Rajasthan Election Result: बाप को तीन, बीएसपी दो, आरएलपी-आरएलडी 1 सीट पर विजय

माकपा शून्य पर आउट, आप का नहीं खुला खाता

Rajasthan Election Result: बाप को तीन, बीएसपी दो, आरएलपी-आरएलडी 1 सीट पर विजय

विधानसभा चुनाव में तीसरे मोर्चे के दलों में सबसे अधिक नुकसान आरएलपी और माकपा को हुआ है। वर्ष 2018 में आरएलपी के तीन विधायक थे, लेकिन इस बार पार्टी को एक ही सीट पर संतोष करना पड़ा है।

जयपुर। विधानसभा चुनाव में तीसरे मोर्चे के दलों में सबसे अधिक नुकसान आरएलपी और माकपा को हुआ है। वर्ष 2018 में आरएलपी के तीन विधायक थे, लेकिन इस बार पार्टी को एक ही सीट पर संतोष करना पड़ा है। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष हनुमान बेनीवाल खींवसर से बामुश्किल चुनाव जीत पाए हैं। माकपा भी इस बार शून्य पर आउट हो गई। सबसे अधिक फायदा हाल ही बनी भारत आदिवासी पार्टी (बाप) को हुआ है। बाप के टिकट पर तीन विधायक विधानसभा पहुंचे हैं। इसमें धरियावाद से थावरचंद, आसपुर से उमेश मीणा और चौरासी से राजकुमार रोत ने चुनाव जीत लिया है। पंजाब में आप की सरकार बनने के बाद प्रदेश में तेजी से सक्रिय हुई, लेकिन आप भी अपना खाता खोलने में नाकाम रही।  
बीएसपी के दो विधायक जीते
बहुजन समाज पार्टी के टिकट पर दो विधायक चुनाव जीतकर विधानसभा पहुंचे हैं, जिसमें सादुलपुर से मनोज न्यागली और बाड़ी से जसवंत गुर्जर शामिल हैं। वर्ष 2018 में बसपा के टिकट पर छह विधायक चुनाव जीते थे, लेकिन बाद में सभी छह विधायकों ने पाला बदलकर कांग्रेस का दामन थाम लिया था। राष्ट्रीय लोकदल के टिकट पर इस बार भी भरतपुर से सुभाष गर्ग ने जीत दर्ज कराई है। वहीं 2018 में माकपा के दो विधायक चुनाव जीते थे, लेकिन इस बार दोनों विधायक भी चुनावी जंग में मात खा गए हैं। 

Post Comment

Comment List

Latest News

सोना-चांदी ने तोड़े सारे रिकॉर्ड: जयपुर सर्राफा बाजार में चांदी 2.72 लाख के पार, चांदी 1500 रुपए और सोना 300 रुपए महंगा  सोना-चांदी ने तोड़े सारे रिकॉर्ड: जयपुर सर्राफा बाजार में चांदी 2.72 लाख के पार, चांदी 1500 रुपए और सोना 300 रुपए महंगा 
जयपुर सर्राफा बाजार में सोमवार को सोने-चांदी की कीमतों में भारी तेजी दर्ज की गई। आयात पाबंदियों के चलते चांदी...
मिडसिप्स-एनजेड 2026 का आयोजन : मानसिक रोगों के जटिल मामलों के उपचार, शोध और जागरूकता पर 300 चिकित्सकों ने की चर्चा
बिहार में पटना इंटरसिटी एक्सप्रेस में लगी आग : धुआं निकलते देख ट्रेन से उतरे यात्री, प्लेटफॉर्म पर खड़ी थी ट्रेन
फिटनेस अवतार में नजर आए सलमान खान, शेयर की हुई तस्वीर में सुपरस्टार फ्लॉन्ट करते दिखे रिप्ड एब्स फ्लॉन्ट
मुख्यमंत्री ने ली राजस्व संग्रहण को लेकर बैठक, कहा- राजस्व संग्रहण प्रणाली को मजबूत कर बकाया वसूली में लाएं तेजी
केरल में नई सरकार का आगाज़ : 6 बार विधायक रह चुके वी. डी. सतीशन ने ली मुख्यमंत्री पद की शपथ, मंत्रीमंड़ल की टीम में 20 मंत्री शामिल
आईपीएल-2026 :  वेंकटेश अय्यर और विराट कोहली के अर्धशतक, आरसीबी शान से प्लेऑफ में, पंजाब किंग्स को दी शिकस्त