राजस्थान में मोदी की नहीं, कांग्रेस की गारंटी चलेगी: डोटासरा

कहा- नाथूराम गोडसे की विचारधारा के लोग सत्ता में बैठे हैं

राजस्थान में मोदी की नहीं, कांग्रेस की गारंटी चलेगी: डोटासरा

डोटासरा ने पीएम मोदी के दौरों और कांग्रेस सरकार पर लगाए आरोपों पर कहा कि मोदी ने देश के युवाओं, महिलाओं, किसानों से किए वादे आज तक पूरे नहीं किए।

जयपुर। पीएम मोदी के दौरों पर जुबानी हमला बोलते हुए पीसीसी चीफ गोविन्द सिंह डोटासरा ने कहा कि राजस्थान में मोदी की गारंटी नहीं चलेगी। यंहा कांग्रेस सरकार की गारंटी चलेंगी।

पीसीसी में मीडिया से बात करते हुए डोटासरा ने कहा कि कांग्रेस सरकार इस तरह काम कर रही है कि सभी जाति, वर्ग और सम्प्रदाय के लोग मिलजुल कर रहें। आज देश में वो लोग सत्ता में बैठे हैं, जिनका आजादी की लड़ाई में शून्य योगदान रहा। आज नाथूराम गोडसे की विचारधारा के लोग सत्ता में बैठे हैं। पीएम मोदी के दौरों और कांग्रेस सरकार पर लगाए आरोपों पर कहा कि मोदी ने देश के युवाओं, महिलाओं, किसानों से किए वादे आज तक पूरे नहीं किए। आज देश मे जो भाजपा के खिलाफ माहौल बना है,उससे स्पष्ट है कि 2023 में राजस्थान में कांग्रेस की सरकार बनेगी और देश मे इंडिया गठबन्धन की सरकार बनेगी। मोदी ने मंहगाई, बेरोजगारी, ईआरसीपी पर किए वादे नहीं निभाए। भाजपा नेताओं ने राजस्थान में सरकार गिराने की कोशिश की,लेकिन कांग्रेस आलाकमान की सजगता और मार्गदर्शन से सरकार गिराने में ये नाकामयाब रहे। ये महाराष्ट्र, मध्यप्रदेश में सरकार गिराने में कामयाब रहे तो यंहा फेल होने से दुखी होकर उस तरह के बयान दे रहे हैं। भाजपा में आधे लोग कुर्सी हासिल करने और आधे लोग कुर्सी खिसकाने में लगे हुए हैं। ये सरकार गिराने का षणयंत्र करने वालों की नीयत का परिणाम नजर आ रहा है। डिजाइन बॉक्सड से विवाद पर कहा कि कांग्रेस एकजुट है, ऐसी कंपनी आती रहती है। जो पसंद आती है वह काम करती है।

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

पश्चिम एशिया संकट : एयर इंडिया ने बढ़ाई उड़ानों की संख्या, कई मार्गों पर संचालित हो रही फ्लाइट; घटनाक्रम पर नजर रख रही  एयरलाइंस पश्चिम एशिया संकट : एयर इंडिया ने बढ़ाई उड़ानों की संख्या, कई मार्गों पर संचालित हो रही फ्लाइट; घटनाक्रम पर नजर रख रही एयरलाइंस
पश्चिम एशिया संकट के बीच एयर इंडिया और एयर इंडिया एक्सप्रेस ने क्षेत्र के लिए उड़ानों की संख्या बढ़ाकर 80...
आप ने की संगठन को मजबूत करने के लिए बड़े स्तर पर अभियान चलाने की घोषणा : राजस्थान में 10 हजार से अधिक सभाएं करेगी पार्टी, बैठक में लिया निर्णय
जयपुर पुलिस आयुक्त ने भांकरोटा थाने में की जनसुनवाई : परिवादियों की सुनी समस्याएं, अधिकारियों को दिए निस्तारण के निर्देश 
जनता को भयावह युद्धों के दुष्प्रभावों से बचाने में लगी सरकार : हताश कांग्रेस ने देश के विरुद्ध ही खोल दिया मोर्चा, प्रधानमंत्री ने कहा- देश में डर उत्पन्न करने की कोशिश में लगी कांग्रेस
पाइपलाइन से पेट्रोलियम चोरी का खुलासा : मुख्य आरोपी सहित 4 गिरफ्तार, पाइपलाइन को पंक्चर कर चोरी करने का किया प्रयास
बगदाद में अमेरिकी दूतावास पर ड्रोन हमला : आत्मघाती ड्रोन का किया उपयोग, वायु रक्षा रडार प्रणाली को हुआ नुकसान
लोक अदालत में 16 मामलों का निस्तारण : 1.19 करोड़ की राशि स्वीकृत, रेल दुर्घटना प्रभावितों को मिली त्वरित राहत