्ति दिवस आयोजित किया गया, जिसमे बच्चों, किशोरी बालिकाओं और महिलाओं की अनिमिया की स्क्रीनिंग, हीमोग्लोबिन की जांच के साथ अनिमिया का उपचार किया गया और आयरन की टेबलेट्स का वितरण किया गया। साथ ही, उन्हें मौसमी बीमारियों और पोषण माह के अंतर्गत पोषणयुक्त आहार लेने के लिए जागरूक किया गया। सीएमएचओ जयपुर प्रथम डॉ. रवि शेखावत ने बताया कि शक्ति दिवस में बच्चों, महिलाओं व किशोरियों में अनिमिया की दर कम करने के लिए उनकी अनिमिया की स्क्रीनिंग व उपचार किया जाता है। इसमे बच्चों, किशोरी बालिकाओं, विवाहित महिलाओं, गर्भवती महिलाओं तथा धात्री माताओं में अनिमिया मुक्ति के लिए विभिन्न गतिविधियां आयोजित की जाती हैं।

उन्होंने बताया कि राजस्थान को अनिमिया मुक्त करने के लिए चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग तथा अन्य विभागों के साथ मिलकर शक्ति दिवस के रूप में आयोजित किया जाता है।

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

कहीं राम मंदिर तो कहीं रामसेतु... दीपावली पर जयपुर के बाजारों में दिखा अद्भुत नजारा कहीं राम मंदिर तो कहीं रामसेतु... दीपावली पर जयपुर के बाजारों में दिखा अद्भुत नजारा
दीपावली पर गुलाबी नगरी रोशनी से जगमगा उठी है। परकोटे से लेकर 50 किलोमीटर दूर तक बाजारों, मॉल और भवनों...
रावत मिष्ठान भंडार के 2 प्रतिष्ठानों पर चिकित्सा विभाग की छापेमारी, 36 तरह की अवधिपार सामग्री की नष्ट
रोडवेज को 653 करोड़ का झटका देने वाला अवार्ड हाईकोर्ट ने किया रद्द, कहा- यह मुआवजा नहीं, सरकारी खजाने पर अनुचित बोझ
दीपों की रोशनी में खिला सखियों का साथ, माया महल में एफबीएस जयपुर की दिवाली मीट
वंदे मातरम् के 150 वर्ष पूरे, उत्तर पश्चिम रेलवे ने सालभर चले समारोह का किया समापन
भारत-अमेरिका की तीनों सेनाओं का शक्ति प्रदर्शन, छह दिन चला टाइगर ट्रायम्फ-2026 अभ्यास
धनतेरस पर परंपरा और कारोबार का संगम, लक्ष्मी पूजन के साथ होगी बही खातों की पूजा