सरकारी अस्पतालों में चिकित्सकों ने किया 2 घंटे पेन डाउन 

पेन डाउन कर काली पट्टी बांधकर विरोध किया

सरकारी अस्पतालों में चिकित्सकों ने किया 2 घंटे पेन डाउन 
राज्य सरकार से यह मांग की कि ऐसे प्रशासनिक अधिकारी के विरूद्व नियमानुसार सख्त से सख्त कार्रवाई की जाए।

जयपुर। सेडवा जिला बाडमेंर पर पदस्थापित चिकित्सक के बारे में उपखण्ड अधिकारी सेडवा द्वारा दिए गए अशोभनीय बयान व उनके द्वारा किए गए अभद्र व्यवहार का आरोप लगाते हुए प्रदेश के सभी चिकित्सको ने सुबह 9 से 11 बजे तक पेन डाउन कर काली पट्टी बांधकर विरोध किया। इसमें चिकित्सकों के कई संगठन शामिल हुए। सभी ने राज्य सरकार से यह मांग की कि ऐसे प्रशासनिक अधिकारी के विरूद्व नियमानुसार सख्त से सख्त कार्रवाई की जाए। 

अखिल राजस्थान सेवारत चिकित्सक संघ के प्रदेशाध्यक्ष डॉ. अजय चौधरी ने निदेशक जनस्वास्थ्य को इस सम्बन्ध में पत्र लिखकर बताया कि बाड़मेर के सेड़वा क्षेत्र के उपखंड अधिकारी द्वारा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सेडवा (बाड़मेर) में कार्यरत चिकित्सक डॉ रामस्वरूप रावत को ड्यूटी करते हुए बेवजह धमकाने और उनके कार्य में बाधा डालते हुए उनके साथ अभद्र भाषा का इस्तेमाल किया गया, जिससे राज्य के सभी चिकित्सक आहत और आक्रोशित हैं। दोषी उपखंड अधिकारी के खिलाफ कार्यवाही नहीं होती है तो राज्य के सेवारत चिकित्सक पूर्ण कार्य बहिष्कार पर जाने जैसे कठोर निर्णय लेने को मजबूर होंगे।

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

निवेश और रोजगार सृजन को मिलेगा नया आयामः रीको द्वारा 8 नए औद्योगिक क्षेत्र आवंटन के लिए शीघ्र खोले जायेंगे निवेश और रोजगार सृजन को मिलेगा नया आयामः रीको द्वारा 8 नए औद्योगिक क्षेत्र आवंटन के लिए शीघ्र खोले जायेंगे
राजस्थान में औद्योगिक विकास और निवेश को बढ़ावा देने के लिए रीको (RIICO) 8 नए औद्योगिक क्षेत्र विकसित कर उद्यमियों...
कांग्रेस का भाजपा पर हमला: केंद्र सरकार से किसान युवा समेत हर वर्ग त्रस्त, कुमारी सैलजा ने लगाया किसानों को फसलों का न्यूनतम समर्थन मूल्य नहीं मिलने का आरोप
डोटासरा का आरोप- पार्षदों को वोट से रोक रही सरकार, जूली बोले- मुकाबला पुलिस से
बूंदी नगर परिषद में भाजपा के भरत शर्मा सभापति, बूंदी की आठ निकायों में भाजपा-कांग्रेस का मुकाबला बराबरी पर
ट्रंप ने ईरान को लेकर विकल्पों पर विचार किया, पूछा, 'पूरे देश को कब तबाह कर दूं?'
नशे के खिलाफ आवाज उठाने वालों को प्रताड़ित कर रही पंजाब सरकार : जग्गा ने वीडियो बनाया तो मिली धमकियां, कांग्रेस ने कहा- डिप्टी कमिश्नर कार्यालय के बाहर किया आत्महत्या का प्रयास
बारां में आप की शीतल राठौर बनी सभापति, कांग्रेस प्रत्याशी को 11 मतों से हराया