Rajasthan Panchayat Chunav : पंचायत चुनावों में खर्च सीमा बढ़ाने, 2 बच्चों की पाबंदी हटाने की तैयारी

6 साल बाद इसे फिर से बढ़ाने की कवायद जारी

Rajasthan Panchayat Chunav : पंचायत चुनावों में खर्च सीमा बढ़ाने, 2 बच्चों की पाबंदी हटाने की तैयारी

राज्य सरकार आगामी पंचायत चुनावों में चुनावी खर्च सीमा बढ़ाने सहित 2 बच्चों की बाध्यता हटाने की तैयारी कर रही है। राज्य सरकार से विचार विमर्श के बाद राज्य निर्वाचन आयोग इस दिशा में कदम उठाएगा। आयोग के सूत्रों के अनुसार पंचायत चुनाव में 10 प्रतिशत खर्च सीमा बढ़ाने की तैयारी की जा रही है। जिसके बाद सरपंच प्रत्याशी अब 50 हजार रुपए की जगह 55 हजार रुपए खर्च कर सकेंगे।

जयपुर। राज्य सरकार आगामी पंचायत चुनावों में चुनावी खर्च सीमा बढ़ाने सहित 2 बच्चों की बाध्यता हटाने की तैयारी कर रही है। राज्य सरकार से विचार विमर्श के बाद राज्य निर्वाचन आयोग इस दिशा में कदम उठाएगा। आयोग के सूत्रों के अनुसार पंचायत चुनाव में 10 प्रतिशत खर्च सीमा बढ़ाने की तैयारी की जा रही है। जिसके बाद सरपंच प्रत्याशी अब 50 हजार रुपए की जगह 55 हजार रुपए खर्च कर सकेंगे। जिला परिषद सदस्यों के लिए भी खर्च सीमा बढ़कर 1 लाख 65 हजार रुपए हो सकती है। इससे पहले 2019 में खर्च सीमा बढ़ाकर दुगुनी की गई थी और अब 6 साल बाद इसे फिर से बढ़ाने की कवायद जारी है।

आयोग अफसरों का कहना है कि मंहगाई को देखते हुए खर्च सीमा बढ़ाने की तैयारी की जा रही है। खर्च का ब्यौरा लिखित में देना होता है, ऐसे मेंखर्च सीमा नहीं बढ़ाने पर प्रत्याशी खर्च करने के दूसरे तरीक़े अपनाते हैं, जिससे धनबल का सहारा लेने की आशंका बनी रहती है। खर्च सीमा बढ़ने पर प्रत्याशी बेवजह खर्च नहीं कर पाएंगे और पारदर्शिता बनी रहेगी। खर्च सीमा बढ़ाने के साथ ही जमानत राशि भी दुगुनी की जा सकती है। राज्य सरकार निकाय चुनावों के साथ पंचायत चुनावों में भी 2 बच्चों की बाध्यता हटा सकती है।

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

पश्चिम एशिया संकट : एयर इंडिया ने बढ़ाई उड़ानों की संख्या, कई मार्गों पर संचालित हो रही फ्लाइट; घटनाक्रम पर नजर रख रही  एयरलाइंस पश्चिम एशिया संकट : एयर इंडिया ने बढ़ाई उड़ानों की संख्या, कई मार्गों पर संचालित हो रही फ्लाइट; घटनाक्रम पर नजर रख रही एयरलाइंस
पश्चिम एशिया संकट के बीच एयर इंडिया और एयर इंडिया एक्सप्रेस ने क्षेत्र के लिए उड़ानों की संख्या बढ़ाकर 80...
आप ने की संगठन को मजबूत करने के लिए बड़े स्तर पर अभियान चलाने की घोषणा : राजस्थान में 10 हजार से अधिक सभाएं करेगी पार्टी, बैठक में लिया निर्णय
जयपुर पुलिस आयुक्त ने भांकरोटा थाने में की जनसुनवाई : परिवादियों की सुनी समस्याएं, अधिकारियों को दिए निस्तारण के निर्देश 
जनता को भयावह युद्धों के दुष्प्रभावों से बचाने में लगी सरकार : हताश कांग्रेस ने देश के विरुद्ध ही खोल दिया मोर्चा, प्रधानमंत्री ने कहा- देश में डर उत्पन्न करने की कोशिश में लगी कांग्रेस
पाइपलाइन से पेट्रोलियम चोरी का खुलासा : मुख्य आरोपी सहित 4 गिरफ्तार, पाइपलाइन को पंक्चर कर चोरी करने का किया प्रयास
बगदाद में अमेरिकी दूतावास पर ड्रोन हमला : आत्मघाती ड्रोन का किया उपयोग, वायु रक्षा रडार प्रणाली को हुआ नुकसान
लोक अदालत में 16 मामलों का निस्तारण : 1.19 करोड़ की राशि स्वीकृत, रेल दुर्घटना प्रभावितों को मिली त्वरित राहत