राजस्थान सरकार ने खरीद सीमा बढ़ाई, अब 1 करोड़ रुपए तक की होगी सीधी खरीद

संशोधन तत्काल प्रभाव से लागू होगा

राजस्थान सरकार ने खरीद सीमा बढ़ाई, अब 1 करोड़ रुपए तक की होगी सीधी खरीद

Government of Rajasthan ने सार्वजनिक खरीद प्रक्रिया में बड़ा संशोधन करते हुए विभागीय खरीद सीमा 50 लाख से बढ़ाकर 1 करोड़ रुपए प्रति प्रकरण कर दी। वित्त विभाग की अधिसूचना 8 मई 2026 से तत्काल प्रभाव से लागू। सरकार के अनुसार, फैसले से निविदा प्रक्रिया में समय, धन और प्रशासनिक संसाधनों की बचत।

जयपुर। राज्य सरकार ने सार्वजनिक खरीद प्रक्रिया को लेकर बड़ा संशोधन करते हुए खरीद सीमा में बढ़ोतरी की है। वित् विभाग ने राजस्थान पारदर्शिता सार्वजनिक खरीद अधिनियम, 2012 एवं नियम, 2013 के तहत अधिसूचना जारी कर विभागीय खरीद की अधिकतम सीमा 50 लाख रुपए से बढ़ाकर 1 करोड़ रुपए प्रति प्रकरण कर दी है। विभाग द्वारा 8 मई 2026 को जारी अधिसूचना के अनुसार पूर्व में अधिसूचना की सारणी के क्रम संख्या 65 मेंप्रत्येक मामले में 50 लाख रुपए तक की खरीदका प्रावधान था, जिसे अब संशोधित करप्रत्येक मामले में 1 करोड़ रुपए तक की खरीदकर दिया गया है। यह संशोधन तत्काल प्रभाव से लागू होगा।

सरकार ने इस निर्णय के पीछे केंद्र एवं राज्य सरकार की सामाजिक-आर्थिक नीतियों को गति देने, विभागों एवं सरकारी उपक्रमों की विशेषज्ञता और संसाधनों का बेहतर उपयोग सुनिश्चित करने तथा अलग-अलग निविदा प्रक्रियाओं में लगने वाले समय, धन और प्रशासनिक प्रयासों की बचत को मुख्य आधार बताया है।

Post Comment

Comment List

Latest News

गर्मी में मेहमाननवाज़ी : RTDC होटल ने पर्यटकों के लिए शुरू की खास पहल गर्मी में मेहमाननवाज़ी : RTDC होटल ने पर्यटकों के लिए शुरू की खास पहल
भीषण गर्मी से जूझ रहे पर्यटकों के लिए RTDC होटल गंगौर ने एक शानदार पहल की है। होटल अब मेहमानों...
योगी सरकार कैबिनेट में बड़ा फेरबदल संभव, मायावती ने कहा- मंत्रिमंडल का घटाना-बढ़ाना सत्तारूढ़ दल का आंतरिक राजनीतिक विषय
सहकारिता विभाग के शासन सचिव ने राजस्थान संपर्क हेल्पलाइन का किया निरीक्षण
ईरान के साथ युद्ध तब तक खत्म नहीं होगा जब तक परमाणु मुद्दों का समाधान नहीं हो जाता : पीएम नेतन्याहू
अभिषेक बनर्जी का केंद्र पर तीखा प्रहार: राज्य में हिंसा को राजनीतिक उपकरण के रूप में किया जा रहा इस्तेमाल, खेजुरी आगजनी में शामिल होने का लगाया आरोप
खाद्य तेल की खपत कम करने की पीएम मोदी की अपील का स्वागत, आत्मनिर्भर भारत की दिशा में बड़ा कदम
शिक्षा के विकास में श्याम धणी इंडस्ट्रीज का बड़ा योगदान, 20 लाख की नई लाइब्रेरी का शिलान्यास