पीएम मोदी का केरल-तमिलनाडु दौरा: 16,450 करोड़ रुपये की परियोजनाओं का करेंगे उद्घाटन-शिलान्यास, नई रेल सेवाओं को दिखाएंगे हरी झंडी

पीएम मोदी दक्षिण भारत को देंगे ₹16,450 करोड़ की सौगात

पीएम मोदी का केरल-तमिलनाडु दौरा: 16,450 करोड़ रुपये की परियोजनाओं का करेंगे उद्घाटन-शिलान्यास, नई रेल सेवाओं को दिखाएंगे हरी झंडी

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आज केरल और तमिलनाडु में बुनियादी ढांचे को मजबूती देंगे। वे कोच्चि रिफाइनरी में पॉलीप्रोपाइलीन यूनिट और तमिलनाडु में सिटी गैस नेटवर्क सहित कई रेल व राजमार्ग परियोजनाओं का शिलान्यास करेंगे। ₹16,450 करोड़ के ये निवेश आयात निर्भरता घटाने, रोजगार सृजन और क्षेत्रीय कनेक्टिविटी सुधारने में मील का पत्थर साबित होंगे।

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज केरल और तमिलनाडु का दौरा करेंगे तथा दोनों राज्यों में विकास और कल्याण की लगभग 16,450 करोड़ रुपये की कई महत्वपूर्ण विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे। वह कुछ नयी रेल सेवाओं को हरी झंडी दिखा कर शुरुआत करेंगे।

प्रधानमंत्री कार्यालय की एक विज्ञप्ति के अनुसार पीएम मोदी द्वारा जिन परियोजनाओं का लोकार्पण या शिलान्यास किया जाना है उनमें पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस अवसंरचना, ग्रामीण संपर्क, राजमार्ग विकास और रेलवे सेवाओं से जुड़ी परियोजनाएं शामिल हैं। विज्ञप्ति के अनुसार पीएम मोदी केरल के एर्नाकुलम में दोपहर डेढ़ बजे आयोजित कार्यक्रम में लगभग 10,800 करोड़ रुपये की विभिन्न विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे तथा कुछ परियोजनाओं को राष्ट्र को समर्पित करेंगे। इस अवसर पर वे जनसभा को भी संबोधित करेंगे। इनमें भारत पेट्रोलियम कार्पोरेशन की कोच्चि रिफाइनरी में पॉलीप्रोपाइलीन यूनिट की आधारशिला भी रखी जाएगी। इस परियोजना में 5,500 करोड़ रुपये से अधिक का निवेश किया जाएगा और इसकी क्षमता 400 किलो टन प्रति वर्ष होगी।

पॉलीप्रोपाइलीन पैकेजिंग, ऑटोमोबाइल पुर्जों, चिकित्सा उपकरणों, वस्त्र और घरेलू उत्पादों में उपयोग होने वाली एक महत्वपूर्ण सामग्री है। यह परियोजना भारत की घरेलू पॉलिमर निर्माण क्षमता को मजबूत करेगी, आयात पर निर्भरता कम करेगी, औद्योगिक विकास को बढ़ावा देगी और क्षेत्र में रोजगार के अवसर पैदा करेगी। पीएम मोदी इसके अलावा केरल के लिए दो प्रमुख राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाओं का उद्घाटन भी करेंगे। 

पीएम मोदी वहां से तमिलनाडु जाएंगे और तिरुचिरापल्ली में एक कार्यक्रम में शाम लगभग 5:45 बजे 5,650 करोड़ रुपये की विभिन्न विकास परियोजनाओं का उद्घाटन अथवा शिलान्यास करेंगे तथा एक जनसभा को संबोधित करेंगे। इस दौरान वह भारत पेट्रोलियम की सिटी गैस वितरण नेटवर्क परियोजना की आधारशिला रखेंगे जिससे नीलगिरी और एरोड के लोगों को फायदा होगा। यह परियोजना 3,680 करोड़ रुपये की है। वह उसी कार्यक्रम स्थल से चेन्नई में इंडियन आयल कार्पोरेशन के 672 हजार टन वार्षिक क्षमता के ल्यूब ब्लेंडिंग प्लांट को राष्ट्र को समर्पित करेंगे। इन परियोजनाओं का उद्देश्य ऊर्जा अवसंरचना को मजबूत करना, औद्योगिक विकास को गति देना और क्षेत्रीय कनेक्टिविटी को बेहतर बनाना है।

Read More पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव : सीएम ममता ने भवानीपुर से दाखिल किया नामांकन, मतदाता सूची से नाम हटाये जाने के मुद्दे पर चुनाव आयोग पर बोला हमला

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

सरे राह युवती का टॉप खींचने वाले चार बदमाश गिरफ्तार : पुलिस ने टोंक से पकड़ा, आरोपी मनराज के खिलाफ पूर्व में दर्ज हैं कई आपराधिक प्र्रकरण सरे राह युवती का टॉप खींचने वाले चार बदमाश गिरफ्तार : पुलिस ने टोंक से पकड़ा, आरोपी मनराज के खिलाफ पूर्व में दर्ज हैं कई आपराधिक प्र्रकरण
प्रारंम्भिक पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि शराब पीने के शौकीन है। वीडियो में बाइक चला रहा मनराज मीणा और...
रहस्यमयी बीमारी से एक और बालिका ने तोड़ा दम, प्रतापगढ़ सीएमएचओ को हटाया
भाजपा ने शिवराज सिंह को सौंपी महत्वपूर्ण जिम्मेदारी : बिहार में भाजपा विधायक दल के नेता चयन के लिए केंद्रीय पर्यवेक्षक नियुक्त, नई सरकार के गठन की दिशा में अहम कदम
अशोक गहलोत ने आरजीएचएस सुविधाओं को लेकर भाजपा सरकार को घेरा : संवेदनहीन सरकार में मेडिकल सेवाएं बदहाल, कहा- विधायक भी परेशान
ज्वैलरी शॉप पर चोरों का धावा : दुकान के गेट तोड़कर अंदर घुसे बदमाश, चांदी के गहने और 7 ग्राम सोने के आभूषण ले उड़े बदमाश
मोदी ने टीएमसी पर साधा निशाना : देश में टुकड़े-टुकड़े गैंग ने दी थी सिलीगुड़ी गलियारे को काटने की धमकी, बोले- तृणमूल बंगाल विरोधी और भाजपा है विकास का चालक
महिला विधेयक पर मोदी का सभी दलों को पत्र : दल को परे रखकर एकस्वर में करें पारित, लिखा- विधेयक पर होने वाली चर्चा लोकतंत्र को और सशक्त बनाने का अवसर