बारिश-ओलों ने गिराया पारा : अगले दो-तीन दिन कई जिलों में बढ़ेगा कोहरा और शीतलहर, तापमान में गिरावट की संभावना

धी के साथ सीजन की पहली मावठ से राजधानी जयपुर के तापमान में गिरावट दर्ज

बारिश-ओलों ने गिराया पारा : अगले दो-तीन दिन कई जिलों में बढ़ेगा कोहरा और शीतलहर, तापमान में गिरावट की संभावना

जयपुर सहित टोंक, नागौर आदि सहित 10 से ज्यादा जिलों में बारिश हुई। बारिश और आंधी से फसलों के नुकसान की आशंका बढ़ गई है।

जयपुर। प्रदेश में पश्चिमी विक्षोभ के असर से प्रदेश के दस से ज्यादा जिलों में बारिश हुई। कुछ जगह बारिश के साथ आंधी और ओले भी गिरे। मौसम विभाग के अनुसार सक्रिय हुए पश्चिमी विक्षोभ का प्रभाव अब समाप्त हो गया है। आगामी दो-तीन दिन मौसम शुष्क रहने और उत्तरी हवाओं के प्रभाव से कई जिलों में कोहरा और शीतलहर बने रहने की संभावना है। इस कारण न्यूनतम तापमान में तीन से पांच डिग्री और अधिकतम तापमान में दो-तीन डिग्री गिरावट की संभावना है। एक और नया पश्चिमी विक्षोभ 26-27 जनवरी को प्रदेश के कुछ भागों में सक्रिय होने की संभावना है। इसका सर्वाधिक प्रभाव 27 जनवरी को होने तथा पश्चिमी उत्तरी भागों में कहीं-कहीं मेघगर्जन के साथ हल्की-मध्यम बारिश होने की संभावना है। प्रदेश में रविवार को आंधी के साथ सीजन की पहली मावठ से राजधानी जयपुर के तापमान में गिरावट दर्ज की गई। जयपुर सहित टोंक, नागौर आदि सहित 10 से ज्यादा जिलों में बारिश हुई। बारिश और आंधी से फसलों के नुकसान की आशंका बढ़ गई है।

बदले मौासम के कारण तापमान में गिरावट दर्ज होने से हवा ठंडी होने के कारण एक बार फिर सर्दी लौटती महसूस हो रही है। सीकर के कई क्षेत्रों में सुबह के समय ओले गिरे। टोंक में भी चने के आकार के ओले गिरे। बहरोड में सुबह करीब 25 मिनट तक बारिश हुई। जयपुर में सुबह रुक रुक कर करीब एक घंटे से ज्यादा बारिश हुई। टोंक में बारिश के साथ तेज हवाएं चलीं। अलवर में भी बारिश से ठंड बढ़ गई। वहीं, भरतपुर के खटनावली बयाना में बिजली गिरने से एक महिला झुलसी और एक भैंस की मौत हो गई। मौसम विभाग ने शनिवार और रविवार को जैसलमेर, जोधपुर, बीकानेर गंगानगर, हनुमानगढ़, चूरू, सीकर, झुंझुनूं, नागौर, जयपुर, अलवर, दौसा, धौलपुर, करौली, भरतपुर और सवाईमाधोपुर में कोहरे का अलर्ट जारी किया है।

Tags: cold

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

यूएई से कच्चा तेल लेकर गुजरात पहुंचा भारतीय टैंकर : कंपनियों को आपूर्ति जारी रखने में मिलेगी मदद, जानें कितना आया तेल यूएई से कच्चा तेल लेकर गुजरात पहुंचा भारतीय टैंकर : कंपनियों को आपूर्ति जारी रखने में मिलेगी मदद, जानें कितना आया तेल
यूएई से 80,886 टन कच्चा तेल लेकर भारतीय टैंकर ‘जग लाडकी’ गुजरात के मुंद्रा पोर्ट पहुंचा। अडानी पोर्ट्स के अनुसार,...
दिल्ली-मुबंई एक्सप्रेस वे पर हादसा : डिवाइडर से टकराकर 30 फुट गहरी खाई में गिरी फॉरच्यूनर, 3 दोस्तों की मौत
राजस्थान संपर्क हेल्पलाइन 181 : एसीएस का निरीक्षण, रिवर्स कॉल से संतुष्टि फीडबैक लेने के निर्देश
अमेरिकी का ईरान में हमला : होर्मुज जलडमरूमध्य के निकट मिसाइल ठिकानों पर की बमबारी, कहा- अंतरराष्ट्रीय जहाजों के लिए थी खतरा
उप-निरीक्षक भर्ती परीक्षा-2025 : 7.70 लाख अभ्यर्थियों के लिए कड़े इंतजाम, पेपर लीक पर जीरो टॉलरेंस
राजस्थान से आए पत्रकारों के दल ने किसान से की मुलाकात : राम शरण से ली आधुनिक खेती से आय वृद्धि के मॉडल के बारे में जानकारी, गोमतीनगर रेलवे स्टेशन का भी किया अवलोकन
दिल्ली में गरज के साथ तेज हवाएं चलने का अनुमान : खराब श्रेणी में वायु गुणवत्ता, बारिश ले सकती है व्यापक रुप