पौष बड़ों का लगा भोग, श्रद्धालुओं ने पंगत में बैठ कर प्रसादी ग्रहण की

नेहरू नगर विकास समिति का पौषबड़ा कार्यक्रम 

पौष बड़ों का लगा भोग, श्रद्धालुओं ने पंगत में बैठ कर प्रसादी ग्रहण की

भोमियाजी मंदिर पर दोना प्रसादी का वितरण-नारायण सिंह सर्किल स्थित भोमियाजी के मंदिर पर शाम को दोना प्रसादी का वितरण हुआ।

जयपुर। शहर में भी अनेक स्थानों पर पौषबड़ा प्रसादी का आयोजन हुआ। कई जगह श्रद्धालुओं को दोना प्रसादी दी गई और कई जगह पंगत प्रसादी। पानीपेच के नेहरू नगर विकास समिति की ओर से वार्षिक उत्सव श्री चमत्कारेश्वर महादेव मंदिर में आयोजित हुआ। विकास समिति प्रचार मंत्री महेश सैनी ने बताया कि नवनिर्वाचित नेहरू नगर विकास समिति अध्यक्ष ताराचंद गुप्ता एवं कार्यकारिणी की ओर से 7 वें वार्षिक उत्सव पर पौष बडा का भव्य आयोजन किया गया। मंदिर में देवी -देवताओं को भोग लगाकर पंगत प्रसादी आयोजित हुई। इसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने प्रसादी ग्रहण की। मुख्य अतिथि विधायक गोपाल शर्मा का समिति पदाधिकारियों की ओर से सम्मान किया गया। भोमियाजी मंदिर पर दोना प्रसादी का वितरण-नारायण सिंह सर्किल स्थित भोमियाजी के मंदिर पर शाम को दोना प्रसादी का वितरण हुआ। मंदिर में दोपहर बाद भजनों का कार्यक्रम हुआ और भोमियाजी की झांकी सजाई गई। शाम को भक्तों को दोना प्रसादी का वितरण किया गया।

जयनिवास उद्यान में पंगत प्रसादी-गोविन्ददेवजी मंदिर के कुआ विकास समिति की ओर से जयनिवास उद्यान में पंगत प्रसादी कार्यक्रम आयोजित हुआ। श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़-श्री केर के बालाजी सेवा समिति की ओर से मंदिर में आयोजित हुआ पौष बड़ा महोत्सव में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने पंगत प्रसादी ग्रहण की। अध्यक्ष रामूलाल शर्मा और मंत्री गंगासहाय शर्मा ने बताया कि पंगत प्रसादी दोपहर ढाई बजे शुरू हुई, जिसमें बड़ी संख्या में भक्तों ने श्रद्धापूर्वक प्रसादी ग्रहण की। 

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

घरेलू गैस सिलेण्डर आपूर्ति का पर्याप्त स्टॉक मौजूद : चिंता की जरूरत नहीं, श्रीनिवास ने व्यावसायिक गैस सिलेंडरों की आपूर्ति पर लगाई रोक घरेलू गैस सिलेण्डर आपूर्ति का पर्याप्त स्टॉक मौजूद : चिंता की जरूरत नहीं, श्रीनिवास ने व्यावसायिक गैस सिलेंडरों की आपूर्ति पर लगाई रोक
शर्मा के निर्देश पर मुख्य सचिव वी. श्रीनिवास ने वीसी के जरिए सभी जिलों के अधिकारियों के साथ बैठक की।...
मल्लिकार्जुन खड़गे का आरोप; रसोई गैस की कमी कूटनीतिक विफलता, केंद्र सरकार की नाकामी का खामियाजा 140 करोड़ लोग भुगतने को मजबूर
गुलर बांध का होगा जीर्णोद्धार, पर्यटन सुविधाएं विकसित करने की तैयारी
अंतरराष्ट्रीय हालात के बीच एलपीजी आपूर्ति को लेकर राज्य सरकार सख्त, कालाबाजारी रोकने के लिए विशेष निगरानी के निर्देश
भारत के लिए राहत की खबर : स्ट्रेट ऑफ हॉर्मुज से गुजरने वाले भारतीय झंडे वाले जहाजों को नहीं रोकेगा ईरान, दोनों देशों के विदेश मंत्रियों के बीच बातचीत के बाद लिया फैसला
सरिस्का में एसटी-17 बाघिन ने तीन शावकों को दिया जन्म, संरक्षण प्रयासों का नतीजा सकारात्मक
खाद्य विभाग के कार्मिकों के अवकाश निरस्त : उपभोक्ताओं को निर्बाध आपूर्ति सरकार की प्राथमिकता, भजनलाल ने कहा- जमाखोरी और कालाबाजारी पर होगी सख्त कार्रवाई