राज्य सरकार ने बढ़ाई खरीद सीमा, अब 1 करोड़ रुपए तक की खरीद पर मिलेगी विशेष छूट

2013 के तहत यह संशोधन किया गया

राज्य सरकार ने बढ़ाई खरीद सीमा, अब 1 करोड़ रुपए तक की खरीद पर मिलेगी विशेष छूट
वित्त विभाग ने सार्वजनिक खरीद प्रक्रिया में संशोधन करते हुए एकल प्रकरण में खरीद सीमा 50 लाख से बढ़ाकर 1 करोड़ रुपये की। बदलाव राजस्थान पारदर्शिता सार्वजनिक खरीद अधिनियम 2012 के तहत। सरकार के अनुसार, इससे विभागों को खरीद प्रक्रिया में अधिक लचीलापन मिलेगा।

जयपुर। राज्य सरकार ने सार्वजनिक खरीद प्रक्रिया को सरल और तेज बनाने के उद्देश्य से महत्वपूर्ण संशोधन किया है। वित्त (वित्तीय नियम) विभाग द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार, अब संबंधित श्रेणी में एकल प्रकरण में खरीद की सीमा 50 लाख रुपये से बढ़ाकर 1 करोड़ रुपये कर दी गई है। वित्त विभाग की ओर से जारी अधिसूचना में राजस्थान पारदर्शिता सार्वजनिक खरीद अधिनियम, 2012 एवं राजस्थान पारदर्शिता सार्वजनिक खरीद नियम, 2013 के तहत यह संशोधन किया गया है।

अधिसूचना के अनुसार, विभाग की 4 सितंबर 2013 की पूर्व अधिसूचना में संशोधन करते हुए तालिका के क्रमांक 65 के अंतर्गतप्रत्येक प्रकरण में 50 लाख रुपये तक की खरीदके स्थान पर अबप्रत्येक प्रकरण में 1 करोड़ रुपये तक की खरीदशब्द प्रतिस्थापित किए गए हैं। सरकार ने यह निर्णय केंद्र एवं राज्य सरकार की सामाजिक-आर्थिक नीतियों के प्रभावी क्रियान्वयन, विभागों एवं उपक्रमों की विशेषज्ञता और संसाधनों के बेहतर उपयोग तथा निविदा प्रक्रिया में समय, धन और श्रम की बचत को ध्यान में रखते हुए लिया है। विभागीय अधिकारियों के अनुसार इस संशोधन से विभिन्न सरकारी विभागों और क्रय इकाइयों को खरीद प्रक्रिया में अधिक लचीलापन मिलेगा तथा परियोजनाओं और आवश्यक कार्यों के निष्पादन में तेजी आने की उम्मीद है।

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

अमेरिका-ईरान के बीच गहराया तनाव : ट्रंप ने दी सैन्य कार्रवाई की चेतावनी, ईरान ने मार गिराया अमेरिकी सैन्य ड्रोन अमेरिका-ईरान के बीच गहराया तनाव : ट्रंप ने दी सैन्य कार्रवाई की चेतावनी, ईरान ने मार गिराया अमेरिकी सैन्य ड्रोन
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि अमेरिका ईरान के साथ समझौते के करीब है, वरना सैन्य कार्रवाई का रास्ता...
अवैध मॉडिफिकेशन वाले वाहनों पर परिवहन विभाग का बड़ा अभियान, 3 दिन में सुधार नहीं तो होगी सख्त कार्रवाई
किसानों के सब्र का बांध टूटा: रेलवे ट्रैक किया बाधित, गेहूं खरीद में आ रही समस्याओं के समाधान की सरकार से मांग
अभिषेक बनर्जी पर हमला मामला : वीडियो फुटेज के जरिए आरोपियों की पहचान, 6 लोग पुलिस की गिरफ्त में
महिला ने कथित दुष्कर्म के प्रयास पर युवक के प्राइवेट पार्ट को काटा
वैश्विक कारकों के साथ घरेलू आंकड़ों से तय होगी शेयर बाजार की दिशा, आगामी सप्ताह में RBI नीति और जीडीपी आंकड़ों पर टिकी नजरें
अलवर में भीषण हादसा : खाई में उतरी रोडवेज स्लीपर बस ; कई यात्री घायल, ग्रामीणों ने बचाई जान