धार्मिक उन्माद की राजनीति नहीं चली, जनता से जुड़े हर मुद्दे पर करेंगे सदन में घेराबंदी: जूली

जूली ने कहा कि भजनलाल सरकार ने पिछले 7 महीने में जनता के लिए कोई काम नहीं किया

धार्मिक उन्माद की राजनीति नहीं चली, जनता से जुड़े हर मुद्दे पर करेंगे सदन में घेराबंदी: जूली

नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने भजनलाल सरकार पर जनता के बीच फेल होने का आरोप लगाते हुए कहा है कि नीट परीक्षा, पानी, बिजली, सड़क, मंहगाई, बेरोजगारी, कानून व्यवस्था, गहलोत सरकार की योजनाओं को बंद करने जैसे मुद्दों पर सरकार से जबाव मांगे जाएंगे। 

जयपुर। नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने भजनलाल सरकार पर जनता के बीच फेल होने का आरोप लगाते हुए कहा है कि पिछले 7 महीने में जनता इनकी कार्यप्रणाली से दुखी हो गई है। कांग्रेस मजबूत विपक्ष की भूमिका निभाते हुए विधानसभा में सरकार से जनता से जुड़े हर मुद्दे पर जबाव मांगेगी। नीट परीक्षा, पानी, बिजली, सड़क, मंहगाई, बेरोजगारी, कानून व्यवस्था, गहलोत सरकार की योजनाओं को बंद करने जैसे मुद्दों पर सरकार से जबाव मांगे जाएंगे। 

जूली ने कहा कि भजनलाल सरकार ने पिछले 7 महीने में जनता के लिए कोई काम नहीं किया। चिरंजीवी जैसी पुरानी योजनाओं को बंद करने से नाराजगी का खामियाजा भाजपा  लोकसभा चुनाव में भुगत चुकी है। प्रदेश में बदहाल कानून व्यवस्था के चलते लोग सुरक्षित महसूस नहीं कर रहे। हम विधानसभा में शेडो केबिनेट बनाकर हर विभाग के मुद्दे पर जनता की आवाज बनेंगे। मंत्री मदन दिलावर के विवादित बयानों और भाजपा विधायक गोपाल शर्मा तथा बलमुकुन्दाचार्य के धर्मिक बयानों पर कहा कि भाजपा हमेशा धार्मिक उन्माद फैलाने का काम करती है। जनता ऐसी बातों को पसंद नहीं करती। दिलावर ने आदिवासी समुदाय को लेकर जो बयान दिया है, उससे उनकी और भाजपा की सोच नजर आती है। कांग्रेस इस तरह की नफरत की राजनीति को कभी पसंद नही करती।

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

गैस सिलिंडर की बढ़ती कीमतों के खिलाफ जयपुर में कांग्रेस अभाव अभियोग प्रकोष्ठ का विरोध प्रदर्शन, केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी  गैस सिलिंडर की बढ़ती कीमतों के खिलाफ जयपुर में कांग्रेस अभाव अभियोग प्रकोष्ठ का विरोध प्रदर्शन, केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी 
प्रदेश कांग्रेस अभाव अभियोग प्रकोष्ठ ने गैस सिलेंडर की कीमतों में बढ़ोतरी और किल्लत के विरोध में झलाना प्याऊ के...
केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल का दावा: ईंधन की कोई कमी नहीं, पश्चिम एशिया संकट पर सरकार की पैनी नजर; एलपीजी सिलेंडरों की कीमतों में वृद्धि और आपूर्ति में कमी की आशंकाओं को किया खारिज
दुबई हवाई अड्डे के पास गिरे दो ड्रोन; एक भारतीय सहित चार लोग घायल, विमान परिचालन सामान्य
धूमधाम से मनाया नंदोत्सव; भक्तों ने लूटी उछाल, धर्म की स्थापना के लिए जन्म लेते हैं भगवान: स्वामी दयानंद सरस्वती
राजस्व लक्ष्य में पिछड़ते आरटीओ, नॉन-ओटीटी वसूली में 73 प्रतिशत पर अटका परिवहन विभाग
पूर्व केंद्रीय मंत्री कावुरी सांभाशिवा राव का 82 वर्ष की आयु में निधन, मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू ने जताया शोक
मुख्य न्यायाधीश देवेंद्र कुमार उपाध्याय ने दिलाई तरनजीत सिंह संधू को दिल्ली के 23वें उपराज्यपाल के रूप में शपथ, कई अहम पदों पर दें चुके हैं अपनी सेवाएं