एसएमएस की एसएसबी बिल्डिंग की छठी मंजिल से गिरने से मरीज की मौत, गिरा या कूदा अभी नहीं हुआ खुलासा

घटना के बाद अस्पताल परिसर में अफरा-तफरी

एसएमएस की एसएसबी बिल्डिंग की छठी मंजिल से गिरने से मरीज की मौत, गिरा या कूदा अभी नहीं हुआ खुलासा

सवाई मानसिंह अस्पताल की सुपर स्पेशियलिटी बिल्डिंग में मंगलवार को एक दर्दनाक घटना सामने आई। नेफ्रोलॉजी विभाग में इलाज के लिए आए एक मरीज की छठी मंज़िल से गिरने के बाद मौत हो गई। मरीज बिल्डिंग से गिरा या खुद खुदा है, इसका अभी खुलासा नहीं हुआ।

जयपुर। सवाई मानसिंह (एसएमएस) अस्पताल की सुपर स्पेशियलिटी बिल्डिंग में मंगलवार को एक दर्दनाक घटना सामने आई। नेफ्रोलॉजी विभाग में इलाज के लिए आए एक मरीज की छठी मंज़िल से गिरने के बाद मौत हो गई। मरीज बिल्डिंग से गिरा या खुद खुदा है, इसका अभी खुलासा नहीं हुआ है।  बताया जा रहा है कि मरीज की उम्र करीब 38 से 40 वर्ष थी और उसका कुछ समय पहले किडनी ट्रांसप्लांट हुआ था। वह रूटीन चेकअप के लिए अस्पताल पहुंचा था। शव को पोस्टमार्टम को भेज दिया है। मृतक का नाम हंसराज जाट बताया जा रहा है। 

जानकारी के अनुसार मरीज डॉक्टर से परामर्श के लिए छठी मंज़िल पर इंतजार कर रहा था। इसी दौरान वह अचानक बिल्डिंग की रेलिंग के पास गया और नीचे गिर गया। गिरते ही वह गंभीर रूप से घायल हो गया। मौके पर मौजूद सुरक्षा गार्ड और अन्य लोगों ने उसे तुरंत ट्रोमा सेंटर पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद अस्पताल परिसर में अफरा-तफरी मच गई। पुलिस मामले की जांच कर रही है और घटना के कारणों का पता लगाया जा रहा है।

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

पीसीसी मुख्यालय में कार्यकर्ताओं ने मनाई होली : कार्यकर्ताओं और नेताओं ने रंग खेलकर भाईचारे और एकता का दिया संदेश, बड़े नेताओं ने अपने आवास पर लगाए रंग पीसीसी मुख्यालय में कार्यकर्ताओं ने मनाई होली : कार्यकर्ताओं और नेताओं ने रंग खेलकर भाईचारे और एकता का दिया संदेश, बड़े नेताओं ने अपने आवास पर लगाए रंग
पीसीसी मुख्यालय में होली मिलन हुआ, जहां कार्यकर्ताओं ने रंग-अबीर से भाईचारे का संदेश दिया। नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली की...
जयपुर में दिखा साल का पहला चंद्रग्रहण : 20 मिनट तक नजर आया ब्लड मून, शहरवासियों ने आकाश में देखा अद्भुत नजारा
पश्चिम एशिया के हालात को देखते हुए विदेश मंत्रालय ने बनाया विशेष नियंत्रण कक्ष : खाड़ी देशों में भारतीय दूतावासों के लिए टोल फ्री नम्बर जारी, भारत ने किया विवादों का बातचीत और कूटनीति से समाधान करने का आह्वान
मुख्यमंत्री निवास पर होली महोत्सव : भजनलाल शर्मा ने आमजन संग खेली होली, आमजन को गुलाल लगाकर दी पर्व की बधाई
आईटीबी बर्लिन में राजस्थान का सशक्त आगाज : वैश्विक मंच पर विरासत, स्थापत्य और सतत पर्यटन मॉडल की प्रस्तुति, स्थापत्य सौंदर्य और नवाचारपूर्ण प्रस्तुति के कारण राजस्थान मंडप विशेष आकर्षण का केंद्र
शहर में होली ‌की धूम : डीजे की धुन पर थिरकी युवाओं की टोलियां, रंग-गुलाल उड़ाकर लिया उत्सव का आनंद
राहुल गांधी ने कार्यकर्ताओं संग मनाई होली : गुलाल लगाकर और मिठाई खिलाकर दी पर्व की शुभकामनाएं, कहा- यह पर्व सभी के जीवन को नई आशाओं और खुशियों से भर दें