प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पहुंचे जयपुर, राइजिंग राजस्थान बिजनेस एक्सपो का किया उद्घाटन

सांगानेरी रंगाई छपाई के ब्लॉक से कपड़े पर मोदी ने उकेरी डिजाइन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पहुंचे जयपुर, राइजिंग राजस्थान बिजनेस एक्सपो का किया उद्घाटन

राइजिंग राजस्थान ग्लोबल इन्वेस्टमेंट समिट का उद्घाटन करने पहुंचे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सीतापुरा स्थित जयपुर एग्जिबिशन एंड कन्वेंशन सेंटर में आते ही पहले बिजनेस एक्सपो का उद्घाटन किया है

जयपुर। राइजिंग राजस्थान ग्लोबल इन्वेस्टमेंट समिट का उद्घाटन करने पहुंचे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी। सीतापुरा स्थित जयपुर एग्जिबिशन एंड कन्वेंशन सेंटर में आते ही पहले बिजनेस एक्सपो का उद्घाटन किया। प्रधानमंत्री ने यहां राजस्थान में व्याप्त अपार संभावनाओं से जुड़े क्षेत्र की लगाई प्रदर्शनियों को देखा। सांगानेर प्रिंटिंग की रंगाई छपाई की दुनिया भर में प्रसिद्ध है, उसकी स्टॉल पर जाकर प्रधानमंत्री ने ब्लॉक से खुद भी कपड़े पर डिजाइन को उकेरा। उन्होंने राजस्थान की परंपरागत उद्योग धंधों को भी देखा।

वही राजस्थान की सोलर ऊर्जा, खनन सहित अन्य निवेश के क्षेत्र की लगाई गई प्रदर्शनी में इन क्षेत्रों में व्याप्त निवेश की संभावनाओं का प्रजेंटेशन भी देखा। मोदी ने राजस्थान ग्लोबल बिजनेस एक्सपो का भी उद्घाटन किया। इस अवसर पर राज्यपाल हरिभाऊ किसनराव बागडे, मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा, केंद्रीय मंत्रिमंडल और राज्य मंत्रिमंडल के कई सदस्य, बड़ी संख्या में निवेशक, कारोबार और व्यापार जगत के अधिकारी, प्रतिनिधिमंडल और अन्य प्रतिभागी मौजूद थे।

नौ से ग्यारह दिसंबर तक आयोजित इस सम्मेलन से पहले करीब 30 लाख करोड़ रुपये के निवेश प्रस्तावों के लिए एमओयू किये जा चुके हैं। 

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

मेगा अल नीनो 2026 : जलवायु का संकट मेगा अल नीनो 2026 : जलवायु का संकट
वैज्ञानिकों के अनुसार, इस वर्ष विकसित हो रहा यह घटना क्रम संभवत: 1877 के बाद का सबसे शक्तिशाली ऐतिहासिक मेगा...
रुपया रिकॉर्ड निचले स्तर पर : ऐतिहासिक निचले स्तर पर, 95 रूपए प्रति डॉलर
नन्हीं जान, बड़ा खौफ : हमलावर गिलहरी से सहमा आर्ट्स कॉलेज परिसर, 18 से अधिक छात्रों और कर्मचारियों के शरीर पर गढ़ा चुकी दंत
कच्चे तेल में तेजी से शेयर बाजारों में गिरावट जारी: सेंसेक्स 900 अंक से ज्यादा फिसला, इन शेयरों पर रखें नजर
ईरान को जल्द समझदार बनना होगा : ट्रम्प ने संदेश के साथ पोस्ट की फोटो, लिखा- ईरान अपनी स्थिति संभाल नहीं पा रहा
सावधान : इंस्टेंट लोन के नाम पर हो रही साइबर ठगी, पुलिस ने जारी की एडवाइजरी
ट्रैफिक चालान की रकम अब होगी ऑनलाइन जमा, नहीं लगाने पड़ेंगे ऑफिसों के चक्कर