एक करोड़ से अधिक बच्चों को पिलाई जाएगी पोलियो दवा : भजनलाल शर्मा ने किया अभियान का शुभारंभ, अभिभावकों से की अपील

गंभीर संक्रामक बीमारी से बचाने में पूरी तरह प्रभावी है

एक करोड़ से अधिक बच्चों को पिलाई जाएगी पोलियो दवा : भजनलाल शर्मा ने किया अभियान का शुभारंभ, अभिभावकों से की अपील

अभियान के तहत रविवार (23 नवम्बर) को पूरे प्रदेश में पोलियो बूथों पर दवा पिलाने की व्यवस्था की गई। जो बच्चे किसी कारणवश बूथ तक नहीं पहुंच पाए।

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने मुख्यमंत्री निवास पर बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाकर प्रदेश स्तरीय उप राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान का शुभारंभ किया। इस अवसर पर उन्होंने सभी अभिभावकों से अपील की है कि वे अपने 5 वर्ष तक के सभी बच्चों को पोलियो रोधी दवा अवश्य पिलाएं। मुख्यमंत्री ने कहा कि यह अभियान केवल एक औपचारिक कार्यक्रम नहीं, बल्कि आने वाली पीढ़ियों को सुरक्षित और स्वस्थ भविष्य देने का महत्वपूर्ण प्रयास है। उन्होंने बताया कि 5 वर्ष तक के सभी बच्चों को पोलियो प्रतिरक्षक दवा पिलाई जाएगी। दो बूंद की यह दवा बच्चों को पोलियो जैसी गंभीर संक्रामक बीमारी से बचाने में पूरी तरह प्रभावी है।

प्रदेश में 58,823 पोलियो बूथ बनाए गए 
अभियान के तहत रविवार (23 नवम्बर) को पूरे प्रदेश में पोलियो बूथों पर दवा पिलाने की व्यवस्था की गई। जो बच्चे किसी कारणवश बूथ तक नहीं पहुंच पाए, उन्हें आगामी दो दिनों तक स्वास्थ्यकर्मी घर-घर जाकर दवा पिलाएंगे। अभियान के लिए प्रदेशभर में कुल 58,823 पोलियो बूथ, 6,741 ट्रांजिट टीमें और 8,989 मोबाइल टीमें  तैनात की गई हैं। इस दौरान लगभग 1 करोड़ 8 लाख बच्चों को दवा पिलाने का लक्ष्य रखा गया है। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने 'दो बूंद हर बार, पोलियो पर जीत रहे बरकरार' पोस्टर का भी विमोचन किया। इस मौके पर चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग की प्रमुख शासन सचिव गायत्री ए. राठौड़, बच्चों के अभिभावक और संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।

Tags: polio

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

दिव्यांगों के सपनों को परवाज देने के लिए विश्वविद्यालय खुला, लेकिन एक भी पद स्वीकृत नहीं दिव्यांगों के सपनों को परवाज देने के लिए विश्वविद्यालय खुला, लेकिन एक भी पद स्वीकृत नहीं
बाबा आमटे दिव्यांग विश्वविद्यालय को तीन साल से सरकारी उपेक्षा का सामना करना पड़ रहा। शैक्षणिक और अशैक्षणिक पद स्वीकृत...
आज का भविष्यफल     
इंस्टाग्राम और जस्ट डायल पर फर्जी विज्ञापन देकर ठगी करने वाले तीन ठग गिरफ्तार, जानें पूरा मामला 
नियमित सफाई और कॉलोनियों में बड़े कचरा पात्र लगाने के आदेश, हाईकोर्ट- आम रास्तों और नालियों से कचरा हटाने के आदेश
गैस सिलिंडर की बढ़ती कीमतों के खिलाफ जयपुर में कांग्रेस अभाव अभियोग प्रकोष्ठ का विरोध प्रदर्शन, केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी 
केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल का दावा: ईंधन की कोई कमी नहीं, पश्चिम एशिया संकट पर सरकार की पैनी नजर; एलपीजी सिलेंडरों की कीमतों में वृद्धि और आपूर्ति में कमी की आशंकाओं को किया खारिज
दुबई हवाई अड्डे के पास गिरे दो ड्रोन; एक भारतीय सहित चार लोग घायल, विमान परिचालन सामान्य