म्यूजिकल नाइट में पहुंचे राहुल गांधी, अभिवादन स्वीकार, बोले : डरो मत, नफरत मत करो

अल्बर्ट हॉल पर भारत जोड़ो म्यूजिकल नाइट कार्यक्रम

म्यूजिकल नाइट में पहुंचे राहुल गांधी, अभिवादन स्वीकार, बोले : डरो मत, नफरत मत करो

राहुल गांधी ने लोगों का अभिवादन स्वीकार करते हुए कहा कि भारत के लोगों में असीमित प्यार है। ये देश एक है और इसे बांटा नहीं जा सकता।

जयपुर। भारत जोड़ो यात्रा के 100वें दिन राहुल गांधी शुक्रवार शाम को रामनिवास बाग स्थित अल्बर्ट हॉल पर हो रहे भारत जोड़ो म्यूजिकल नाइट कार्यक्रम में पहुंचे। राहुल गांधी ने मंच से लोगों का अभिवादन स्वीकार किया और लोगों को भारत जोड़ने का संदेश दिया। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल, प्रदेश प्रभारी सुखजिंदर सिंह रंधावा, विधानसभा अध्यक्ष डॉ. सीपी जोशी, राजीव अरोड़ा भी राहुल गांधी के साथ मौजूद रहे। म्यूजिकल नाइट में भाग लेने के बाद राहुल गांधी अल्बर्ट हॉल से दिल्ली के लिए रवाना हुए। राहुल गांधी की यात्रा का शनिवार को ब्रेक है। यात्रा दौसा से 18 दिसम्बर को शुरू होगी। 

राहुल गांधी ने लोगों का अभिवादन स्वीकार करते हुए कहा कि भारत के लोगों में असीमित प्यार है। ये देश एक है और इसे बांटा नहीं जा सकता। कार्यक्रम के दौरान एंकर ने जब सवाल पूछा कि राहुल यात्रा में कितने किलोमीटर चल चुके हैं और अब तक कैसा अनुभव रहा तो राहुल गांधी ने कहा कि मेरे तीन जोड़ी जूते लग गए। इस अवसर पर राहुल ने लोगों को संदेश दिया कि डरो मत, नफरत मत करो। म्यूजिकल नाइट में बॉलीबुड प्रख्यात गायिका सुनिधि चौहान ने परफोर्मेंस दी। चौहान के गाए गीतों पर श्रोता खूब जमकर झूमे। कार्यक्रम में कांग्रेस के कई मंत्री, विधायक, वरिष्ठ कांग्रेस नेता और भारत जोड़ो यात्रा शामिल हुए। म्यूजिकल नाइट में पहुंचने से पहले राहुल गांधी जयमहल पैलेस में ठहरे हुए थे। पूर्व चीफ जस्टिस व जस्टिस ने राहुल गांधी से चर्चा की। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत भी इस दौरान मौजूद रहे। करीब चार महत्वपूर्ण बिन्दुओं पर चर्चा हुई। 

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

गैस सिलिंडर की बढ़ती कीमतों के खिलाफ जयपुर में कांग्रेस अभाव अभियोग प्रकोष्ठ का विरोध प्रदर्शन, केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी  गैस सिलिंडर की बढ़ती कीमतों के खिलाफ जयपुर में कांग्रेस अभाव अभियोग प्रकोष्ठ का विरोध प्रदर्शन, केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी 
प्रदेश कांग्रेस अभाव अभियोग प्रकोष्ठ ने गैस सिलेंडर की कीमतों में बढ़ोतरी और किल्लत के विरोध में झलाना प्याऊ के...
केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल का दावा: ईंधन की कोई कमी नहीं, पश्चिम एशिया संकट पर सरकार की पैनी नजर; एलपीजी सिलेंडरों की कीमतों में वृद्धि और आपूर्ति में कमी की आशंकाओं को किया खारिज
दुबई हवाई अड्डे के पास गिरे दो ड्रोन; एक भारतीय सहित चार लोग घायल, विमान परिचालन सामान्य
धूमधाम से मनाया नंदोत्सव; भक्तों ने लूटी उछाल, धर्म की स्थापना के लिए जन्म लेते हैं भगवान: स्वामी दयानंद सरस्वती
राजस्व लक्ष्य में पिछड़ते आरटीओ, नॉन-ओटीटी वसूली में 73 प्रतिशत पर अटका परिवहन विभाग
पूर्व केंद्रीय मंत्री कावुरी सांभाशिवा राव का 82 वर्ष की आयु में निधन, मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू ने जताया शोक
मुख्य न्यायाधीश देवेंद्र कुमार उपाध्याय ने दिलाई तरनजीत सिंह संधू को दिल्ली के 23वें उपराज्यपाल के रूप में शपथ, कई अहम पदों पर दें चुके हैं अपनी सेवाएं