'देखो अपना देश' योजना के तहत पीपल्स चॉइस अभियान की शुरूआत

योजना में ज्यादा से ज्यादा लोगों को भाग लेने के लिए की गई पहल

 'देखो अपना देश' योजना के तहत पीपल्स चॉइस अभियान की शुरूआत
वोटिंग के लिए फॉर्म भरने में लगभग एक मिनट का समय लगेगा, जिसमें लोगों से उनके पसंदीदा स्थलों को चुनने को कहा जाएगा।

जयपुर। पर्यटन मंत्रालय ने घरेलू पर्यटन को बढ़ावा देने और भारत के अद्वितीय स्थलों को विश्वस्तरीय पर्यटन केंद्र के रूप में विकसित करने के लिए 'देखो अपना देश' योजना के तहत 'पीपल्स चॉइस 2024' अभियान की शुरुआत की है। इस अभियान का उद्देश्य नागरिकों से उनके पसंदीदा पर्यटन स्थलों के बारे में जानना और उनकी धारणा के आधार पर इन स्थलों को उन्नत बनाने की दिशा में कदम उठाना है। वोटिंग के लिए फॉर्म भरने में लगभग एक मिनट का समय लगेगा, जिसमें लोगों से उनके पसंदीदा स्थलों को चुनने को कहा जाएगा। 

यह पहल भारत को 'विकसित भारत@2047' के लक्ष्य की दिशा में ले जाने और सांस्कृतिक और प्राकृतिक धरोहरों को संरक्षित करने में मदद करेगी। 18 नवंबर से शुरु हुए इस अभियान की वोटिंग की अंतिम तिथि 25 नवंबर तक है। राजस्थान पर्यटन विभाग की ओर से इस योजना में ज्यादा से ज्यादा लोगों को भाग लेने के लिए पहल की गई है।

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

निकाय चुनाव : दूसरी कुर्सी ने खोली कांग्रेस के फ्लोर मैनेजमेंट की पोल, पढ़ें पूरी खबर निकाय चुनाव : दूसरी कुर्सी ने खोली कांग्रेस के फ्लोर मैनेजमेंट की पोल, पढ़ें पूरी खबर
राजस्थान निकाय चुनाव में अध्यक्ष पद के नतीजों के बाद डिप्टी मेयर व उपसभापति के परिणामों ने कांग्रेस के स्थानीय...
रूस-यूक्रेन शांति समझौते की शर्तों पर हो रही चर्चा : समझौता कर रहे जेलेंस्की, ट्रंप बोले- समझौते पर पहुंचना दोनों पक्षों के हित में
एशियन गेम्स 2026: एशियन गेम्स में भारत को एक और मेडल, मीराबाई चानू ने जीता रजत पदक 
वंदे मातरम् पूरा नहीं गाने पर आपराधिक कार्रवाई नहीं होनी चाहिए: सुप्रीम कोर्ट
भाजपा की निकाय जीत : जमीनी मुद्दों से मैदान में प्रचार, भजनलाल मॉडल ने बदली निकायों की चुनावी बयार
पंचायती राज चुनाव की निकली लॉटरी : 22 पंचायत समितियों में प्रधान पद का आरक्षण तय, कहीं महिला तो कहीं एससी-एसटी वर्ग को मौका
72वां राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार: राष्ट्रपति मुर्मू ने विजेताओं को किया सम्मानित, अनंत नाग को दादासाहेब फाल्के पुरस्कारय ; ‘आर्टिकल 370’ को सर्वश्रेष्ठ फीचर फिल्म अवार्ड