आरएसजीएल का बूंदी रोड पर सीएनजी का फीलिंग स्टेशन शुरु, साढ़े सात हजार किग्रा सीएनजी उपलब्ध होगी प्रतिदिन

ग्रीन एनर्जी की दिशा में आरएसजीएल का बढ़ता कदम

आरएसजीएल का बूंदी रोड पर सीएनजी का फीलिंग स्टेशन शुरु, साढ़े सात हजार किग्रा सीएनजी उपलब्ध होगी प्रतिदिन

राज्य सरकार के संयुक्त उपक्रम राजस्थान स्टेट गैस ने कोटा वासियों की सुविधा के लिए बूंदी रोड कोटा पर 12 वां सीएनजी फीलिंग स्टेशन शुरु कर दिया है।

कोटा। राज्य सरकार के संयुक्त उपक्रम राजस्थान स्टेट गैस ने कोटा वासियों की सुविधा के लिए बूंदी रोड कोटा पर 12 वां सीएनजी फीलिंग स्टेशन शुरु कर दिया है। आरएसजीएल के प्रबंध निदेशक रणवीर सिंह ने बताया कि नए राजकमल फीलिंग स्टेशन से कोटावासियों को 24 गुणा 7 सेवाएं उपलब्ध होगी। कोटा में ग्रीन एनर्जी को बढ़ावा देने की दिशा में आरएसजीएल का यह बड़ा कदम है। इस नए फीलिंग स्टेशन से साढ़े सात हजार किलोग्राम कंप्रेस्ड नेचुरल गैस सीएनजी प्रतिदिन उपलब्ध कराई जा सकेगी। यहां वाहनों को सीएनजी भरवाने की 24 घंटें सेवाएं उपलब्ध होगी। इससे पहले कोटा में आरएसजीएल द्वारा इस नए स्टेशन सहित 12 सीएनजी स्टेशनों के माध्यम से सीएनजी वाहनों को कंप्रेस्ड नेचुरल गैस उपलब्ध कराई जा रही है। कोटा में सीएनजी पीएनजी के लिए आधारभूत ढांचा विकसित करने के काम में तेजी लाई गई है।

आरएसजीएल के डीजीएम सीपी चौधरी ने बताया कि कोटा में अब तक सीएनजी स्टेशनों के माध्यम से आरएसजीएल द्वारा औसतन 37 हजार किलोग्राम से अधिक सीएनजी प्रतिदिन बिक्री की जा रही है। कोटा में सीएनजी के साथ ही घरेलु उपभोक्ताओं को पाईप लाईन से गैस सुविधा पीएनजी सेवाएं भी उपलब्ध कराई जा रही है। आमलोगों को पीएनजी कनेक्शन उपलब्ध कराने के साथ ही व्यावसायिक व औद्योगिक इकाइयों के लिए भी सीएनजी पीएनजी सुविधा उपलब्ध है।

 

Post Comment

Comment List

Latest News

नीतीश कुमार ने किया 542 करोड़ की लागत से बिहार संग्रहालय और पटना संग्रहालय को जोड़ने वाली सुरंग का कार्यारंभ, तेजी से कार्य पूर्ण करने का दिया निर्देश नीतीश कुमार ने किया 542 करोड़ की लागत से बिहार संग्रहालय और पटना संग्रहालय को जोड़ने वाली सुरंग का कार्यारंभ, तेजी से कार्य पूर्ण करने का दिया निर्देश
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने 542 करोड़ की लागत वाली अत्याधुनिक म्यूजियम सब-वे टनल का शिलान्यास किया। यह सुरंग बिहार और...
चिरंजीवी का सरकार ने पहले नाम बदला : अब योजना बदहाल, गहलोत बोले- मरीजों को नहीं मिल रही कैशलेस सुविधा
ईरानी जवाबी कार्रवाई: अमेरिकी सैन्य ठिकाने पर सटीक मिसाइल हमला, दुश्मन के रडार सिस्टम पहले ही हो चुके हैं नष्ट
अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर महिलाए कर रही रोडवेज में फ्री यात्रा : सिंधी कैंप बस स्टैंड पर महिलाओं की भारी भीड़, प्रशासन कर रहा अतिरिक्त बसों का संचालन
आपदा सरकार ने रोकी थी दिल्ली की विकास यात्रा : भाजपा सरकार बनने के बाद आई तेजी, मोदी ने कहा- विकास के मॉडल में बहानें बंद; काम शुरू
अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती के खिलाफ यौन उत्पीडऩ का मामला दर्ज करवाने वाले आशुतोष ब्रह्मचारी पर जानलेवा हमला, लहूलुहान हालत में पहुंचे प्रयागराज, पुलिस जांच शुरू
ईरान-इजरायल युद्ध का असर : जयपुर से खाड़ी देशों की 3 फ्लाइट्स रद्द, एयरपोर्ट पर इंतजार करते रहे यात्री