हिंदी को बढ़ावा देना सभी की जिम्मेदारी : हिंदी के प्रचार-प्रसार के लिए मिलकर करे प्रयास, भजनलाल ने कहा- यही हमारी असल पहचान 

यह हमारी सांस्कृतिक धरोहर और राष्ट्रीय एकता की प्रतीक है

हिंदी को बढ़ावा देना सभी की जिम्मेदारी : हिंदी के प्रचार-प्रसार के लिए मिलकर करे प्रयास, भजनलाल ने कहा- यही हमारी असल पहचान 

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने हिंदी को बढ़ावा देना सभी की जिम्मेदारी बताते हुए कहा है।

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने हिंदी को बढ़ावा देना सभी की जिम्मेदारी बताते हुए कहा है कि यह हमारे मन की अभिव्यक्ति का स्वरूप है और हिंदी न केवल हमारी राजभाषा है, बल्कि यह हमारी सांस्कृतिक धरोहर और राष्ट्रीय एकता की प्रतीक भी है और इसके प्रचार-प्रसार के लिए हरसंभव प्रयास करना चाहिए क्योंकि यह केवल एक संवैधानिक निर्देश ही नहीं बल्कि एक राष्ट्रीय आवश्यकता भी है। 

शर्मा केंद्रीय गृह मंत्रालय के राजभाषा विभाग की ओर से जयपुर के सीतापुरा स्थित जेईसीसी में आयोजित मध्य पश्चिम एवं उत्तरी क्षेत्रों के संयुक्त क्षेत्रीय राजभाषा सम्मेलन को सम्बोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि हिंदी के सम्मान, प्रयोग और प्रसार में अपनी पूरी शक्ति और प्रतिबद्धता के साथ कार्य करते हुए हमें हर स्तर पर, हर क्षेत्र में इसे प्रोत्साहित करना चाहिए। यही हमारी असल पहचान है। उन्होंने कहा कि हिंदी भारत की सामाजिक संस्कृति के सभी तत्वों की अभिव्यक्ति का माध्यम बन सकती है। 

उन्होंने डिजिटल युग में हिंदी के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि आज के तकनीकी युग में हिंदीको डिजिटल प्लेटफार्मों पर भी समाहित करना आवश्यक है। इस सम्मेलन में कंप्यूटर पर हिंदी में कार्य करने के नवीनतम तरीकों और सुविधाओं के बारे में जानकारी प्रदान की जा रही है जो सराहनीय कार्य है। उन्होंने कहा कि हिंदी केवल एक भाषा ही नहीं बल्कि हमारी संस्कृति, सोच और विचारों का सशक्त रूप है। हमारे प्रदेश में हिंदी का प्रशासनिक क्षेत्र में व्यापक प्रयोग हो रहा है। राजकीय विभागों में हिंदी के मानक प्रयोग को सुनिश्चित करने के लिए कदम उठाए जा रहे हैं।

शर्मा ने कहा कि केंद्रीय गृह मंत्री और गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय के नेतृत्व में गृह मंत्रालय ने देश की आंतरिक सुरक्षा और सामाजिक समरसता के क्षेत्र में अद्वितीय कार्य किए हैं। इनके नेतृत्व ने न केवल हमारी सुरक्षा व्यवस्था को सुढ़ किया है, बल्कि देश में आंतरिक सुरक्षा को लेकर अगाध विश्वास पैदा किया है। मुख्यमंत्री ने कार्यक्रम में हिंदी के क्षेत्र में उल्लेखनीय काम करने वाले पुरुस्कृत सभी संस्थानों और व्यक्तियों को बधाई देते हुए कहा कि इन सभी का योगदान हिंदी के प्रति हमारे लगाव को और मजबूत करता है।  

Read More डोटासरा के अपशब्दों को लेकर सदन में देवनानी हुए भावुक : विधानसभा में फूट-फूट कर रोने लगे, कहा- मैने कभी पक्षपात नहीं किया; विपक्ष के आरोप पर दुख होता है

इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय ने अपने संबोधन में कहा कि हमें देश की सभी भाषाओं का मान-सम्मान रखते हुए हिन्दी को राष्ट्रीय बोलचाल की भाषा बनाने के लिए प्रयास करना होगा। राजभाषा हिंदी का प्रयोग हमारी एकता का सूत्रधार है। उन्होंने कहा कि भाषा मानव समाज और देश की अंत: शक्ति है। यदि हम भाषा को उसके सीमित रूप में देखें तो यह केवल संप्रेषण का माध्यम मात्र है लेकिन यदि राष्ट्र के संदर्भ में देखा जाए तो भाषा और संस्कृति किसी भी राष्ट्र की आत्मा होती है जिसमें देशवासी संवाद करते हैं। 

Read More बीएसी रिपोर्ट सदन में पेश : जोगेश्वर गर्ग ने रखा प्रस्ताव, 12 मार्च तक चलेगी विधानसभा; अनुदान मांगों पर होगी चर्चा 

राय ने कहा कि जनकल्याणकारी योजनाओं और कार्यक्रमों को आखिरी सिरे तक पहुंचाना सरकारी तंत्र की सफलता की कसौटी है। हमारा लोकतंत्र तभी फल फूल सकता है जब हम जन-जन तक उनकी ही भाषा में उनके हित की बात पहुंचाएं और इसमें कोई संदेह नहीं कि राष्ट्रीय स्तर पर राजभाषा हिंदी इस जिम्मेदारी को बखूबी निभा रही है। उन्होंने कहा कि हमें व्यापक रूप से सरल और सहज भाषा का प्रयोग करके राजभाषा और जन भाषा के बीच दूरी को पाटना होगा ताकि देश का हर नागरिक देश की प्रगति से जुड़ सके। उन्होंने कहा कि देश भर में राजभाषा को समृद्ध और सक्षम बनाने एवं भारतीय भाषाओं का प्रयोग बढ़ाने के लिए बीते दस वर्षों में महत्वपूर्ण कार्य किए गए हैं। 

Read More एकादशी पर सजी गौरांग महाप्रभु की झांकी, श्याम सेवी संस्थाओं ने मनाए फागोत्सव 

उपमुख्यमंत्री प्रेमचंद बैरवा ने कहा कि हिंदी भारत में ही नहीं नेपाल, सूरीनाम, फिजी, मारीशस, और गुयाना के साथ ही दूसरे बहुत से देशों में समान रूप से लोकप्रिय है। स्वाधीनता आंदोलन के दौरान हिंदी ने पूरे देश में राष्ट्र प्रेम और स्वाभिमान की भावना जागृत करने में अमूल्य योगदान दिया था। उन्होंने भारतीय भाषाओं की श्रेष्ठ साहित्यिक कृतियों का अनुवाद हिंदी में तथा हिंदी की श्रेष्ठ कृतियों का अनुवाद अन्य भारतीय भाषाओं में किए जाने पर बल दिया जिससे भाषा सछ्वाव के साथ राष्ट्रीय एकता की भावना और मजबूत किया जा सकें। 

सांसद मंजू शर्मा ने कहा कि क्षेत्रीय भाषाएं और राजभाषा हिंदी एक-दूसरे के प्रतिद्वंदी नहीं है बल्कि एक-दूसरे की पूरक हैं। उन्होंने कहा कि हिंदी भाषा का ज्यादा से ज्यादा प्रचार-प्रसार किया जाना चाहिए जिससे जनहित की योजनाओं का लाभ आमजन तक सही मायने में पहुंचे। उन्होंने सम्मेलन का जयपुर में आयोजन करने के लिए जयपुर वासियों की ओर से आभार प्रकट भी किया। 

केंन्द्रीय राजभाषा विभाग की सचिव अंशुली आर्या ने कहा कि क्षेत्रीय राजभाषा सम्मेलनों के आयोजन का उद्देश्य देश में राजभाषा हिन्दी के प्रभावी कार्यान्वयन को प्रोत्साहित करना है। उन्होंने कहा कि हिन्दी के प्रयोग में वृद्धि और भारतीय भाषाओं की समृद्धि से आत्मनिर्भर और विकसित भारत का मार्ग प्रशस्त हो रहा है। उन्होंने कहा कि लोगों को अब यह अहसास होने लगा है कि हमारा स्वाभिमान, संस्कृति और भाषा परस्पर जुड़े हुए हैं। उन्होंने कहा कि यह सम्मेलन हमें अपनी विशिष्ट भाषाई विरासत पर गर्व करते हुए अपने संविधान निर्माताओं के प्रति कृतज्ञता प्रकट करने का माध्यम भी बना है।

इस अवसर पर सरकारी कामकाज में हिंदी में सर्वात्कृष्ट कार्य करने वाले मध्य, पश्चिम तथा उत्तर भारत के केंद्रीय सरकार के कार्यालयों, राष्ट्रीयकृत बैंकों, सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रमों और नगर राजभाषा कार्यान्वयन समितियों को पुरस्कृत भी किया गया। इससे पहले मुख्यमंत्री ने राजभाषा विभाग द्वारा आयोजित प्रदर्शनी का फीता काटकर उद्घाटन किया। इस अवसर पर राजभाषा विभाग की संयुक्त सचिव डा मीनाक्षी जौली, प्रख्यात साहित्यकार डॉ. इंदुशेखर तत्पुरुष सहित 16 राज्यों एवं केंद्र शासित प्रदेशों से केंद्र सरकार के कार्यालयों, बैंकों व उपक्रमों के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद थे। 

 

Post Comment

Comment List

Latest News

यूपी में शिक्षक भर्ती में हुआ बड़ा स्कैम : मामले की उच्च स्तरीय जांच जरूरी, आरक्षित वर्ग के युवाओं के साथ सरकार कर रही धोखा, कांगेस ने कहा- आवाज उठाने वाले छात्रों को सरकार ने कुचलने का काम किया यूपी में शिक्षक भर्ती में हुआ बड़ा स्कैम : मामले की उच्च स्तरीय जांच जरूरी, आरक्षित वर्ग के युवाओं के साथ सरकार कर रही धोखा, कांगेस ने कहा- आवाज उठाने वाले छात्रों को सरकार ने कुचलने का काम किया
शिक्षक भर्ती को बड़ा स्कैम बताया और कहा कि राज्य सरकार आरक्षित वर्ग के युवाओं के साथ धोखा कर रही...
सामाजिक बजट घोषणाओं पर काम शुरू : बैठक लेकर इंप्लीमेंटेशन पर बनाई कार्य योजना, मीना ने समयबद्ध एवं गुणवत्ता से दायित्व निभाने के दिए निर्देश
श्रीगंगानगर-जयपुर स्पेशल रेलसेवा का नूआं स्टेशन पर अस्थाई ठहराव की अवधि में विस्तार
बीएसी रिपोर्ट सदन में पेश : जोगेश्वर गर्ग ने रखा प्रस्ताव, 12 मार्च तक चलेगी विधानसभा; अनुदान मांगों पर होगी चर्चा 
बदलते समय में बदल रही तटरक्षक बलों की चुनौतियां : साइबर हमलों जैसी गैर पारंपरिक चुनौतियों से निपटने के लिए तैयार रहे तटरक्षक बल, राजनाथ ने कहा-  पारंपरिक खतरों को दूर करने के लिए आप हमेशा रहते हैं चौकस 
सर्राफा बाजार में कीमती धातुओं में तेजी : चांदी 600 रुपए और सोना 200 रुपए महंगा, जानें कीमत
किताबों के बोझ तले कीचड़ से गुजर रहे नौनिहाल : ग्रामीणों ने समस्या से संरपच को कराया अवगत, कीचड़ भरे रास्ते पर नहीं दिया कोई ध्यान