तकनीकी कार्य के कारण रेल यातायात प्रभावित, 18 ट्रेनें रद्द

रेल सेवा परिवर्तित मार्ग होकर होगी संचालित

तकनीकी कार्य के कारण रेल यातायात प्रभावित, 18 ट्रेनें रद्द
सादुलपुर-हनुमानगढ़ रेल सेवा 25 से 29 जनवरी तक और हनुमानगढ़-श्रीगंगानगर रेल सेवा 26 से 30 जनवरी तक रद्द रहेगी।

जयपुर। सूरतगढ़-बठिण्डा रेलखण्ड पर हनुमानगढ़, मंडी डबवाली, बगवाली एवं रंगमहल-पीलीबंगा स्टेशनों के मध्य किए जा रहे तकनीकी कार्य के कारण रेल यातायात प्रभावित रहेगा। उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसम्पर्क अधिकारी शशि किरण के अनुसार बठिण्डा-अनुपगढ़ रेल सेवा 20 से 23 जनवरी एवं 31 जनवरी से 8 फरवरी तक, अनुपगढ़-बठिण्डा रेल सेवा 20 से 23 जनवरी एवं 31 जनवरी से 8 फरवरी तक, सूरतगढ़-बठिण्डा रेल सेवा 20 जनवरी से 8 फरवरी तक, बठिण्डा-सूरतगढ़ रेल सेवा 20 जनवरी से 8 फरवरी तक, फिरोजपुर-हनुमानगढ़ रेल सेवा 20 से 30 जनवरी तक, हनुमानगढ़-फिरोजपुर रेल सेवा 20 से 30 जनवरी तक, बठिण्डा-सिरसा रेल सेवा 24 से 29 जनवरी तक, सिरसा-बठिण्डा रेल सेवा 25 से 30 जनवरी तक, श्रीगंगानगर-हनुमानगढ़ रेल सेवा 24 से 29 जनवरी तक, हनुमानगढ़-सादुलपुर रेल सेवा 24 से 29 जनवरी तक, सादुलपुर-हनुमानगढ़ रेल सेवा 25 से 30 जनवरी तक, हनुमानगढ़-श्रीगंगानगर रेल सेवा 25 से 30 जनवरी तक, श्रीगंगानगर-सादुलपुर  रेल सेवा 25 से 30 जनवरी तक, सादुलपुर-श्रीगंगानगर रेल सेवा 25 से 30 जनवरी तक, श्रीगंगानगर-हनुमानगढ़ रेल सेवा 25 से 29 जनवरी तक, हनुमानगढ़-सादुलपुर रेल सेवा 25 से 29 जनवरी तक, सादुलपुर-हनुमानगढ़ रेल सेवा 25 से 29 जनवरी तक और हनुमानगढ़-श्रीगंगानगर रेल सेवा 26 से 30 जनवरी तक रद्द रहेगी।

आंशिक रद्द रेल सेवाएं
जयपुर-बठिण्डा रेलसेवा 25 जनवरी से 8 फरवरी तक हनुमानगढ़-बठिण्डा स्टेशनों के मध्य, बठिण्डा-जयपुर रेल सेवा 26 जनवरी से 9 फरवरी तक बठिण्डा-हनुमानगढ़ स्टेशनों के मध्य, जोधपुर-बठिण्डा रेल सेवा 23 से 29 जनवरी तक सूरतगढ़-बठिण्डा स्टेशनों के मध्य, बठिण्डा-अनुपगढ़ रेल सेवा 24 से 30 जनवरी तक बठिण्डा-सूरतगढ़ स्टेशनों के मध्य, अनुपगढ़-बठिण्डा रेल सेवा 24 से 29 जनवरी तक सूरतगढ़-बठिण्डा स्टेशनों के मध्य, बठिण्डा-लालगढ़ रेल सेवा 25 से 30 जनवरी तक बठिण्डा-सूरतगढ़ स्टेशनों के मध्य, लालगढ़-अबोहर रेल सेवा 25 जनवरी से 2 फरवरी तक सूरतगढ़-अबोहर स्टेशनों के मध्य, अबोहर-जोधपुर रेल सेवा 25 जनवरी से 2 फरवरी तक अबोहर-सूरतगढ़ स्टेशनों के मध्य और सादुलपुर-हनुमानगढ़ रेल सेवा 20, 23 व 24 जनवरी को हनुमानगढ़ टाउन-हनुमानगढ़ स्टेशनों के मध्य आंशिक रद्द रहेगी।

मार्ग परिवर्तित रेल सेवाएं
भगत की कोठी (जोधपुर)-जम्मूतवी रेल सेवा, जम्मूतवी-भगत की कोठी (जोधपुर) रेल सेवा, श्रीगंगानगर-तिरूच्चिराप्पल्लि रेल सेवा, तिरूच्चिराप्पल्लि-श्रीगंगानगर रेल सेवा, रामेश्वरम-फिराजपुर रेल सेवा, फिरोजपुर-रामेश्वरम् रेल सेवा, कोटा-श्रीगंगानगर रेल सेवा, श्रीगंगानगर-कोटा रेल सेवा, नान्देड़-श्रीगंगानगर रेल सेवा, श्रीगंगानगर-नान्देड़ रेल सेवा, श्रीगंगानगर- बान्द्रा टर्मिनस रेल सेवा, बान्द्रा टर्मिनस-श्रीगंगानगर रेल सेवा, श्रीगंगानगर-तिलकब्रिज रेल सेवा, तिलकब्रिज-श्रीगंगानगर रेल सेवा, श्रीगंगानगर-जयपुर रेल सेवा, जयपुर-श्रीगंगानगर रेल सेवा, भावनगर टर्मिनस-शहीद कप्तान तुषार महाजन रेलवे स्टेशन रेल सेवा और शहीद कप्तान तुषार महाजन रेलवे स्टेशन-भावनगर टर्मिनस रेल सेवा परिवर्तित मार्ग होकर संचालित होगी। 

Post Comment

Comment List

Latest News

रेल यात्रियों के लिए जरूरी खबर! जम्मूतवी-अजमेर गलताधाम पूजा एक्सप्रेस का समय बदला रेल यात्रियों के लिए जरूरी खबर! जम्मूतवी-अजमेर गलताधाम पूजा एक्सप्रेस का समय बदला
उत्तर पश्चिम रेलवे ने जम्मूतवी-अजमेर गलताधाम पूजा एक्सप्रेस के जालंधर कैंट स्टेशन पर परिचालन समय में मामूली संशोधन किया है।...
आजमगढ़ में अपराध से अर्जित संपत्ति पर कार्रवाई, गैंगस्टर के.सी. राय की 10 करोड़ की संपत्ति कुर्क
वरिष्ठ अध्यापक प्रतियोगी परीक्षा का पहला चरण शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न, 62.97 प्रतिशत अभ्यर्थी हुए शामिल
राम मंदिर और सुंदरकांड पाठ पर गरमाई सियासत: भाजपा ने आप पर लगाए गंभीर आरोप, हर्ष मल्होत्रा बोले-चुनावी लाभ के लिए हिंदुओं को साधने की कोशिश कर रहे हैं केजरीवाल
ऑपरेशन प्रहार अभियान : नशे के कारोबार पर पुलिस का शिंकजा, नशीले इंजेक्शन के साथ तस्कर गिरफ्तार
दुनिया में फिर मंडराया ऊर्जा आपूर्ति बाधित होने का खतरा : ईधनों की कीमतों में उछाल आने की चेतावनी, डेस्काल्जी ने कहा- खराब हो सकते है हालात
शेखावत का अशोक गहलोत पर तंज : विकास कार्यो को देखकर टूटेगा राजनीति का भ्रम, घोषणाएं करने में उनकी रही महारत