सचिवालय सुरक्षा पर उठे सवाल, सीएमओ पार्किंग के पास टूटी रेलिंग से बढ़ा खतरा

हाल ही में दो बार मुख्यमंत्री कार्यालय को बम से उड़ाने की धमकी मिल चुकी

सचिवालय सुरक्षा पर उठे सवाल, सीएमओ पार्किंग के पास टूटी रेलिंग से बढ़ा खतरा
राजस्थान सचिवालय में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं

जयपुर। राजस्थान सचिवालय में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। मुख्यमंत्री कार्यालय (सीएमओ) की पार्किंग के पास लगी सुरक्षा रेलिंग हाल ही में तोड़ दी गई है। इस टूटे हिस्से से सचिवालय में 181 हेल्पलाइन के कंचारियों को प्रवेश करते हुए देखा गया है। यही नहीं, ऑनलाइन ऑर्डर करके डिलीवरी बॉयज को भी इसी रास्ते से सामान लाते हुए पाया गया है।

विशेषज्ञों का मानना है कि इस तरह की चूक सचिवालय जैसे अति संवेदनशील स्थान पर सुरक्षा जोखिम को न्योता दे सकती है। गौरतलब है कि हाल ही में दो बार मुख्यमंत्री कार्यालय को बम से उड़ाने की धमकी मिल चुकी है। ऐसे में इस तरह का खुला रास्ता कहीं न कहीं गंभीर खतरे का कारण बन सकता है।

सूत्रों के अनुसार, सचिवालय प्रशासन को इस संबंध में जानकारी दी गई है, लेकिन अब तक रेलिंग की मरम्मत या सुरक्षा व्यवस्था को सख्त करने के कदम नहीं उठाए गए हैं। सुरक्षा विशेषज्ञों का कहना है कि तुरंत इस गेट को सील कर वैकल्पिक व्यवस्था की जानी चाहिए, ताकि किसी भी तरह की अनहोनी से बचा जा सके। सवाल यह है कि जब सचिवालय को हाई सिक्योरिटी जोन घोषित किया गया है तो फिर ऐसी लापरवाही क्यों बरती जा रही है। सुरक्षा एजेंसियों की भूमिका और चौकसी पर भी अब सवाल खड़े होने लगे हैं।

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

गुरु नानक देव के प्रकाश पर्व पर गुरुद्वारे पहुंचीं डिप्टी सीएम दिया कुमारी, आदर्शों को जीवन में अपनाने का दिया संदेश गुरु नानक देव के प्रकाश पर्व पर गुरुद्वारे पहुंचीं डिप्टी सीएम दिया कुमारी, आदर्शों को जीवन में अपनाने का दिया संदेश
राजस्थान की उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी ने गुरु नानक देव के पावन प्रकाश पर्व के अवसर पर मंगलवार को यहां गुरुद्वारा...
शिरोमणि अकाली दल और भाजपा का गठबंधन स्वाभाविक, पंजाब के विकास को मिलेगी नई गति: मोदी
भजनलाल ने गुरुनानक के 557वें प्रकाश पर्व श्री गुरु ग्रंथ साहिब पर टेका मत्था
सोनिया की 500 पन्नों की किताब में भी छूट गईं जिंदगी की ये बातें, राहुल ने खोले कई राज!
जिला प्रमुख की कुर्सी पर सियासी दिग्गजों की नजर, परिवार के सदस्यों को मैदान में उतारा; कहीं विधायक की पत्नी तो कहीं पूर्व मंत्री की बेटी दावेदार
वैभव सूर्यवंशी का ऐतिहासिक धमाका, 53 गेंदों में 204 रन ठोक भारत को सेमीफाइनल में पहुंचाया
शेख हसीना की वापसी पर बांग्लादेश का सख्त रुख, विदेश राज्य मंत्री बोले- प्रत्यर्पण के बिना देश में एंट्री नहीं