पुलिस स्टेशन के बाहर बुजुर्ग की हार्ट अटैक से मौत, बेटे ने रिश्तेदारों पर लगाया धमकी देने का आरोप

रिश्तेदारों पर संपत्ति विवाद के चलते धमकाने का आरोप लगाया 

पुलिस स्टेशन के बाहर बुजुर्ग की हार्ट अटैक से मौत, बेटे ने रिश्तेदारों पर लगाया धमकी देने का आरोप

रामगंज थाना क्षेत्र में एक बुजुर्ग की पुलिस स्टेशन के बाहर हार्ट अटैक आने से मौत हो गई।

जयपुर। रामगंज थाना क्षेत्र में एक बुजुर्ग की पुलिस स्टेशन के बाहर हार्ट अटैक आने से मौत हो गई। मृतक के बेटे ने अपने रिश्तेदारों पर संपत्ति विवाद के चलते धमकाने का आरोप लगाया है। बेटे का कहना है कि उनके पिता को धमकियों और झूठे मुकदमों में फंसाने के डर ने इस कदर दहशत में डाल दिया कि उनकी मौत हो गई।

क्या है पूरा मामला ?

रामगंज थाना क्षेत्र के रहने वाले 60 वर्षीय मोहम्मद आफाक का अपने रिश्तेदारों के साथ प्रॉपर्टी को लेकर लंबे समय से विवाद चल रहा था। यह विवाद इतना बढ़ गया कि एक फरवरी को आफाक के खिलाफ उनके ही रिश्तेदार सगीर अहमद, अफजल और नरेंद्र ने रामगंज थाने में शिकायत दर्ज करवाई। शिकायत में आरोप लगाया गया कि आफाक ने प्रॉपर्टी विवाद के बावजूद अपना पासपोर्ट उसी एड्रेस से बनवाया है, जो विवादित संपत्ति का हिस्सा है।

शिकायत मिलने पर पुलिस ने आफाक को पूछताछ के लिए थाने बुलाया। थाने में पूछताछ के दौरान आफाक ने बताया कि उन्होंने खुद का नहीं, बल्कि अपने बेटे का पासपोर्ट बनवाया है। पुलिस ने पूछताछ के बाद उन्हें घर जाने की अनुमति दे दी और उनका बेटा भी घर लौट गया।

Read More अवैध कब्जों पर जेडीए कसेगा शिकंजा : चलेगा विशेष अभियान, 2 माह में 233 करोड़ की भूमि कब्जा मुक्त

थाने से निकलते ही मौत :

Read More खाड़ी देशों में युद्ध के हालात से फ्लाइट्स संचालन प्रभावित: यात्रियों की चिंता बढ़ी, जानें दिल्ली से जयपुर तक आज कितनी फ्लाइट्स कैंसिल

थाने से बाहर निकलने के कुछ ही पलों बाद मोहम्मद आफाक अचानक निढाल होकर जमीन पर गिर पड़े। वहां मौजूद दूसरे पक्ष के लोगों ने तुरंत उन्हें एसएमएस अस्पताल पहुंचाया, लेकिन डॉक्टर्स ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। मौत का कारण हार्ट अटैक बताया गया। पुलिस को सूचना मिलते ही उन्होंने अस्पताल पहुंचकर शव को मॉर्च्यूरी में रखवाया और आवश्यक कानूनी प्रक्रिया शुरू की।

Read More वायदा बाजार में नरमी का असर : सोना और चांदी धड़ाम, जानें कितनी गिरी कीमतें

बेटे ने रिश्तेदारों के खिलाफ दर्ज करवाया केस :

मृतक के बेटे शुजाअत राजा ने अपने रिश्तेदारों के खिलाफ पुलिस में मामला दर्ज करवाया। शिकायत में कहा गया कि सगीर अहमद, अफजल और नरेंद्र लगातार उनके पिता को धमका रहे थे और उन पर दबाव बना रहे थे। इन धमकियों की वजह से उनके पिता मानसिक तनाव में आ गए और उनकी दहशत में मौत हो गई।

रामगंज थाना पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि मृतक को वास्तव में धमकियां दी गई थीं या नहीं, और अगर हां, तो यह धमकियां कितनी गंभीर थीं। मामले में आगे की कार्रवाई पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के बाद होगी।

 

Post Comment

Comment List

Latest News

नियमित सफाई और कॉलोनियों में बड़े कचरा पात्र लगाने के आदेश, हाईकोर्ट- आम रास्तों और नालियों से कचरा हटाने के आदेश नियमित सफाई और कॉलोनियों में बड़े कचरा पात्र लगाने के आदेश, हाईकोर्ट- आम रास्तों और नालियों से कचरा हटाने के आदेश
राजस्थान हाईकोर्ट ने नगर निगम को कहा है कि वह शहर से ठोस कचरा हटाने, सड़कों और आम रास्तों व...
गैस सिलिंडर की बढ़ती कीमतों के खिलाफ जयपुर में कांग्रेस अभाव अभियोग प्रकोष्ठ का विरोध प्रदर्शन, केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी 
केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल का दावा: ईंधन की कोई कमी नहीं, पश्चिम एशिया संकट पर सरकार की पैनी नजर; एलपीजी सिलेंडरों की कीमतों में वृद्धि और आपूर्ति में कमी की आशंकाओं को किया खारिज
दुबई हवाई अड्डे के पास गिरे दो ड्रोन; एक भारतीय सहित चार लोग घायल, विमान परिचालन सामान्य
धूमधाम से मनाया नंदोत्सव; भक्तों ने लूटी उछाल, धर्म की स्थापना के लिए जन्म लेते हैं भगवान: स्वामी दयानंद सरस्वती
राजस्व लक्ष्य में पिछड़ते आरटीओ, नॉन-ओटीटी वसूली में 73 प्रतिशत पर अटका परिवहन विभाग
पूर्व केंद्रीय मंत्री कावुरी सांभाशिवा राव का 82 वर्ष की आयु में निधन, मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू ने जताया शोक