राजस्थान सहकारी बोर्ड ने भर्ती परीक्षाओं की तिथि की घोषित, मार्च एवं अप्रेल माह में ऑनलाइन माध्यम से आयोजित होंगी परीक्षाएं

राजफैड, अपेक्स बैंक एवं जिला केन्द्रीय सहकारी बैंकों में भरे जाएंगे 498 पद

राजस्थान सहकारी बोर्ड ने भर्ती परीक्षाओं की तिथि की घोषित, मार्च एवं अप्रेल माह में ऑनलाइन माध्यम से आयोजित होंगी परीक्षाएं
राजस्थान सहकारी भर्ती बोर्ड ने विभिन्न पदों के लिए होने वाली भर्ती परीक्षाओं की तिथि घोषित की है

जयपुर। राजस्थान सहकारी भर्ती बोर्ड ने विभिन्न पदों के लिए होने वाली भर्ती परीक्षाओं की तिथि घोषित की है। ये भर्ती परीक्षाएं मार्च एवं अप्रेल माह में ऑनलाइन माध्यम से आयोजित की जाएंगी। सहकारिता विभाग की प्रमुख शासन सचिव एवं रजिस्ट्रार, सहकारी समितियां मंजू राजपाल ने बताया कि इन भर्ती परीक्षाओं के माध्यम से राजस्थान राज्य सहकारी क्रय-विक्रय संघ (राजफैड) में 49 तथा राजस्थान राज्य सहकारी बैंक लिमिटेड (अपेक्स बैंक) एवं जिला केन्द्रीय सहकारी बैंकों में 449 पदों को भरा जाएगा। उन्होंने बताया कि राजफैड में जूनियर असिस्टेंट, अकाउंट्स ऑफिसर, एनिमल न्यट्रिशन ऑफिसर, प्रोग्रामर, असिस्टेंट मैनेजर (क्वालिटी कंट्रोल) एवं ऑपरेटर (कैटल फीड) के पदों पर भर्ती के लिए परीक्षा का आयोजन 26 मार्च, 2025 को किया जाएगा। जबकि, जूनियर अकाउंटेंट, असिस्टेंट मैनेजर (जनरल), इन्फोर्मेटिक असिस्टेंट एवं फिटर के पदों के लिए परीक्षा 27 मार्च, 2025 को आयोजित की जाएगी।

इसी प्रकार, अपेक्स बैंक एवं विभिन्न जिला केन्द्रीय सहकारी बैंकों में बैंकिंग असिस्टेंट पद के लिए भर्ती परीक्षा 1 अप्रेल, मैनेजर पद के लिए 5 अप्रेल एवं सीनियर मैनेजर व कम्प्यूटर प्रोग्रामर पद के लिए 13 अप्रेल, 2025 को आयोजित की जाएगी। राजपाल ने परीक्षाओं का समुचित रूप से आयोजन करने के निर्देश दिए हैं। परीक्षाओं की तिथि सम्बन्धी सूचना बोर्ड की वेबसाइट https://rajcrb.rajasthan.gov.in पर उपलब्ध है।

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

महाराणा प्रताप जयंती पर शुभकामनाएं: सीएम भजनलाल शर्मा ने दी बधाई, स्वाभिमान और देश सेवा का किया आह्वान महाराणा प्रताप जयंती पर शुभकामनाएं: सीएम भजनलाल शर्मा ने दी बधाई, स्वाभिमान और देश सेवा का किया आह्वान
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने महाराणा प्रताप जयंती पर प्रदेशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने वीर शिरोमणि को महान योद्धा...
कर्नाटक में सियासी संग्राम तेज: RSS पर सवाल उठाने पर भड़के विजयेंद्र, नेशनल हेराल्ड विवाद फिर गरमाया
मेक-इन-इंडिया उत्पादों को सरकारी खरीद में प्राथमिकता, वित्त विभाग ने जारी किए नए दिशा-निर्देश
युद्धविराम पर मुहर! ट्रंप बोले- जल्द सामने आएंगे समझौते के पूरे राज
राम मंदिर चंदा विवाद गरमाया: अयोध्या में कथित घोटालों पर कांग्रेस का केंद्र पर निशाना, SIT की निष्पक्षता पर भी सवाल
इंडिया स्टोनमार्ट-2028 : रीको, सिडोस और लघु उद्योग भारती के मध्य त्रि-पक्षीय एमओयू
केकड़ी एसडीओ सुरेश कुमार को सरवाड़ एसडीओ का अतिरिक्त प्रभार, प्रशासनिक व्यवस्था में बदलाव