जल प्रबंधन के लिए बनेगी नीति : राज्यों के लिए होगी लाभदायक, बैठक में प्रबंधन संबंधी चुनौतियों पर होगी चर्चा
जल संकट की संभावनाओं का आकलन करेंगे
विशेषज्ञ मानसून के प्रभाव और जल संकट की संभावनाओं का आकलन करेंगे। गुजरात के गांधीनगर में आयोजित इस बैठक से जल प्रबंधन के क्षेत्र में ठोस नीतियां बनने की उम्मीद है, जो संबंधित राज्यों के लिए लाभदायक होंगी।
जयपुर। साबरमती और माही-बनास नदियों के जल प्रबंधन पर एक महत्वपूर्ण बैठक होगी। बैठक में राजस्थान, गुजरात और अन्य संबंधित राज्यों के उच्च अधिकारी शामिल होंगे। मानसून के बाद उत्पन्न जल प्रबंधन संबंधी चुनौतियों और समाधान पर चर्चा की जाएगी। बैठक का उद्देश्य जल संसाधनों का सतत और समान वितरण सुनिश्चित करना है। इसमें नदियों के जल प्रवाह, बांधों के जलस्तर और सिंचाई परियोजनाओं पर विस्तार से चर्चा होगी।

Comment List