Rajasthan Election Result: वसुंधरा के गढ़ में 17 में से 11 सीटें भाजपा के खाते में 

Rajasthan Election Result: वसुंधरा के गढ़ में 17 में से 11 सीटें भाजपा के खाते में 

पूर्व सीएम वसुंधरा राजे के अति प्रभाव वाले हाडौती में भाजपा चार जिलों की 17 सीटों में से 11 सीटें जीतकर आई हैं।

जयपुर। पूर्व सीएम वसुंधरा राजे के अति प्रभाव वाले हाडौती में भाजपा चार जिलों की 17 सीटों में से 11 सीटें जीतकर आई हैं। यहां कांग्रेस के खाते में 6 सीटें गई हैं। भाजपा ने कोटा में सात में से चार, बारां में चार की चार और झालावाड़ में चार में से तीन सीटें जीती हैं। बूंदी में भाजपा तीन में से एक भी सीट जीत नहीं पाई। वसुंधरा राजे के गृह चुनाव जिले में भाजपा के वलक खानपुर सीट हारी है। यहां भाजपा के पूर्व विधायक नरेंद्र नागर मैदान में थे। 
इसके अलावा तीन सीटें डग, मनोहरथाना और खुद राजे झालरापाटन सीट से जीतकर आई हैं। वहीं बारां में भाजपा ने चारों सीटें बारां-अटरू, अंता, किशनगंज और छबड़ा पर जीत दर्ज की है। यहां कांग्रेस का सूपड़ा साफ हो गया है। वहीं कोटा में छह सीटों में से भाजपा ने कोटा दक्षिण, लाडपुरा, रामगंजमंडी और सांगोद सीट पर जीत दर्ज की है। कोटा उत्तर से राजे के खास माने जाने वाले तेजतर्रार नेता प्रहलाद गुंजल सरकार के यूडीएच मंत्री शांति धारीवाल से चुनाव हार गए। वहीं पीपल्दा से भाजपा के प्रेमचंद गोचर हारे हैं।

Post Comment

Comment List

Latest News

ईसरदा-दौसा पेयजल परियोजना : दौसा एवं सवाई माधोपुर जिलों के1256 गांवों एवं 6 कस्बों में होगी पेयजल आपूर्ति, 4 हजार 58 करोड़ खर्च ईसरदा-दौसा पेयजल परियोजना : दौसा एवं सवाई माधोपुर जिलों के1256 गांवों एवं 6 कस्बों में होगी पेयजल आपूर्ति, 4 हजार 58 करोड़ खर्च
राजस्थान लंबे समय से पानी की कमी से जूझता रहा जिससे न केवल आम जनजीवन प्रभावित होता है बल्कि ग्रामीण...
उन्नाव रेप: कुलदीप सेंगर को दिल्ली हाई कोर्ट से बड़ा झटका, पिता की मौत मामले में सज़ा निलंबित करने से इनकार
ट्रंप का लीक पत्र: 'नोबेल नहीं मिला, अब शांति मेरी प्राथमिकता नहीं, ग्रीनलैंड पर चाहिए पूर्ण नियंत्रण'
मुख्यमंत्री की संवेदनशील पहल से हो रहा आर्थिक सशक्तीकरण, समाज के वंचित तबके को रियायती ऋण देकर आत्मनिर्भर और स्वावलंबी बना रही राज्य सरकार
सुप्रीम कोर्ट की सख्त टिप्पणी: कर्नल सोफिया कुरैशी मामले में मंत्री विजय शाह पर 2 हफ्ते में फैसला ले सरकार
21 जनवरी को मंत्रिमंडल  की बैठक, विधानसभा में रखे जाने वाले कानूनों को मंजूरी मिलने के असर
'धमकियों से डरने वाले नहीं...',ग्रीनलैंड तनाव, यूक्रेन के लिए खतरे का संकेत