पैंथर ने किसान और वनकर्मी पर हमला कर किया लहूलुहान : मौके पर पहुंची वन विभाग की टीम, लगाया पिंजरा

पुलिस को बताया कि तेंदुआ अभी भी आसपास की झाड़ियों में छिपा

पैंथर ने किसान और वनकर्मी पर हमला कर किया लहूलुहान : मौके पर पहुंची वन विभाग की टीम, लगाया पिंजरा

चम्बल नदी के किनारे बसे मकोडिया गांव में सोमवार सुबह पैंथर ने दो लोगों पर हमला कर दिया। पैंथर के मूवमेंट से ग्रामीणों में दहशत भय का माहौल बना हुआ है। ग्रामीणों ने बताया कि सोमवार सुबह कालू लाल मेघवाल खेत की ओर जा रहे थे, तभी घात लगाकर बैठे पैंथर ने झाड़ियों से निकल कर उन पर हमला कर दिया।

चौमहला। क्षेत्र में चम्बल नदी के किनारे बसे मकोडिया गांव में सोमवार सुबह पैंथर ने दो लोगों पर हमला कर दिया। पैंथर के मूवमेंट से ग्रामीणों में दहशत भय का माहौल बना हुआ है। ग्रामीणों ने बताया कि सोमवार सुबह कालू लाल मेघवाल खेत की ओर जा रहे थे, तभी घात लगाकर बैठे पैंथर ने झाड़ियों से निकल कर उन पर हमला कर दिया। किसान की चीख पुकार सुनकर आसपास खेतों में मौजूद ग्रामीण मौके पर पहुंचे और शोर मचाकर तेंदुए को भगाया। परिजन घायल किसान को चौमहला स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) ले गए, जहां उनका उपचार जारी है। ग्रामीणों ने पुलिस को बताया कि तेंदुआ अभी भी आसपास की झाड़ियों में छिपा है। सूचना पर वन विभाग की टीम जब पैंथर के पग मार्क के साथ उसकी तलाश कर रही थी तभी पैंथर ने वनकर्मी पीरू लाल धोबी पर हमला कर उसे गंभीर रूप से घायल हो गया। दोपहर बाद झालावाड़ से मौके पर पहुंची वन विभाग की टीम ने पैंथर के मूवमेंट की जगह पिंजरा रखा।

इनका कहना है
टीम मौके पर मौजूद है, पैंथर के हर मूवमेंट पर नजर रखी जा रही है, टीम रात्रि को भी वहीं रहेगी। पैंथर नजदीकी एमपी की तरफ से आया होगा तो रात्रि में वापस लौट भी सकता है।
- नरेंद्र चौधरी, रेंजर वन विभाग, डग। 

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

खाद्य सुरक्षा आयुक्तालय की जयपुर में बड़ी कार्रवाई, अमूल ब्रांड की डेढ़ लाख किलो एक्सपायरी खाद्य सामग्री को किया नष्ट खाद्य सुरक्षा आयुक्तालय की जयपुर में बड़ी कार्रवाई, अमूल ब्रांड की डेढ़ लाख किलो एक्सपायरी खाद्य सामग्री को किया नष्ट
खाद्य सुरक्षा आयुक्तालय ने अवधि पार अमूल ब्रांड की करीब 1.5 लाख किलो खाद्य सामग्री नष्ट। शिकायत पर निरीक्षण में...
तेज रफ्तार ट्रक की टक्कर से युवती की मौत : बाइक चालक घायल, जानें पूरा मामला 
आज का भविष्यफल     
आरपीए में जनसुनवाई : राष्ट्रीय महिला आयोग की अध्यक्ष रहाटकर ने 60 परिवाद सुने, 40 नए मामले शामिल 
अवैध निर्माण करने पर निगम ने दो भवनों को किया सील, जानें पूरा मामला 
जानें कब खत्म होगा ईरान के साथ युद्ध? अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने की नेतन्याहू से फोन पर बात, बनाया ये धांसू प्लान 
मतदाता सूची बदलाव को लेकर कोलकाता में टीएमसी और चुनाव आयोग में तीखी नोकझोंक, अपनी बात नहीं रखने का लगाया आरोप